Home Blog Page 232

हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित है प्रदेश सरकारः जय राम ठाकुर

0

शिमला : प्रदेश सरकार विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। सरकार की सभी योजनाएं और प्रयास हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध जिला स्तरीय कुथाह मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तुंगासी महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने सभी को मेले की बधाई देते हुए देवी-देवताओं से सब पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं और यह प्रसन्नता की बात है कि सराज वासियों ने अपनी परम्पराओं और संस्कृति को जीवित रखा है तथा इसे बढ़ाने का काम किया है। कुथाह मेला आज भी पुराने दिनों की रौनक को बनाए हुए है। हमें इन परम्पराओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने काम के दम पर भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर फिर सरकार बनाएगी। जीत के बाद हम विकास के कामों को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कोरोना के संकट काल भी में प्रदेश में विकास की रफ्तार नहीं थमने दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज जिस मुकाम पर हैं, सराज की जनता के निरन्तर सहयोग और समर्थन की वजह से हैं। उन्होंने इस सेवा के मौके का उपयोग कर क्षेत्र के विकास को नए आयाम देने के प्रयास किए हैं। आज सराज की हर पंचायत सड़क से जुड़ी है। अब हर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। लोक निर्माण और जलशक्ति विभागों के मण्डल यहां खुले हैं। लोगों की सुविधा के लिए अनेक सरकारी कार्यालय खोले गए हैं। जंजैहली में पर्यटन केन्द्र बन कर तैयार है। जल्द ही उसका उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने सराज वासियों से विधानसभा चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए काम करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिला शक्ति का है। हमने फैसला किया है कि आधी आबादी का किराया भी आधा हो और इसके तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने 60 की बजाय अब 125 यूनिट बिजली निःशुल्क देने का निर्णय लिया है। इससे पहले 60 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने से प्रदेश के 11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिला है और उनका बिजली बिल जीरो आया है। वहीं प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बिल माफ़ करने से प्रदेश की करीब 90 फीसदी आबादी को लाभ मिला है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि ये हिमाचल वासियों के लिये गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शिमला के रिज मैदान से देश को संबोधित करेंगे। देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर संबंधित मंत्री और सांसद और लगभग 18 लाख लोग सीधे इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इसके अलावा करोड़ों लोग टीवी चैनलों के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेला मैदान कुथाह के सुधार और विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुंगाधार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय शोधाधार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने जंजैहली से करसोग और गाड़ागुसैनी के लिए बस सेवा आरम्भ करने की घोषणा भी की।उन्होंने कुथाह में सामुदायिक भवन एवं जंजघर के निर्माण की मांग पर इसका प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने तुंगाधार कैंची मोड़ से तुंगासी धार सड़क निर्माण के लिए समुचित धन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को  ओड़िधार से पाखरीधार उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण को लेकर सर्वे करके प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने जंजैहली में बाइपास सड़क बनाने की मांग पर लोक निर्माण विभाग को इसकी संभावना तलाश कर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की आमद बढ़ने और ट्रैफिक में बढ़ोतरी को देखते हुए जंजैहली में बाइपास सड़क आवश्यक है।उन्होंने तुंगासीगढ़ में पर्यटन विकास को लेकर टूरिज्म विभाग की एक टीम सर्वे के लिए भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर वहां पर्यटन की उपयुक्त गतिविधियों के विकास के लिए काम किया जाएगा। इससे पहले तुंगाधार पंचायत के प्रधान हेमराज ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर सीडी कॉपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणा, जिला परिषद सदस्य खेम दासी और मीरा चौहान, उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा कार्यकारी सदस्य गुलजारी लाल, सराज भाजपा महामंत्री टिकम ठाकुर और भीष्म ठाकुर सहित पंचायती राज संस्थानों के जन प्रतिनिधि, देव समाज के लोग और क्षेत्र वाली बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

PM कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, सिरमौर से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता : बिंदल

0

नाहन : बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिमला दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि केंद्र सरकार 8 साल पूरा करने का जश्न राजधानी शिमला में मना रही है। मीडिया से बात करते हुए विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र से 1 हजार से अधिक कार्यकर्ता शिमला पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और और उन्होंने लंबा समय हिमाचल प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए लगाया है उन्होंने कहा कि हिमाचल के परिपेक्ष्य को भलीभांति जानते हैं और यहां से पूर्ण रूप से परिचित है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा और सुशासन के 8 साल देश को दिए है देश में ना कभी पहले ऐसा हुआ है और ना ही ऐसा भविष्य में होने वाला है। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले कांग्रेस राज में केंद्र में भ्रष्टाचार फैला रहा और आतंकवाद और माओवाद सक्रिय रहा। उन्होंने कहा कि विकास और सेवा के मामले में पिछले 8 साल में देश लगातार आगे बढ़ा है और कोरोनावा काल में एक सशक्त राष्ट्र बन कर देश सामने आया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा में 200 करोड़ से अधिक लोगों को भारत निर्मित वेक्सीन लगाकर उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

PM केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को हरसंभव सहायता मुहैया करवाएगी सरकार – डॉ0 राजीव बिंदल

0

नाहन : जिला सिरमौर में कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत हर संभव सहायता मुहैया करवाएगी। विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने यह जानकारी केंद्र सरकार के सेवा के 8 साल पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनने के बाद दी।

पुलिस मुख्यालय नाहन के सम्मेलन कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग सिरमौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दिखाया गया जिसके बाद जिला सिरमौर में कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को डॉ राजीव बिंदल ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत स्नेह पत्र, 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान कार्ड व 10 लाख की एफडी दी।इस अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सहारा देने के लिए सरकार का एक प्रयास है जिसके तहत इन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संपूर्ण विकास के लिए पीएम केयर्स योजना अभिभावक की तरह अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। सरकार का प्रयास है कि इन बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, जिसके लिए हर जिले के उपायुक्त को इनका संरक्षक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा सुविधा के साथ-साथ फंड की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। 10 वर्ष तक बच्चे को निकटतम केंद्रीय विद्यालय या एक निजी स्कूल में डे-स्कॉलर के रूप में प्रवेश दिया जाएगा। अगर बच्चे को किसी निजी स्कूल में भर्ती कराया जाता है तो शिक्षा के अधिकार के मानदंडों के अनुसार फीस पीएम केयर्स से दी जाएगी। स्कूल वर्दी, पाठ्यपुस्तकों और नोटबुक पर खर्च के लिए भी पीएम केयर्स से भुगतान किया जाएगा। ऐसे बच्चे, जिनकी आयु 18 वर्ष है, उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी व उनके 23 वर्ष के होने के बाद पीएम केयर्स से प्रति बच्चे को 10 लाख का फंड मुहैया करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अनाथ बच्चों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ इन बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा भी उपलब्ध करवाया जाएगा जिसका प्रीमियम सरकार वहन करेगी।

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिला में 2 बच्चे अनाथ हुए हैं, जिनकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त जिला में 97 ऐसे बच्चे हैं जिनके माता व पिता में से एक की मृत्यु कोरोना काल के दौरान हुई है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के पिता की मृत्यु कोरोना काल में हुई है, उन बच्चों की माताओं को मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के अंतर्गत सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संजय चौहान बने शिक्षा खंड नारग पीटीएफ के अध्यक्ष

0

 नाहन : प्राथमिक शिक्षा  खंड नारग की नई पीटीएफ कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से गठित इस कार्यकारिणी का कार्यकाल 2025 तक रहेगा। इस कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से संजय चौहान को अध्यक्ष, अमरपाल भाटिया को उपाध्यक्ष, सोमदत तोमर को महासचिव, जिया लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष जबकि अंजना सूद को महालेखाकार नियुक्त किया गया है। यह जानकारी पीटीएफ के नवनियुक्त कार्यकारिणी के महासचिव सोमदत तोमर द्वारा दी गई।

कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों के हितों को पूरा करना तथा पाठशाला में अध्ययनरत छात्रों के सर्वागींण विकास व रिक्त पडे अध्यापकों के पदों को भरवाना रहेगा । कार्यकारिणी में पुरानी पेंशन बहाली हेतु सरकार के समक्ष यह मुदा मुख्य रूप् से उठाया जाएगा।

95 वर्ष की उम्र में मंत्री रहे रूप सिंह का निधन

0

राजगढ : हिमाचल में शांता कुमार की सरकार मे मंत्री रहे रुप सिह का रविवार को उनके पैतृक गांव नौहराधार मे निधन हो गया । 1927 में जन्मे पूर्व राज्यमंत्री रूप सिंह ने रविवार सुबह करीब 9 बजे अंतिम सांस ली । उनके निधन से उनके पैतृक  गांव नोहराधार में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि  1977 में इन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा था। तत्तकालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रूप सिंह को राज्य मंत्री के अलावा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर आसीन किया।

पूर्व राज्य मंत्री के निधन पर तहसीलदार व पुलिस के जवानों ने उन्हें श्रदांजलि दी। उनकी मृत्यु से नोहराधार बाजार बंद रहा। उनके निधन पर रेणुका विधायक विनय कुमार,विधायक हर्ष वर्धन, बलदेव तोमर, राजीव बिंदल, बलवीर सिंह चौहान समेत आला नेताओ व कई संगठनों ने शोक प्रकट किया है।

लाहौल : स्पीति में प्रवेश पर देना होगा ग्रीन टैक्स, बैठक में फैसला

0

लाहौल-स्पीति : जिले के स्पीति उपमंडल में बाहर से आने वाले सैलानियों और लोगों से जिला प्रशासन ने ग्रीन टैक्स वसूलने का फैसला लिया है। शनिवार को एडीसी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय किया कि स्पीति आने वाले व्यावसायिक और अन्य जिलों के वाहनों को शुल्क देना होगा। इसके लिए लोसर के बातल और किन्नौर की ओर से समदो में बैरियर स्थापित किए जाएंगे। ग्रीन टैक्स को लेकर अभी प्रशासन ने शुल्क तय नहीं किए हैं। जल्द स्पीति के लोगों के साथ बैठकों का आयोजन करके शुल्क तय किया जाएगा। 

एडीसी ने कहा कि अभी तक प्रशासन ने ग्रीन टैक्स को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की है। हर साल मई से लेकर सितंबर तक बड़ी संख्या में देश और विदेश के पर्यटक स्पीति वैली में घूमने आते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीन टैक्स से एकत्रित होने वाली राशि को पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और पर्यटकों की दी जाने वाली सुविधा पर खर्च किया जाएगा। इन दिनों स्पीति में हर रोज 200 के करीब वाहन पहुंच रहे हैं। बैठक में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके तहत क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हिली हिमालयन संस्था के साथ काम करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही गीले और सूखे कचरे के उचित प्रबंध पर भी चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

JOA IT : HPSSC की कार्रवाई, अब 10 और अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द

0

हमीरपुर : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) भर्ती गड़बड़ी मामले में मंडी पुलिस ने प्रारंभिक स्टेटस रिपोर्ट प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में पुलिस ने 10 और अभ्यर्थियों के नाम आयोग को बताए हैं, जिनकी भूमिका लिखित परीक्षा के दौरान संदिग्ध रही है। आयोग ने रिपोर्ट के आधार पर इन 10 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है। उम्मीदवारी रद्द होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अब 12 पहुंच गई है। 

आयोग ने इससे पूर्व मंडी जिला के सुंदरनगर और ऊना जिला के परीक्षा केंद्रों में नकल करने वाले दो अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब जेओए भर्ती मामले में आगामी क्या कार्रवाई करनी है, इस पर आयोग ने मंथन शुरू कर दिया है। दरअसल, पोस्ट कोड 939 के तहत जेओए के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

बीते 24 अप्रैल को इन पदों को भरने के लिए प्रदेश भर में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन मंडी जिला के सुंदरनगर और ऊना में एक परीक्षा केंद्र में नकल के मामले सामने आए थे। निजी संस्थान के स्टाफ पर पेपर लीक करने का आरोप भी लगा था।

बीते माह आयोग ने पुलिस अधीक्षक मंडी से इस भर्ती मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक स्टेटस रिपोर्ट मिली है। इस रिपोर्ट में 10 अभ्यर्थियों को नकल मामले में संलिप्त पाया गया है। इन सभी की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। अब आगामी कार्रवाई पर आयोग की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

बूथ स्तर पर सुनी गई PM की मन की बात, कार्यक्रम से पहले BJP नेताओं ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

0


शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात पूरे राज्य में उत्साह के साथ सुनी गई। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जाखू में, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बडशह में और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के टूटू में सुना। 31 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रिज रैली से पूर्व शिमला में एक बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू किया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री का सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जहां वे भारत की आम जनता के साथ संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जाती है।भाजपा बूथ स्तर पर मन की बात सुनती है और हमने इसकी निगरानी के लिए एक उचित तंत्र बनाया है।भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का मूल सिद्धांत है जिसका हमें पालन करना चाहिए।  स्वच्छता को हमारे जीवन की दैनिक गतिविधि बना देना चाहिए। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता रैंकिंग में तेजी से आगे आया है। उन्होंने कहा कि शिमला में घर-घर कूड़ा उठाने की अद्भुत व्यवस्था है, इससे शिमला को स्वच्छ रहने में मदद मिली है और सभी पेचीदगियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था चलाने के लिए सरकार की सराहना की जानी चाहिए। शिमला को स्वच्छ रखने में जुटे नगर निगम के स्वच्छता कार्यकर्ताओं को हम सलाम करते हैं। 

प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान का संदेश भी दिया।  उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रधानमंत्री की रैली का आमंत्रण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है और लोग पीएम नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं। संजौली में भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल ने भी मन की बात कार्यक्रम सुना। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के साथ मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल, रूपा शर्मा, जितेंद्र भोटका और बूथ त्रिदेव मौजूद रहे। मन की बात सुनने के बाद सभी नेताओं ने घर-घर निमंत्रण पत्र देकर स्थानीय जनता को प्रधानमंत्री की रैली में आमंत्रित किया।

हिमाचल में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी BSP, BJP कांग्रेस से तंग आ चुकी है प्रदेश की जनता

0

नाहन : आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रदेश पार्टी प्रभारी रणदीप बेनीवाल नाहन पहुंचे और आगामी चुनाव को लेकर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया।


 मीडिया से बात करते हुए बहुजन समाज पार्टी के हिमाचल प्रभारी रणदीप बेनीवाल ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश का दौरा कर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिससे राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है साथ ही कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है ओर जनता राज्य में बदलाव चाहती है।


बहुजन समाज पार्टी के नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है हिमाचल प्रदेश में कोई भी नई भर्ती सरकार नहीं कर पा रही है प्रदेश में या तो पेपर लीक हो जाते या किसी अन्य कारण से भर्तियां लटक जाती है और इससे लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है।

पुलिस पेपर लीक मामले को अब आम आदमी के बीच ले जाएगी युकां, PM से करेंगे निष्पक्ष CBI जांच की माँग

0


 नाहन : पुलिस पेपर लीक मामले को मुद्दा बनाकर अब युवा कांग्रेस आम लोगों के बीच ले जाएंगी । कल यानी 30 मई को हिमाचल प्रदेश में जिला स्तर पर चल रहे युवा कांग्रेस के क्रमिक अनशन समाप्त हो जाएंगे।  मीडिया से बात करते हुए सिरमौर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष के साथ हुई बातचीत के बाद 30 मई को युवा कांग्रेस के क्रमिक अनशन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर अब मंडल स्तर पर लोगों के बीच जाएगी और बताएगी कि कैसे प्रदेश के युवाओं के साथ मौजूदा सरकार खिलवाड़ कर रही है। 


युवा कांग्रेस का कहना है कि 31 मई को शिमला दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री से भी युवा कांग्रेस की मांग रहेगी कि सीबीआई से तुरंत पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं उन्होंने कहा कि यदि जल्द जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती है तो युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय का घेराव करेगी।