नाहन- ग्रामीण विकास में केंद्र सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना कारगर साबित हो रही है । योजना ने नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत योजना सती वाला की तस्वीर बदल दी है। केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत सभी घरों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है पंचायत की अधिकतर आबादी को पक्की सड़क से जोड़ दिया गया है पंचायत के सभी 9 वार्डों में निर्माण कार्य प्रगति पर है। पंचायत प्रधान कमल शर्मा का कहना है कि मनरेगा योजना के तहत करोड़ों का बजट पंचायत में किया गया है उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी गांव के लिए पक्की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि योजना के तहत हो रहे कार्यों में स्थानीय लोगों को ही रोजगार किया जा रहा है जो कोरोना महामारी के समय मे लोगो के लिए भी एक रोजगार का बड़ा जरिया बनकर सामने आया है। मुहैया करवाने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताय। पंचायत के वार्ड नम्बर 1 गाड़ा भुडी की वार्ड सदस्य सुनीता ने बताया कि उनके वार्ड में मनरेगा योजना के तहत ₹10 लाख के बजट खर्च हुआ हैं जिसमें वार्ड के हर को सड़क से जोड़ा जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि करीब ₹5 लाख के भूमि सुधार कार्य भी मनरेगा के तहत हुए है। योजना के तहत कार्य में जुटे लोगों ने बताया कि एक ओर जहां उनके गांव की सड़कें पक्की हो रही है वही उनको घर द्वार पर रोजगार भी मिला हैजिससे वो बेहद खुश है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मनरेगा योजना से विकास कार्यों बड़ी गति मिल रही है जिससे लोगो को भी बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है।
एक दर्जी जिसने लोगों में मुफ्त बांटे 10 हजार मास्क
नाहन – कोरोना महामारी की भी कई लोग समाज में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं इन्हीं में से एक है सिरमौर जिला की संगड़ाह से ताल्लुक रखने वाले दर्जी सुरेश कुमार। सुरेश कुमार ने कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर अभी तक लोगों को मुफ्त में 10 हजार मास्क बांट चुके है और मास्क बनाने व कार्य अभी भी जारी है। दर्जी का काम करने वाले सुरेश कुमार ने यह सभी मास्क अपने हाथों से बनाए है। सुरेश कुमार का कहना है कि मार्च माह से ही उन्होंने मास्क बनाने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर ही उन लोगों में मुफ्त मास्क बांटने शुरू किए। दर्जी सुरेश कुमार ने बताया कि वह अभी तक स्कूलों, कॉलेजों व विभिन्न दफ्तरों में मुफ्त मास्क का वितरण कर चुके है। सुरेश कुमार ने यह भी बताया कि लोगों को मुफ्त लोगों को मुफ्त मास्क बांटने के दौरान वह उनको मास्क पहनने की अपील के साथ साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील करते हैं।
डीसी को सौंपे 500 मास्क
दर्जी सुरेश कुमार ने ना केवल अपने क्षेत्र में बल्कि अपने क्षेत्र से बाहर निकल कर भी लोगों तक पहुंचाने मास्क पहुंचा रहे है। हाल में सुरेश कुमार नाहन पहुंचे और जिला उपायुक्त को 500 मास्क सौंपे। सुरेश कुमार ने बताया कि वह जिला मुख्यालय में स्कूलों में जाकर खुद मास्क बांटना चाहते थे मगर स्कूलों में अवकाश होने के कारण वह मास्क नहीं बाँट पाए । ऐसे में वह चाहते है कि उपायुक्त के जरिए यह मास्क लोगों तक पहुंचे।
दर्जी के काम की जमकर हो रही सराहना
दर्जी सुरेश कुमार के इस नेक कार्य की लोग भी खूब तारीफ कर रहे है। लोगों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले दर्जी सुरेश कुमार का यह कार्य काबिले तारीफ है। गौर हो की सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा सुरेश कुमार को इस कार्य के लिए जिला स्तरीय स्वतन्रता दिवस समारोह में सम्मानित भी किया गया था।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले भारत बंद का हिमाचल में नही कोई असर
नाहन– बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि कृषि बिल के विरोध में भारत बंद का जो ऐलान कुछ राजनीतिक दलों द्वारा किया गया था वह पूरी तरह से बेअसर नजर आया है मीडिया से बात करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला है और रोजमर्रा की तरह बाजार खुले रहे साथ ही लोगो की आवाजाही भी जारी रही।कश्यप ने कहा कि कृषि बिल अब किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस और कुछ अन्य राजनीतिक दलों का आंदोलन बनकर रह गया है क्योंकि असल मायने में कृषि बिल किसानों की हित में है। उन्होंने कहा कि इस आन्दोल के जरिए कांग्रेस पार्टी अपने खोते हुए आस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रही है।