Home Blog Page 233

8 राज्यों का भ्रमण कर नाहन पहुंचे 2 युवा, गो ग्रीन गो क्लीन थीम के साथ भ्रमण

0

 नाहन :  खास मकसद के साथ 2 युवा देश के भ्रमण पर निकले हुए है साइकिल यात्रा कर पर्यावरण जागरूकता और आपसी भाईचारा कायम रखने के संदेश के साथ यह युवा अभी तक कई राज्यों का भ्रमण कर चुके है। 


साइकिल पर देश भर के सफर पर निकले यह है त्रिपुरा के रहने वाले ओशिम और पश्चिम बंगाल के रहने वाले चंपक । 5 जनवरी 2022 को साइकिल यात्रा पर निकले त्रिपुरा के रहने वाले ओशिम का कहना है किसाइकिल यात्रा कर वह लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील कर रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक हो देश के 8 राज्यों का भ्रमण पूरा कर चुके है जिसमे त्रिपुरा,नागालैंड, आसाम ,पश्चिम बंगाल, बिहार ,उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जगह जगह पर जाकर वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए यह अपील की जा रही है।

 पश्चिम बंगाल के रहने वाले युवा चंपक ने बताया कि वह हो अभी तक अपने मित्र ओशिम के साथ चार राज्यों का भ्रमण कर चुके है। उन्होंने कहा कि अपने इस भ्रमण के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को जानना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि एक दूसरे की राज्य की संस्कृति कैसे आपस में मेल खाती है  और इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने की भी अपील कर रहे ।  उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी से भ्रमण के दौरान लोगों से यह भी अपील कर रहे हैं कि जीव जंतुओं के साथ अच्छा बर्ताव करे। खास  मकसद के साथ देश भ्रमण पर निकले इन युवाओं की यह पहल निश्चित तौर पर सराहनीय है।

HPSSC : JBT की छंटनी परीक्षा का नतीजा 3 साल बाद जारी, 3236 हुए शॉर्टलिस्ट

0


हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड संख्या 721 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है । पोस्ट कोड के तहत जेबीटी के 617 पदों को अनुबंध आधार पर भर जायेगा । आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन 12 मई 2019 को किया गया था । परीक्षा का नतीजा जारी न होने से उमीदवारो में रोष पनपा हुआ था । लिखित परीक्षा में 30207 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था जबकि 6358 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे थे । आयोग ने छटनी परीक्षा के आधार पर 3236 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है ।

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मूल्यांकन प्रकिया का आयोजन 15 जून से 22 जुलाई तक आयोग के मुख्यालय में किया जायेगा । उन्होंने मूल्यांकन प्रकिया के दौरान उम्मीदवारों से मूल प्रमाण पत्र लेकर आने को भी कहा है । आयोग ने परिणाम सरकार से 26 मई 2022 को स्पष्टीकरण मिलने के बाद जारी किया है। परिणाम को कोर्ट में लंबित याचिकाओ के फैसले की शर्त पर जारी किया गया है । क्लिक पर देखें रिजल्ट shorturl.at/atBNX

भाजपा ने शिमला में शुरू किया मोदी रैली का निमंत्रण अभियान : कश्यप

0

शिमला : भाजपा ने 31 मई को ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाली आगामी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए अपने निमंत्रण अभियान की शुरुआत की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मंत्री सुरेश भारद्वाज और महासचिव त्रिलोक जमवाल ने आमंत्रण अभियान की सफलतापूर्वक शुरुआत की।  अभियान सीटीओ शिमला से शुरू हुआ और शी रे पंजाब तक चला।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हमने आज आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री की रैली के लिए आमंत्रण अभियान शुरू कर दिया है और जनता से मिली प्रतिक्रिया अद्भुत है। शिमला और हिमाचल के लोग नरेंद्र मोदी को अपने शहर और राज्य में पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमारी युवा शक्ति भाजयुमो ने शिमला को भगवा शहर बनाने में बहुत अच्छा काम किया है। हिमाचल पर भगवा लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।


प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पीएम मोदी की रैली विशाल होगी और शिमला में इस रैली को देखने वाले 50 हजार से ज्यादा लोग होंगे। प्रदेश भर से कार्यकर्ता शिमला आ रहे हैं। हमें पीएम नरेंद्र मोदी जैसे नेता पर गर्व है जो भीड़ खींचने वाले हैं। लोगों ने नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलने के अपने अनुभव साझा किए हैं, यह सच है कि हिमाचल उनका दूसरा घर है।


मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शिमला नगर निगम के सभी 34 वार्डों में अपना आमंत्रण अभियान चलाएगी,  हमने शिमला के घरों में निमंत्रण के स्टिकर भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।

गृह रक्षकों का दैनिक मानदेय 675 से बढ़ाकर 883 : जयराम ठाकुर

0

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने गृह रक्षकों का दैनिक मानदेय 675 रुपये से बढ़ाकर 883 रुपये प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के लगभग 5 हजार गृह रक्षक लाभान्वित होंगे।जय राम ठाकुर ने कहा कि गृह रक्षक जवान प्रतिमाह 20,258 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त कर रहे थे और इस बढ़ोतरी के उपरांत अब उन्हें 26,492 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इस तरह उनके मानदेय में प्रतिमाह 6,234 रुपये की वृद्धि सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय के उपरांत इनके मानदेय पर प्रदेश सरकार प्रतिमाह 3 करोड़ रुपये और प्रतिवर्ष 34 करोड़ रुपये व्यय करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने सभी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें पूर्व में ही लागू कर चुकी है। 

युवा कांग्रेस का पार्टी की मजबूती में बड़ा योगदान : प्रतिभा सिंह

0

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने युवा कांग्रेस कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के राज्य पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की रिव्यू बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि पेपर लीक मामलें में उनका आंदोलन बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में आम लोगों को भी जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश के युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस आंदोलन को गति देने के लिये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां भी तय की जाएगी। बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने अपने जिलों में भाजपा सरकार के खिलाफ किये जा रहे जन आंदोलनों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सगंठन की ओर से जो भी आदेश उन्हें मिलते है उन्हें वह पूरी निष्ठा से पूरा करते है।प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने इस दौरान अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस  कार्यकारिणी के विस्तार में युवाओ को स्थान देने पर प्रतिभा सिंह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों को भी मौका दिया जाना चाहिए।

युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कहा कि वर्तमान युवा कांग्रेस का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने जिस प्रकार उप चुनावों में अपनी सशक्त भागीदारी निभाई है उसी प्रकार आने वाले चुनावों में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएगी।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अतुल शर्मा, प्रदेश सचिव संदीप कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया, प्रदेश महासचिव गोविंद शर्मा, सुरजीत भरमौरी, रजनीश मेहता, अखिल अग्निहोत्री, सुकरान्त भाटिया, अरुणा महाजन, अब्दुल खलीक, अनु कुमारी मराठा, प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. चंदन राणा, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रशांत सेन,ज़िला अध्यक्ष अमित ठाकुर, राघव ठाकुर,रविन्द्र ठाकुर,अंकुश कुमार, तरुण ठाकुर,अजित कुमार व अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों मौजूद थे।
बैठक से पूर्व गत दिन लदाख  में सेना के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने में सात सैनिकों के शहीद होने पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

मुख्यमंत्री ने लिया प्रधानमंत्री की रैली के प्रबंधनों का जायजा

0

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के स्थल रिज का दौरा किया। वर्तमान केंद्र सरकार के आठ वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महीने की 31 तारीख को रैली का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को सभी पुख्ता प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

ऊर्जा मंत्री ने पाँवटा साहिब से शिलाई-गुम्मा NH-707 का किया मुआयना, सुनी जनसमस्याएं

0


पांवटा साहिब : बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों व उपमंडल दंडाधिकारी विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारियों के साथ पाँवटा साहिब से शिलाई-गुम्मा के लिए निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का मुआयना किया। उन्होंने इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की ताकि इस निर्माण कार्य से किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े और साथ ही यह मार्ग आमजन के लिए और अधिक सुविधाजनक बन सके।

उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग को जनता की माँग के अनुरूप बेहतर बना कर दिया जाएगा।ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी तथा उनका निराकरण भी किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवम् पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा चरणजीत चौधरी, अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

राज्यपाल की पाठशाला : आगे बढ़ना है तो पढ़ने की आदत डालेंः आर्लेकर

0

सोलन :  राजकीय दलीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन यादगार क्षण बन गया जब प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनकी कक्षा में आकर उनसे बातचीत की। विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव विशेष था।राज्यपाल स्कूल की कक्षा 9-ए में प्रातः ठीक 10 बजकर 5 मिनट पर पहुंचे। कक्षा की दो विज्ञान शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। 53 विद्यार्थियों  की इस कक्षा मेें बच्चे उत्साहित थे और प्रश्नों के उत्तर देने और स्वाल पुछने के लिए आतुर दिखे । बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि मनुष्य बनने का बहुत बड़ा साधन पुस्तकें हैं, जो हमेशा हमारे पास होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों को पढ़ने की आदत भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह आदत बचपन से होगी तो ज्ञान बढ़ता जाएगा और विषय का ज्ञान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विषय को समझने के लिए अलग-अलग पुस्तकें पढ़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी पुरातन पुस्तकों में ज्ञान का भण्डार छीपा है। देश में हिन्दी के ऐसे कई महान उपन्यासकार, कहानीकारी, कवि इत्यादि हुए हैं जिन्हें पढ़ने से हमारा जीवन समृद्ध होता है। उन लोगों के जीवन का हम अनुसर कर सकते हैं। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से पूछा कि ज्ञान और विज्ञान में क्या अंतर है। समाचार पत्र हम क्यों पढ़ते हैं। समाचार पत्र पढ़ने क्यों जरूरी है। उन्होंने पूछा कि किस-किस के घर में महापुरूषों की पुस्तकें हैं।

राज्यपाल ने हर विद्यार्थी को स्वयं लाई महापुरूषों की पुस्तकें भेंट की तथा कहा कि वे इन्हें पढ़ें और पढ़ने के बाद अपने अनुभव को चिट्ठी के माध्यम से उन्हें राजभवन भेजें। उन्होंने कहा कि वे जीवन में पढ़ने की आदत बना लें। इस मौके पर, विद्यार्थियों ने भी राज्यपाल से प्रश्न पूछे। विज्ञान अध्यापिका निशा ठाकुर और सीमा शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।बाद में, राज्यपाल ने स्कूल के शिक्षकों के साथ बैठक की और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विद्यार्थियों के साथ उनकी बातचीत की प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘पढ़ेंगे तो टीकेंगे’ के उद्देश्य को लेकर उन्होंने बच्चों को पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए और प्रयास करें। बच्चों को दिशा देने की जरूरत है। वह कुशाग्र हैं लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सामने उदहारण बनें रहे ताकि उनमें नैतिक मूल्य भी बनें रहें। स्कूल की प्रधानाचार्य दीशा शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। सोलन की उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

काला अम्ब में जल्द शुरू होंगे STP और CETP प्लांट – DC

0

नाहन : प्रदेश के बड़े औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में 31 मई तक STP और CETP प्लांट काम करना शुरू कर देंगे।यह जानकारी नाहन में एनजीटी की बैठक के बाद डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने मीडिया से बात करते हुए दी। बैठक में एनजीटी के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा के दौरान कालाअंब व पांवटा साहिब में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए गए। DC रामकुमार गौतम ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के त्रिलोकपुर  में STP और कालाअम्ब CETP  प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है जो 31 मई तक पूरा हो जाएगा जिसके बाद प्लांट से कनेक्शन जोड़े जाएंगे और सेफ्टी टैंक को में जाने वाला सीवरेज सीधा ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज का पानी व फैक्ट्रियों से निकलने वाला दूषित पानी भी सीधा मारकण्डा नदी में छोड़ा जाता था मगर अब प्लांट से शुद्ध होकर यह पानी मारकण्डा नदी में छोड़ा जाएंगा। बैठक में नदी नालों को स्वच्छ करने के अलावा औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब और पोंटा साहिब में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई की गई।

किराये के मकान में चल रहा था नशे का कारोबार, 348 कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

0

पांवटा साहिब : बीते शुक्रवार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बातापुल में किराये के मकान पर रहकर नशीले कैप्सूल बेचने का अवैध कारोबार करता है।  पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सुचना पर उक्त व्यक्ति के किराए के मकान पर छापा मारा और उसके किराए के मकान की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जा से कुल 348 नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी की पहचान  निवासी शमशेर विल्ला, अमरपुर मोहल्ला, जीए कॉलोनी नाहन, जिला सिरमौर व उम्र 33 साल के तौर पर हुई है । पुलिस व्यक्ति का नाम साँझा नहीं कर रही है । पुलिस थाना पांवटा साहिब ने व्यक्ति के विरूद्ध में धारा 22 ND&PS अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसे आज न्यायिक मैजिस्ट्रेट पांवटा साहिब में प्रस्तुत कर के पुलिस रिमाण्ड़ के लिए अनुरोध किया जाऐगा।