Home Blog Page 231

सिरमौर में 15 अगस्त तक बनकर तैयार होंगे 75 अमृत सरोवर

0

नाहन : जिला सिरमौर में मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत 119 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने यह जानकारी आज ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


उन्होंने बताया कि  सिरमौर में 119 में से 75 अमृत सरोवर का कार्य 15 अगस्त 2022 तक पूरा किया जाएगा, जिसके लिए स्थान के चयन का कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत एक हेक्टेयर क्षेत्र में 1000 क्यूबिक मीटर वाले जल भंडारण सरोवर बनाए जाएंगे। तालाब बनाने के साथ उनका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण का उद्देश्य वर्षा जल संग्रहण और भू-जल स्तर सुधारना है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ वन विभाग, कृषि विभाग की मृदा संरक्षण यूनिट और जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विभागों को निर्देश दिया कि 5 जून को सभी चयनित अमृत सरोवर स्थानों पर कार्य शुरू किया जाए।


     उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर मिशन के तहत नए तालाब खोदे जाएंगे और पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बड़े और गहरे तालाब बनाए जाएंगे। इन तालाबों में पानी जमा करने के लिए नाला बना कर पानी लाया जाएगा जिससे इन तालाबों में बारिश का पानी भी भरा जाएगा। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर योजना देश में गहराते जल संकट को दूर करने में काफी मददगार साबित होगी।

 उन्होंने बताया कि प्रत्येक अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी व्यक्ति, स्वतंत्रता सेनानी व उसके परिवार के सदस्य या शहीद के परिवारों के सदस्यों से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में सबसे बुजुर्ग सदस्य भी अमृत सरोवर का शिलान्यास कर सकते हैं।

SVN स्कूल के छात्रों ने संवारी प्राचीन बावड़ी

0


नाहन : जिला मुख्यालय स्थित निजी एसवीएन स्कूल ने शहर की एक प्राचीन बावड़ी को गोद लिया है जिसकी नियमित रूप से यहां स्कूल के बच्चों द्वारा सफाई की जाती है। स्कूल के ओलिव इको क्लब से जुड़े छात्रों ने आज प्राचीन बावड़ी की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया।  दरअसल कोरोना के चलते पिछले 2 सालों से इस बावड़ी की सफाई नहीं हो पा रही थी। स्कूल  प्रिंसिपल कुंदन ठाकुर ने बताया कि स्कूल द्वारा इस बावड़ी को गोद लिया गया है और इसकी सफाई का जिम्मा द्वारा उठाया गया है। उन्होंने बावड़ी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि लोग ही यहां पर गंदगी ना फैलाएं ताकि सभी लोग बावड़ी के पानी का इस्तेमाल कर सके। ओलिव इको क्लब SVN स्कूल से जुड़े छात्रों ने बताया कि आज उन्होंने पूरा दिन इस प्राचीन बावड़ी की सफाई की है और अब वह क्षेत्र के आसपास के लोगों से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं जो अक्सर यहां इस बावड़ी के किनारे कूड़ा फेंकते हैं।

गरीब कल्याण सम्मेलन में सिरमौर की श्यामा देवी ने किया प्रधानमंत्री से सीधा संवाद

0

 नाहन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान जिला सिरमौर के संगडाह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दिवडी खंड़ाह की श्यामा देवी, जोकि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी हैं, से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से विडियो कॉनफ्रेंसिंग से संवाद के किया और इस दौरान उन्होंने शिमला कार्यक्रम में उपस्थित सिरमौर जिला की श्यामा देवी से भी बात की और उनका अनुभव जाना तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे भी चर्चा की।

श्यामा देवी ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री तथा सरकार का धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम के साथ प्रदेश के सभी जिला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत नाहन के एसएफडीए हॉल और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में यह कार्यक्रम बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया। एसएफडीए हॉल में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि श्यामा देवी ने प्रधानमंत्री से सीधे तौर पर संवाद किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ उनके सवालों का जवाब दिया जिसे पूरे देश की जनता ने सुना जोकि जिला सिरमौर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए श्यामा देवी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए लगभग 500 लाभार्थी एसएफडीए हॉल में तथा लगभग 200 लाभार्थी कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में एकत्रित हुए।

उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने शिमला से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जिनमें प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी), प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी), जल जीवन मिशन और अमृत, प्रधान मंत्री स्वनिधी योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त किसानों को जारी की जिसके तहत 15 करोड़ रुपए की राशि से जिला के लगभग 77000 किसान लाभान्वित हुए।कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित लघु फिलमें भी प्रर्दशित की गई।इस अवसर पर नाहन के एसएफडीए हॉल में पुलिस अधिक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल, उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, पूर्व विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र रूप सिंह तथा कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में उपमण्डल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

HRTC की बस और ट्रक में टक्कर, बस चालक की मौत

0

बिलासपुर : जिला के घुमारवीं उपमंडल में नसवाल के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस और ट्रक की टक्कर में निगम के चालक की मौत हो गई । इस हादसे में 8 लोग घायल हुए है । स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर HP -64-6474 सोलन से धर्मशाला जा रही थी वहीं ट्रक हमीरपुर से घुमारवीं की तरफ आ रहा था । बस जब नसवाल के समीप पहुंची तो बस व ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई । दुर्घटना में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चालक की मौत हो गई । हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को हमीरपुर रेफर किया गया है और 4 लोगो का इलाज घुमारवीं अस्पताल में किया जा रहा है ।

23 वर्षीय विवाहिता की चक्कर आने से मौत, अढ़ाई माह के मासूम के सर से उठा माँ का साया

0

नाहन : पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत रजाणा गांव की 23 वर्षीय महिला की अचानक चक्कर आने से मौत हो गई । महिला को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार इस महिला की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। महिला का अढ़ाई महीने का छोटा बच्चा भी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

लड़की के पिता ने अपने बयान मे किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अवैध खनन पर वनविभाग की बड़ी कार्रवाई : 7 ट्रैक्टर सीज, वसूला 1 लाख जुर्माना

0

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर को जब्त कर 1 लाख 6 हजार रूपए का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की रामपुरघाट में यमुना नदी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। जिसके बाद वन विभाग में अंडर-ट्रेनिंग एसीएफ आदित्य शर्मा के नेतृत्व में वनरक्षक दीपराम, अनिल, रतन, प्रवीण, सीमा, कपिल व वनकर्मी कीर्तन आदि ने यमुना नदी मे अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने 7 ट्रैक्टर को सीज कर 1 लाख 6 हजार रूपए का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।


उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर को सीज कर 1 लाख 6 हजार रूपए का जुर्माना किया है।

ED ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार, हवाला लेन-देन मामले में कार्रवाई

0

दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी में उन्होंने 2017 में केस दर्ज करवाया था। तब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बार-बार जैन को क्लीन चिट दी है। कपिल मिश्रा ने मांग की कि जैन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री को अब पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उनको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी। जिसके बाद दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप(आम आदमी पार्टी) सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना दिया और जैन को बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उस भ्रष्टाचार के बारे में पता है, जिसमें जैन शामिल थे। बावजूद इसके मामले पर चुप्पी बनाए रखी। आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल यह जानबूझकर शोर मचा रहे थे कि जैन पर ईडी की कार्रवाई हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन के बचाव में उतरे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जैन कुछ दिनों में छूट जाएंगे, क्योंकि केस फर्जी है। हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है, ताकि वो हिमाचल न जा सकें। उनके खिलाफ आठ साल से फर्जी केस चल रहा है।

प्रधानमंत्री कल शिमला से करेंगे गरीब कल्याण सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद : DC

0

नाहन  : केन्द्र सरकार के सेवा के 8 साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री कल शिमला से गरीब कल्याण सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेगे। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का सीधा संवाद सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल  व कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में भी आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं संवाद कार्यक्रम प्रातः 9ः45 से शुरू होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम को प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रीय कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जब प्रधानमंत्री शिमला से लाइव होंगे और देश के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि भारत अपने स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर के एक भाग के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार के नौ मंत्रालयों व विभागों में फैली लगभग सोलह योजनाओं/कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। कई योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में और अरबों में है। ये सभी योजनाएं जनसंख्या के सबसे गरीब वर्ग को लाभान्वित करती हैं इसलिए, इस आयोजन को उपयुक्त रूप से गरीब कल्याण सम्मेलन नाम दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संवाद का  मुख्य उद्देश्य न केवल यह समझना है कि इन योजनाओं ने नागरिकों के लिए जीवन को आसान कैसे बनाया है, बल्कि अभिसरण और संतृप्ति की संभावना का पता लगाना भी है। यह भारत के लिए नागरिकों की आकांक्षा का आकलन करने का अवसर भी देगा क्योंकि यह वर्ष 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करता है।

उन्होंने बताया कि यह संवाद अपने आप अब तक के सबसे बड़े एकल-घटनाओं में से एक होगी, जहां से प्रधानमंत्री देश के  सभी जिलों के लाभार्थियों के साथ आवास, पीने योग्य पानी की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य और पोषण, आजीविका और वित्तीय समावेशन आदि को कवर करने वाली व्यापक योजनाओं/कार्यक्रमों का उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में संवाद करेंगे। इस संवाद में प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी), प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधान मंत्री मातरू वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी), जल जीवन मिशन और अमरूत, प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र प्रधान मंत्री मुद्रा योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में कुछ लाभार्थियों के साथ भी संवाद करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से अपने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चौनलों पर  किया जाएगा। माईजीओवी के माध्यम से भी राष्ट्रीय कार्यक्रम को वेबकास्ट करने का भी प्रावधान किया गया है, जिसके लिए लोगों को अपना पंजीकरण करना होगा। इसे अतिरिक्त, सोशल मीडिया चैनलों जैसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से भी इा कार्यक्रम को देखा जा सकता है।

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कद्दावर नेता को शिमला में देखने के लिए जनता उत्साहित : संजय टंडन

0

शिमला : 31 मई को केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कार्यक्रम शिमला के  ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाला है। प्रधानमंत्री की रैली के लिए भाजपा ने  घर -घर  व बूथ – बूथ जा कर निमंत्रण अभियान के साथ जनसम्पर्क का कार्यक्रम किया । इस निमंत्रण अभियान के अंतर्गत आज भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समरहिल, टूटी कंडी, रामनगर और खलीनी में जनता के द्वार पर आमंत्रण पत्र वितरित किए।

भाजपा प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन ने कहा कि जनता भाजपा के कद्दावर नेता को शिमला में देखने के लिए काफी उत्साहित है। प्रधानमंत्री की रैली में जनता जोर शोर से उनका स्वागत करने के लिए रिज मैदान पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वे जब निमंत्रण देने बूथ बूथ पहुंचे तो उन्हे पता चला की पहले ही निमंत्रण मिल चुका है। भाजपा  चाहती है की अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि इस समारोह से देश के किसानों को किसान सम्मान निधि का वितरण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा और लगभग आधे घंटे तक पूरे देश के किसानों और लाभार्थियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से राष्ट्रीय अखंडता में विश्वास करती है।

लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शिमला प्रधानमंत्री का दूसरा घर है और इस बार प्रधानमंत्री  टका बैंच से लोगों को संबोधित ना करके  वे जनता से काफ़ी नज़दीक से रूबरू होंगे। जिससे जनता काफी खुश दिखाई दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 2 से 6 जून तक रामपुर व किन्नौर प्रवास पर

0

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 2 जून से 6 जून तक रामपुर व किन्नौर के प्रवास पर रहेगी। प्रतिभा सिंह 2 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे से सांय 3 30 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक कार्यशाला में उपस्थित रहेगी। उसके उपरांत 4 बजे शिमला से रामपुर के लिये रवाना होगी।रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा। 3 जून को प्रतिभा सिंह सुबह 8 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए रवाना होंगी।रिकांगपिओ में जिला कांग्रेस कमेटी के जर्नल हाउस की बैठक को सम्बोधित करेगी।रात्रि विश्राम कल्पा परिधि गृह में रहेगा। 

4 जून को प्रतिभा सिंह सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेगी।इसके पश्चात सांय सांगला में एक  जनसभा को सम्बोधित करेगी।रात्रि विश्राम सांगला रेस्ट हाउस रहेगा।  5 जून को प्रतिभा सिंह सुबह कामरु मंदिर में पूजा अर्चना  के बाद दोपहर बाद 1 बजे भाबा वेली के कटगावं में जनसभा को सम्बोधित करेगी और  इस दिन रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा।6 जून को सुबह रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन की अध्यक्षता करेगी। उपरांत सांय शिमला लौट आएगी ।