Home Blog Page 230

मुख्यमंत्री ने साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0

धर्मशाला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का समापन युवा सेवाएं और खेल इंडोर कॉम्प्लेक्स में हुआ। रैली का आयोजन धर्मशाला स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे साइकिल का उपयोग करने के संदेश का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल यातायात का प्रदूषण रहित दोपहिया साधन है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने के लिए युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य युवाओं को आकर्षित करने में सहायक सिद्ध होगा।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस धर्मशाला में जन शिकायतें भी सुनीं।

विधायक विशाल नेहरिया, अर्जुन सिंह, अरुण कुमार और जिया लाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, नगर निगम महापौर ओंकार नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, आयुक्त स्मार्ट सिटी मिशन प्रदीप ठाकुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

नाहन : केंद्र सरकार ने सेना क्षेत्र में सड़क निर्माण को दी स्वीकृति, दशकों से लंबित पड़ा था मामला

0

नाहन : आखिरकार केंद्र सरकार ने नाहन स्थित सेना क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े सड़क निर्माण मामले को स्वीकृति प्रदान की है दशकों से यह मामला लंबित पड़ा हुआ था और करीब एक दर्जन गांव के लोग सड़क सुविधा से वंचित है।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से एक स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ है और  लोक निर्माण महकमे को सड़क बनाने के लिए स्वीकृति दे दी गई है उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में सेना की करीब 1783 वर्ग मीटर भूमि आएगी और इसके लिए सरकार सेना को एक करोड़ 12 लाख रुपए की राशि भी देंगी। 

 इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा। स्वीकृति के बाद अब नाहन शहर के समीप स्तिथ बिरोजा फैक्ट्री से लेकर सब्जी मंडी तक सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा जिससे एक दर्जन गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि पिछले लंबे समय से सड़क निर्माण का यह है मामला लंबित पड़ा हुआ था और लोग सड़क सुविधा से वंचित थे सड़क निर्माण के लिए देने के लिए विधायक राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  सांसद सुरेश व कश्यप का आभार जताया है।

नाहन : दशमेश अस्थान साहिब में सिख गुरु अर्जुन देव जी का मनाया जा रहा शहीदी दिवस

0


 नाहन  :  ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश आस्थान साहिब में  सिखों के पांचवें गुरु शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया । इस मौका पर गुरुद्वारा में जहां शब्द कीर्तन आयोजित हुए तो वहीं भारी गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए गुरुद्वारा परिसर में लगाई ठंडे पानी की छबील लगाई गई व लंगर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । 

गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब के मुख्य ग्रंथि भाई लक्ष्मण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सिक्खों के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा व भाव के साथ देश भर में मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में नाहन में भी 1 जून से शहीदी दिवस को समर्पित गुरूद्वरा परिसर में अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि आज अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन आयोजित हुए जिसमें अलग-अलग राज्यों से आए रागी जत्था ने गुरबाणी शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया । उन्होंने बताया कि  यहां ठंडे पानी की छबील एवं लंगर का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । 

सराहां में 9 जून को होगा कैम्पस इंटरव्यू, 120 को मिलेगा रोजगार

0

नाहन :  जिला सिरमौर के उप रोजगार कार्यालय सराहां में 9 जून को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वर्धमान टेक्सटाईल  को लगभग 120  टेªनीे व हेल्पर की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी।


उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टैक्सटाईल लिमिटेड में ट्रेनी अप्रेंटिस  व हेल्पर के लिए 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की आवश्यकता है, कम्पनी में न्यूनतम वेतन 14000 और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर दिया जाएगा।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए तथा कैम्पस इंटरव्यू के लिए वह अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ ले कर आए।

पांवटा साहिब बस स्टैंड पर बस में भड़की आग, ऐसे टला बड़ा हादसा…..

0

पांवटा साहिब : बस स्टैंड में खड़ी एक निजी बस में आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों ने सुझबुझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया तथा बड़ा हादसा होने से टल गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब बस स्टैंड के कोने पर एक निजी बस खड़ी थी तथा अचानक बस से धुंआ निकलने लगा। धुआं निकलते देख बस स्टैंड पर अन्य बस का ड्राइवर रसपाल तुरंत बस की तरफ भागा और बस की खिड़की का शीशा उतारकर बस के अंदर घुसा व दुसरे लोगो को आवाजें मारकर बस को धक्का मारकर आगे किया।


उसके बाद मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गये तथा बाल्टीयों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाते तो आसपास में खड़ी अन्य बसों में भी आग लग सकती थी। लोगों की सुझबुझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है की बस स्टैंड के एक कोने में आसपास के दुकानदारों ने कुड़ा फेंका हुआ था तथा निजी बस भी वहां पर खड़ी थी किसी व्यक्ति ने कुड़े में आग लगा दी जिस कारण निजी बस में भी आग लग गई थी।

नशीला पदार्थ देकर गाड़ी में जबरन रेप, बार-बार दुराचार की शिकार हुई युवती

0

पांवटा साहिब : उपमंडल में 19 साल की युवती से शादी का झांसा देकर बार-बार दुराचार की बात सामने आई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता पढ़ाई व अन्य कारणों से अपने नाना-नानी के गांव क्यारदा में रह रही थी। इसी दौरान उस पर मिश्रवाला का रहने वाला हनीश शादी के लिए दबाव बनाने लगा। वो बार-बार मना करती रही। कुछ सप्ताह पहले हनीश अपने दोस्त साजिद को लेकर आया। साजिद ने पीड़िता को कहा कि हनीश उसे तंग नहीं करेगा। यही बात कहकर पीड़िता को साजिद के घर बातचीत के लिए बुलाया। जानकारी के मुताबिक उस समय घर पर कोई नहीं था। इसके बाद साजिद ने दरवाजा बंद कर दिया। फिर हनीश ने दुराचार को अंजाम दिया।


 मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद पीड़िता अपने नाना-नानी के घर लौट आई। बावजूद इसके हनीश उसके घर के चक्कर लगाता रहा। करीब 8-9 दिन पहले दोपहर के वक्त हनीश ने पीड़िता को जबरन ही अपनी गाड़ी में बिठा लिया। जबरन उसे पांवटा साहिब ले जाया गया। नशीला पदार्थ खिलाने के बाद पीड़िता से कई बार रेप किया गया।


पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हनीश उसे उसी हालात में छोड़कर चला गया। घर लौट कर पीड़िता ने पूरी वारदात का जिक्र पिता से किया। आरोप ये भी है कि उसे पुलिस में मामला दर्ज न करवाने की धमकी ये कहते हुए दी गई कि वो शादी कर लेगा। 29 मई को हनीश ने कोई संपर्क नहीं किया तो मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया

पांवटा साहिब: 16 साल की नाबालिग से दो युवकों ने किया दुराचार, मालिक के घर में वारदात…

0

पांवटा साहिब :  शहर में बाजार के बीचोंबीच स्थित एक घर में 16 साल की किशोरी से दो युवकों द्वारा दुराचार की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि, ये घटना 24 मई की है, लेकिन पुलिस में अब रिपोर्ट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 डी व 506 के अलावा पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो घर में खाना बनाने का कार्य करती है। 24 मई की दोपहर 3 बजे अंकल को खाना दिया था। खाना खाने के बाद वो वापस काम पर लौट गए। किचन में सफाई के दौरान ही अचानक अमीर भीतर आ गया। जोर जबरदस्ती करने लगा। मुंह दबाने के दौरान वो खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रही। मामले की शुरूआती जानकारी के मुताबिक आरोपी ने उसे शारीरिक संबंध स्थापित न करने पर उसके भाई को मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि किचन में दुराचार के बाद वो उसे उसी के कमरे में ले गया। वहां भी उसने जबरदस्ती वारदात को अंजाम दिया।


ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी अमीर भी घर के मालिक के साथ काम करता है। आरोपी के चले जाने के बाद शाम के वक्त बिट्टू नाम का व्यक्ति भी उसके कमरे में पहुंच गया। इस दौरान वो कमरे में सोई हुई थी। पीड़िता की मानें तो बिट्टू ने भी जबरन उससे दुराचार किया। जानकारी ये भी है कि पीड़िता द्वारा घर की मालकिन को घटना की जानकारी देने की कोशिश की गई, लेकिन दूसरे आरोपी बिट्टू ने उसे चाकू मारने की धमकी दे डाली। इससे वो डरकर वापस रूम में आ गई।


डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।

महंगाई को लेकर CPIM का प्रदर्शन, फूंका महंगाई का पुतला

0

नाहन : बढती महंगाई को लेकर CPIM  ने आज जगह-जगह पर प्रदर्शन किए। इसी कड़ी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला फूंका।

  मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सीबीआई द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई का विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है और खाने-पीने की वस्तुओं में लगातार वृद्धि होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमेंट और सरिया के बढ़ते दामों के चलते आज आम आदमी के लिए घर का निर्माण करना भी मुश्किल हो गया है राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम ना उठाए तो आने वाले समय में सीपीआईएम महंगाई को मुद्दा बनाकर गांव गांव में लोगों के बीच जाएगी।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत 1.71 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनायाः CM

0

शिमला : वैज्ञानिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य के किसानों और बागवानों को लाभान्वित करने के लिए विश्वविद्यालयों और विभिन्न संस्थाओं की प्रयोगशालाओं में किए गए अनुसंधान को खेतों में स्थानांतरित किया जाए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 12वें द्विवार्षिक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही । प्राकृतिक खेती और अन्य सतत् कृषि तकनीक विषय पर आधारित दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 731 कृषि विज्ञान केन्द्र और विभिन्न राज्यों के 1000 से अधिक वैज्ञानिक और किसान भाग ले रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान मेहनती और परिश्रमी हैं और नई तकनीकें अपनाने में देश के अन्य राज्यों से आगे हैं। उन्होंने राज्य मंे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और गुजरात के वर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग बहुत हानिकारक है। वर्तमान सरकार ने सत्ता सम्भालने के तीन महीनों के भीतर ही किसानों के दीर्घकालीन कल्याण के लिए प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना आरम्भ की और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया और वर्तमान में प्रदेश के लगभग 1.71 लाख से अधिक किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न मंचों पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में हिमाचल प्रदेश के प्रयासों की कई बार सराहना की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय बजट में विशेष प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उत्पादन क्षमता कम होती है, जो चिन्ता का विषय है।

उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश को कृषि क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से रसायन मुक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और आने वाले 15 वर्षों में राज्य को एक प्राकृतिक कृषि राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष अन्त तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल विविधीकरण पर विशेष बल देते हैं ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी कृषि अर्थव्यवस्था ने देश की अर्थव्यवस्था को सहारा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों और उन्नत तकनीक अपनाने के कारण आज किसानों द्वारा कृषि, बागवानी और सब्जी उत्पादन के माध्यम से प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 10 हजार करोड़ रुपये का योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि उत्पादों के विक्रय के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने प्रदेश के किसानों और बागवानों से विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से समय-समय पर दिए जाने वाले बीजों और रोपण सामग्री की उन्नत किस्मों के सम्बन्ध में निरंतर मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कृषक समुदाय के कल्याण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से फल-सब्जी और सतत् कृषि के क्षेत्र में अपने अनुसंधान को निरंतर आगे बढ़ाने का आग्रह किया ताकि किसान और बागवान लाभान्वित हो सकें।उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में वैज्ञानिकों को भारत में कृषि एवं बागवानी के भविष्य को और अधिक सुदृढ़ करने तथा इस क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकी के बारे में गहन विचार विमर्श करने का अवसर मिलेगा।गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस अवसर पर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत मंे पहली हरित क्रान्ति के दौरान भारत की मिट्टी में 2.5 जैविक कार्बन थी और वर्तमान मिट्टी में 0.5 से भी कम कार्बन है, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि हम प्राकृतिक खेती को अपनाएं इससे न केवल मृदा स्वास्थ्य में सुधार होगा बल्कि कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आर्थिकी में बढ़ोतरी होगी।  इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने वैज्ञानिकों से प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने व्यक्तिगत विचार भी साझा किए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आईसीएआर और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा प्रकाशित किए गए प्रकाशनों का भी विमोचन किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती पर आधारित लघु फिल्म ‘प्रकृति’ भी प्रदर्शित की गई। 


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली से कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकास के क्षेत्र में विश्वभर में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं में किए  जाने वाले अनुसंधान को खेतों तक ले जाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाना वैज्ञानिकों और किसानों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पहले कृषि में उर्वरकों का कम से कम उपयोग होता था, जो वर्तमान में कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करना आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ही रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग किया जाना चाहिए।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों की कड़ी मेहनत, समर्पण और देश के वैज्ञानिकों के प्रभावी अनुसंधान के फलस्वरूप देश में अनाज, बाजरा, तिलहन, फल, कपास, गन्ना आदि का रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ प्रयास किए जाने चाहिए।आईसीएआर के निदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने कहा कि आईसीएआर आज देशभर के किसानों के लिए विश्वास के प्रतीक के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भी कृषि उत्पादन बढ़ा है और इसका श्रेय देश के किसानों और आईसीएआर के उचित शोध और मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने किसानों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टिकाऊ खेती पर बल देते हुए कहा कि दो दिवसीय विचार मंथन सत्र इस दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर विस्तार शिक्षा आईसीएआर के उप महानिदेशक डॉ. ए.के. सिंह ने मुख्यमंत्री अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने आईसीएआर द्वारा देशभर में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विस्तृत प्रस्तुति भी दी।  डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, सचिव कृषि राकेश कंवर, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले प्रगतिशील किसान और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला : प्रतिभा सिंह

0

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से उदयपुर चिंतन शिविर में पारित दिशानिर्देशों का अक्षरसः पालन करने और बूथ कमेटियों के 15 दिनों के भीतर गठित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मंडल कमेटियों के गठन का भी निर्णय लिया है। यह कमेटियों बूथ और ब्लॉक के बीच समन्वय का काम करेगी। चूंकि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है ऐसे में सभी पदाधिकारियों को अपने अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से पालन करना होगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन ने दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में पारित प्रस्तावों व दिशानिर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों को इन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों के कार्यो का अबलोकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जन जागरण का दूसरा चरण 9 अगस्त से भारत जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय आलाकमान ने अखिल भारतीय स्तर पर पार्टी का राष्ट्रीय ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के स्थापना का निर्णय लिया है।इसके तहत पार्टी के पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमो के प्रचार प्रसार के लिए अन्य पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वह जल्द ही प्रदेश में सभी ब्लॉकों का दौरा कर बूथ कमेटियों से सीधा संवाद करेगी।उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जो भी कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी से उन्हें दिए जाते है उन्हें वह पूरी निष्ठा से पूरा करे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द होने है इसलिए पार्टी की ओर से जो भी दिशानिर्देश दिए जाते है,उन्हें वह पूरी निष्ठा से पूरा करें। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा की विफ़ललताओं और महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर उतरना है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेंद्र राणा ने भी बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से सगंठन की मजबूती के लिये एकजुट होकर कार्य करने को कहा।प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सगंठन रजनीश किमटा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की बैठक बहुत ही सार्थक रही है। उन्होंने कहा कि यह समय पार्टी पदाधिकारियों की परीक्षा का समय है और उसमें उन्हें सफल होना है।


 प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की विफ़ललताओं पर प्रकाशित पुस्तक आठ साल,आठ छल को जारी किया।यह पुस्तक जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षो के माध्यम से आम जन में वितरित की जाएगी।पुस्तक में भाजपा है तो महंगाई है,सबसे युवा देश को बेरोजगारी व अनपढ़ता के अंधकार में झोंका, अर्श से फर्श गर्त में है अर्थव्यवस्था आमदनी नही हुई दोगुना,दर्द दिया सो गुना,शौर्य के नाम पर वोट सेना के हितों पर चोट,विकास से नही नाता बस नफरत फैलना आता और पिछड़ों को पीछे छोड़ा, एमसी,एसटी व ओवीसी से नाता तोड़ा के सात छल इंगित किये गए हैं।


प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को राज्यसभा के लिये नामित करने पर सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करते हुए इस संदर्भ में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमे आलाकमान के नेताओं का आभार व्यक्त किया गया।बैठक में उपस्थित  अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षो ने प्रदेश कांग्रेस की बागडोर एक महिला सांसद प्रतिभा सिंह को सौंपी है उसके लिये सभी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया।