Home Blog Page 229

HP High Court : राशनकार्ड धारकों की KYC पर अगले आदेश तक रोक

0

शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिपो संचालकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए आगामी आदेश तक राशनकार्ड धारकों की केवाईसी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सबिना और न्यायाधीश सतेन वैद्य की अदालत के इस फैसले से सूबे के 5,044 राशन डिपो धारकों और जनता को राहत मिली है। 

केवाईसी कार्य के दौरान राशन वितरण कार्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। समिति का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा डिपो संचालकों से केवाईसी प्रमाणीकरण करवाने के लिए करीब एक माह से अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते डिपो संचालक परेशान हैं।

प्रमाणीकरण प्रक्रिया से राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग की ओर से डिपो संचालकों को दी गई मशीनों (प्वाइंट ऑफ सेल) में डाली गईं सिम लंबे अरसे से बंद होने के कारण मशीनें सफेद हाथी बनकर रह गई हैं।

मशीनों में कनेक्टिविटी न होने से प्रदेश के डिपो संचालकों के साथ-साथ प्रदेश की जनता भी परेशान है। प्रदेश डिपो संचालक समिति ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के फैसले पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे डिपो संचालकों और प्रदेश की जनता को राहत मिली है। 

कुल्लू : मणिकर्ण में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने दी दबिश

0

कुल्लू : जिला के मणिकर्ण की पार्वती वैली के पुलगा जंगल में शनिवार देर रात को पुलिस ने दबिश देकर रेव पार्टी को बंद करवाया। पुलिस को देखकर रेव पार्टी में शामिल सैलानी और स्थानीय लोग जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने आयोजक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। जंगल में चल रही रेव पार्टी में 75 से 80 सैलानी और स्थानीय लोग डीजे की धुनों पर नाच रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी नशे में धुत थे।

शनिवार देर रात को उप पुलिस अधीक्षक कुल्लू मोहन रावत की अगुवाई में प्रभारी थाना कुल्लू कुलवंत सिंह और अन्य जवानों की टीम ने पुलगा के जंगल में दबिश दी। जंगल के बीचों-बीच रेव पार्टी चल रही थी। पुलिस को पार्टी में शामिल देखकर सैलानियों और लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने पार्टी में बज रहे छह बड़े स्पीकर, एक लैपटॉप, एक कंट्रोलर, तीन एंप्लीफायर, एक जेनरेटर और एक हेड फोन को कब्जे में लिया है। रेव पार्टी से भाग रहे लोगों से पुलिस ने नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। इनमें पारनेम सर्व निवासी पिनांचिंग जिला चांडिल, मणिपुर के कब्जे से 4.58 ग्राम चरस और रघुवीर से 0.47 ग्राम नशीला पदार्थ (एमडीएमए), 1.94 ग्राम कोकीन व 6.48 ग्राम गांजा बरामद किया। 

पार्वती घाटी के छलाल में एक सप्ताह पहले भी पुलिस ने रेव पार्टी में दबिश देकर उसे बंद करवाया था। पुलिस ने नशीले पदार्थ बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि रेव पार्टी में आयोजक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा इस साल पुलिस ने पांच डीजे पार्टियों से साउंड सिस्टम को सीज किया है।

नाहन : जिला स्तर पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

0

नाहन : जिला मुख्यालय में आज जिला स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। मीडिया से बात करते हुए तहसीलदार इलेक्शन वेद शर्मा ने बताया कि पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता संदेश देने की कोशिश की गई है ताकि पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज यहाँ कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधि पौधे रोपित किए गए है और विभागीय कर्मचारियों से भी पर्यावरण संरक्षण में कार्य करने की अपील की गई है। पर्यावरण दिवस के मद्देनजर बीते कल जिला में अनेकों कार्यक्रम विभिन्न संस्थानों में आयोजित किए गए थे

सेवा, सुशासन व समर्पण के आठ साल, भाजयुमो ने निकाली मोटर साईकल रैली

0

नाहन : केंद्र सरकार के 8 साल का सफल कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने आज प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकाली। जिला मुख्यालय नाहन में निकाली गई मोटरसाइकिल यात्रा में करीब 3 दर्जन से अधिक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे

मीडिया से बात करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने सेवा सुशासन व समर्पण के 8 साल सफलतापूर्वक पूरे किए है और उसी उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 8 साल की एक सफल कार्यकाल में समाज के हर वर्गों का ख्याल रखा है कई कल्याणकारी योजनाएं मौजूदा सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वयं लोगो के बीच जाकर व सोशल मीडिया के जरिए लोगो तक पहुंचाएगा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिल सके कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि भाजपा युवा मोर्चा की आगामी चुनाव में अहम भूमिका रहने वाली है।

CM ने की केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से भेंट

0

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से गत देर सायं नई दिल्ली में भेंट की।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनजातीय कल्याण से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की और मंत्रालय के पास लंबित मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।केंद्रीय मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री के साथ प्रधान आवासीय आयुक्त एस.के. सिंगला भी उपस्थित थे।

लापरवाही ना बरतें बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं जिलावासी- DC राम कुमार गौतम

0

नाहन : उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसिलिए सभी बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं और इसमें  किसी प्रकार की  भी लापरवाही ना बरतें यह बात उपायुक्त ने आज  अपने कार्यालय में परिवार सहित कोविड-19 बूस्टरडोज लगवाने के उपरांत कही। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में प्रथम व द्वितीय कोविड-19 वैक्सीनेशन के मुकाबले बूस्टर डोज बहुत कम लोगों ने लगाया है जोकि यह संकेत देता है की हम सभी कोरोना के मामले में लापरवाही बरत रहे है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में लगभग 42 प्रतिशत  कोरोना वारिर्यस ने बूस्टर डोज लगवाया है। 

जबकि बूस्टर डोज लगवाने के मामले में  18 से 59आयु वर्ग के लोगो की संख्या कम है।   उन्होंने अध्यापकों को अभिभावकों से आवाहन किया है कि संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर स्कूलों में बच्चों के टीकाकरण हित के लिए विशेष सत्र आयोजित करें ताकि भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उन्हें सुरक्षा कवच उपलब्ध हो सके।

ऊर्जामंत्री ने कुंजा मन्त्रालियो में 106 परिवारों वितरित किए निशुल्क गैस कनेक्शन

0

 पावंटा साहिब : बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मन्त्रालियो में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत  निशुलक गैस कनेक्शन वितरित  किए। उन्होने बताया की जिन लाभर्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त हुए है उन्हें इस वित्त वर्ष में दो अतिरिक्त रिफिल सरकार की तरफ से मुफ्त में दिए जाएंगे। उन्होनें बताया की  पावंटा विधानसभा क्षेत्र में अब तक  कुल 5964 परिवारों को निःशुलक गैस कनेशन वितरित  किये जा चुके है।उन्होनें बताया की  पांवटा साहिब में यमुना तट पर 0.6 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 लाख की लागत से यमुना वन विहार पार्क का निर्माण किया गया है आज इस पार्क में हरी यमुना संस्था द्वारा कृष्ण भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की नदियों को साफ़ रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने नदियों को स्वच्छ रखने में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए है।   

उन्होंने यमुना वन विहार पार्क के लिए 10 लाख की अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के रख रखाव के लिए एक माली नियुक्त किया जाएगा तथा उस माली के रहने के लिए एक कमरे का भी निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल भी स्थापित किया जाएगा जिससे पार्क में पीने के पानी तथा सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी । उन्होंने पार्क में अतिरिक्त लाइटों की शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंनेने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना,मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों कीआवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपये कीराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष के जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आपसी समन्वय स्थापित करे विभाग : DC

0

नाहन : मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम ने  मॉनसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने जिला में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों को समय रहते कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए, उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा शहरी निकाय को मॉनसून के दौरान सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी वह अन्य आवश्यक उपकरणों को तैनात करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मॉनसून के दौरान वर्षा के कारण जहां सड़क अवरुद्ध होने की संभावना रहती है ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त मात्रा में मशीनरी तथा कामगारों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि यातायात प्रभावित न हो और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़ेउन्होंने विद्युत विभाग को बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली के तारों की जांच और अतिरिक्त मेनपांवर की व्यवस्था के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपकरणों की उपलब्धता तथा बिजली की लाइनों के साथ लगते पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छटाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल शक्ति विभाग को मानसून के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़ा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वह जिला में सभी पारम्परिक तथा जल भण्डारण टैंको में क्लोरीनेशन करना सुनिश्चित करें ताकि जल जनित रोगों से बचा जा सकें ।

उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसके अलावा वर्षा के कारण प्रभावित हुुए क्षेत्रों को तुरंत खाद्यान्नों की आपूर्ति करने के लिए अलग से भण्डारण करने के निर्देश दिए ।उन्होंने पुलिस तथा गृह रक्षा विभाग को आपदा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आपदा से निपटा जा सके।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों में बसों की आवाजाही को सुचारू रूप से बनाने बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को बारिश से किसानों को हुए फसलों के नुकसान का आकलन कर तुरंत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को समय पर मुआवजा प्रदान किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपदा से निपटने के लिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

हिमाचल में चल रही है परिवर्तन की लहर – अग्निहोत्री

0

नाहन : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर जयराम सरकार पर निशाना साधा है। अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल में परिवर्तन की लहर चल रही है और जल्द जयराम सरकार विदा होने वाली है ।

रेणुका जी में आयोजित कांग्रेस महिला सम्मेलन के बाद नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से रूबरू हुए।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि CM रोजाना करोड़ों रुपए की घोषणा कर रहे जबकि सरकार का खजाना खाली पड़ा हुआ है पर यह घोषणाए कभी पूरी होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन में धकेला है और प्रदेश लगातार कर्ज़ों के बोझ तले वाल डूब रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार हिमाचल आ रहे हैं मगर मुख्यमंत्री और बीजेपी के अन्य नेता उनके पास राज्य से जुड़ी मांगों को नहीं रख पा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि बीजेपी ने प्रशंसा कोऑपरेटिव सोसायटी गठित की हो। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की रैलियों पर भारी भरकम सरकारी पैसा खर्च किया जा रहा है सरकार कोई जनहित का कार्य ना कर इवेंट मैनेजर बन कर रह गई है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह हांफती  हुई नजर आ रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में अफसरशाही व कर्मचारियों की हालत सरकार ने बिगाड़ कर रख दिए और इनकी ड्यूट रैलियों में लोगों को इकट्ठा करने पर लगा दी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनना तय है वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी से पंजाब और दिल्ली राज्य भी नहीं संभाल रहे दोनों सरकारों के स्वास्थ्य मंत्री जहां जेल में बंद है वहीं पंजाब में दिनदहाड़े कोरिया चल रही है।

नाहन : सड़क हादसे में पार्षद के बेटे की मौत

0

नाहन – शुक्रवार देर रात नाहन शहर में एक सड़क हादसे में नाहन नगर परिषद  की पार्षद नीलम सैनी के बेटे की दुखद मौत का समाचार सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय अभिषेक सैनी रात करीब 12 बजे शहर के दिल्ली गेट की तरफ से पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे और गुरुद्वारा पार्किंग के समीप 108 एंबुलेंस से उनकी स्कूटी की भिड़ंत हो गई इसमें अभिषेक सैनी बुरी तरह घायल हो गए।

अभिषेक सैनी को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उन्हें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नाहन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।