पावंटा साहिब : बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मन्त्रालियो में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत निशुलक गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होने बताया की जिन लाभर्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त हुए है उन्हें इस वित्त वर्ष में दो अतिरिक्त रिफिल सरकार की तरफ से मुफ्त में दिए जाएंगे। उन्होनें बताया की पावंटा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 5964 परिवारों को निःशुलक गैस कनेशन वितरित किये जा चुके है।उन्होनें बताया की पांवटा साहिब में यमुना तट पर 0.6 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 लाख की लागत से यमुना वन विहार पार्क का निर्माण किया गया है आज इस पार्क में हरी यमुना संस्था द्वारा कृष्ण भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की नदियों को साफ़ रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने नदियों को स्वच्छ रखने में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए है।
उन्होंने यमुना वन विहार पार्क के लिए 10 लाख की अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के रख रखाव के लिए एक माली नियुक्त किया जाएगा तथा उस माली के रहने के लिए एक कमरे का भी निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल भी स्थापित किया जाएगा जिससे पार्क में पीने के पानी तथा सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी । उन्होंने पार्क में अतिरिक्त लाइटों की शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंनेने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना,मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों कीआवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपये कीराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष के जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है