Home Blog Page 228

हिमाचल में बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा – मनीष ठाकुर

0


नाहन : 
आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी व दिल्ली की केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया । आम आदमी पार्टी की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड से लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक केंद्र शासित भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते हैं सत्येंद्र जैन के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है अभी तक सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक सोची समझी साजिश के तहत उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और इससे भाजपा बौखलाई हुई है। पार्टी का दावा है कि अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

हमारी पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी कहा गलत दुरुपयोग किया जा रहा है और जिस भी राज्य में चुनाव होते हैं उसी समय ऐसे विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ऐसे हथकंडे  अपनाए जाते हैं पार्टी नेताओं का कहना है कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व हिमाचल के पार्टी प्रभारी सत्येंद्र जैन को जब तक रिहा नहीं किया जाता है तब तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का विरोध लगातार जारी रहेगा।

सिरमौर के 1503 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप किए जाएंगे वितरित

0

नाहन : जिला सिरमौर में श्रीनिवासा रामानुजन स्टूडैंट डिजिटल योजना के तहत वर्ष 2018-19 व 2019-20 के कक्षा दसवीं व दस जमा दो के 1503 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाने हैं तथा इसी कडी में 08 जून 2022 को प्रातः 11 बजे नाहन, पच्छाद और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते यह जानकारी हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। इसी प्रकार, विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल डाईट नाहन में तथा विधायक पच्छाद रीना कश्यप राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे।अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 08 जून को प्रातः 11 बजे मण्डी के पड्डल मैदान से इस कार्यक्रम का शुभांरभ करेंगे और प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। बैठक में उप-निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद व उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गुरजीवन कुमार भी उपस्थित रहे।

कोटड़ी व्यास स्कूल को रोटरी क्लब का तोहफा, 80 लीटर क्षमता वाला वाटर कूलर किया भेंट

0

पांवटा साहिब : समाजसेवा में अग्रणी रोटरी क्लब पांवटा साहिब के प्रयासों से अब ग्रामीण क्षेत्र कोटड़ी व्यास स्कूल के बच्चे भी स्कूल मे ठंडा पानी पीयेंगे। रोटरी पांवटा द्वारा गवर्नमेंट हाई स्कूल कोटडी ब्यास को 80 लीटर क्षमता वाला वाटर कूलर दिया गया। स्कूल मे काफी ज्यादा दूर क्षेत्र से बच्चे पढने आते है। जिनके लिए यह राहत का काम करेगा।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल सैनी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा वाटर कूलर की डिमांड की गई थी, क्योंकि कोविड महामारी के बाद से सरकारी स्कूलों मे बच्चो की संख्या मे बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। इसलिए स्कूल मे ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था जरूरी है। इसलिए रोटरी पांवटा ने गवर्नमेंट हाई स्कूल मे आज वाटर कूलर भेंट किया है। वैसे भी रोटरी द्वारा समय समय पर सरकारी स्कूलों के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाती है, रोटरी का उद्देश्य ही आम जनमानस की सेवा करना है।

यह प्रोजेक्ट सुरेश गर्ग जी एम. डी. जियोन लाईफ सांईस के सहयोग से किया गया है। गोर हो कि इससे पहले कन्या पाठशाला पांवटा साहिब में भी हाल ही में एक बड़ा वाटर कूलर रोटरी ने भेंट किया है। इस अवसर पर मनमीत सिंह प्रेजिडेंट रोटरी पांवटा, प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल सैनी, विनोद शर्मा निदेशक जियोन लाईफ सांईस, हिमांशु भाटिया, राकेश रहल, शांति स्वरूप गुप्ता, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, एस एम सी प्रधान एवं स्कूल प्रबंधन मौजूद रहा।

पांवटा साहिब : शमशेर अली बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

0

पांवटा साहिब : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का नया अध्यक्ष शमशेर अली को बनाया गया है। पूर्व अध्यक्ष नसीम नाज के पद से हटाये जाने पर यह पद करीब एक माह से रिक्त पड़ा हुआ था। भाजपा पांवटा मंडल प्रधान अरविंद गुप्ता ने मंगलवार को बैठक के दौरान शमशेर अली की इस पद पर ताजपोशी की जानकारी दी। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पाँवटा में मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई वह पार्टी द्वारा दिए कार्य को समय अवधि के दौरान पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा कार्यकर्ताओं को कहा गया कि अब हिमाचल में चुनाव की तिथि नजदीक आ गई है। सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस ले। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याण योजनाओं बारे साथ ही साथ लोकप्रिय विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा आपके इलाके में कराए गए विकास कार्य बारे जन-जन को बताएं। इससे अतिरिक्त अरविंद गुप्ता ने बताया कि रिक्त पड़े अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल पाँवटा के अध्यक्ष पद पर शमशेर अली (किरतपुर) की ताजपोशी की गई है। इस दौरान मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, देवराज चौहान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शमशाद काश्मी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शमशेर अली आदि मौजूद रहे। गोर हो कि फेसबुक पर विवादास्पद टिप्पणी करने पर भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष नसीम नाज को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पांवटा साहिब के पद से हटा दिया था। अब शमशेर अली नये अध्यक्ष होंगे।

शिलाई : सैन्य सम्मान के साथ सैनिक टीका राम को दी अंतिम विदाई

0


शिलाई : चार माह पूर्व सड़क हादसे में घायल और कोमा में गये सैनिक टीका राम के मौत से जंग हारने के बाद मंगलवार को उनके पैतृक गांव में उन्हे पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सैनिक टीका राम ने 6 जून को आर० आर० अस्पताल (रैफरल एवं रिसर्च) दिल्ली में आखिरी सांस ली थी। सैनिक टीका राम 26 पंजाब रेजिमेंट के अतंर्गत पठानकोट में तैनात थे और अपनी यूनिट से जनवरी में नवजात बेटी रघुवंशी एवं पत्नी रवीना से मिलने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। दुर्भाग्यवश 10 फरवरी को पांवटा सहिब में वाहन दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए। तब उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। तब से लेकर अब तक वे जीवन से जंग लड़ते रहे। लेकिन किसे पता था भारतीय सेना का यह बहादुर जवान वापस घर नहीं पहुंचेगा। पिता लायक राम, माता गुलाबी देबी, पत्नी रवीना एवं नवजात रघुवंशी, भाई जवाहर व दिनेश दिन रात अपने चहेते टीका राम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते रहे और पलके बिछाए अपने लाडले के घर आने की राह देखते रहे। लेकिन भाग्य को कुछ ओर ही मंजूर था। चार माह के संघर्ष के बाद दुर्घटना से चोटिल सैनिक टीका राम सेन्य अस्पताल दिल्ली में जिंदगी से आखिरी जंग हार गए। जैसे ही यह खबर गांव व क्षेत्र में फैली तो पूरा क्षेत्र अपने वीर सपूत को खोकर गमगीन हो गया।

बीती देर रात उनके पार्थिव देह को लेकर काफिला गांव पहुंचा तो परिवार का रो- रो कर बुरा हाल था। सभी लोग इस दुःखद व हृदयविदारक  घटना से गमगीन थे। प्रातः सैनिक टीका राम की पार्थिव देह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ मुखाग्नि प्रदान की गई और एक माटी का लाल सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गया। सेन्य टुकड़ी ने सैनिक टीका राम को आखिरी सलामी दी। इसमें 26 पंजाब रेजीमेंट से 2 जेसीओ और 4 जवान तथा 1 पैरा रेजीमेंट से 1 जेसीओ व 3 जवान तथा एसएचओ शिलाई मस्त राम ठाकुर तथा 2 जवान शामिल हुए। इस मौके पर घर-परिवार, रिश्तेदारों के अलावा क्षेत्र के हजारों लोगों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई की ओर से नारायण बिरसांटा, देविंदर नेगी, जवाहर देसाई, विक्रम चौहान, जीवन चौहान, पुरन नेगी, रण सिंह ठाकुर, बिट्टू नेगी, होशियार सिंह, मोहन चौहान, दिनेश ठाकुर, बहादुर सिंह, रमेश भंडारी, राजेन्द्र तोमर, दीपू ठुंडू, रण सिंह, गुरदीप सिंह, दीप चंद आदि भी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से यही प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे तथा सम्पूर्ण शोक संतृप्त परिवार को इस अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

CM ने किया ओक ओवर के निकट 2.40 करोड़ रुपये से निर्मित पार्क का उद्घाटन

0

शिमला : मुख्यमंत्री  ने आज ओक ओवर के निकट एक पार्क का उद्घाटन किया। अमृत मिशन के अन्तर्गत इस पार्क के लिए पहले चरण में 2.40 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पार्क स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत इस पार्क के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसमें खुला (ओपन) ज़िम, बच्चों के लिए मैदान और आम जनता के लिए बेहतर रास्ते इस पार्क की विशेषता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण के लिए यहां एक झरना स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पार्क में 1.14 लाख लीटर क्षमता का जल संग्रहण टैंक स्थापित किया गया है और इसके पानी से पार्क में रोपे गए पौधों को संचित किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि यहां शिमला की सुन्दरता को प्रदर्शित करने वाले भिति चित्र और सैल्फी प्वाइंट भी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पार्क में 30 से अधिक प्रजातियों के पौधे और देवदार के वृक्ष हैं, जो पार्क की सुन्दरता में चार चॉंद लगाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिमला शहर के पुराने गौरव को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शहर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है तथा अधिक पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला शहर के सौन्दर्य को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार का यह एक उल्लेखनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न भागों में पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है।इस अवसर पर शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौण्डल, उप-महापौर शैलेन्द्र नेगी, उपायुक्त आदित्य नेगी, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली, स्थानीय पार्षद डॉ. किमी सूद और नगर निगम शिमला के पार्षद अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित उपस्थित थे।

नाहन : 28 वर्षीय युवक से 3.11 ग्राम हेरोइन बरामद

0

 नाहन : पुलिस को गुप्त सुचना के आधार पर स्थानीय युवक से 3.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना मिली थी कि 28 वर्षीय युवक हरिपुर मोहल्ला में रहता है जो हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करता है । 

सूचना के आधार पर पुलिस दल ने उक्त स्थानीय व्यक्ति से तलाशी के दौरान उसके कब्जे से  3.11 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद किया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थाना नाहन में धारा 21 ND&PS अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है । 

ड्रोन पॉलिसी-2022 को स्वीकृति, पढ़े मंत्रिमण्डल के निर्णय

0

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल प्रदेश ड्रोन पॉलिसी-2022 को स्वीकृति प्रदान की गई। यह पॉलिसी ड्रोन के उपयोग से शासन एवं सुधार (गरूड़) के आधार पर निर्मित एक समग्र ड्रोन ईको सिस्टम की परिकल्पना को साकार करती है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति, हिमाचल प्रदेश र्स्टाटअप/नवाचार योजना, राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क जैसे संस्थागत संयोजन के माध्यम से डिजिटल स्काई अवसरांे का उपयोग करना है, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर ड्रोन क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसका उद्देश्य ड्रोन और सक्षम प्रौद्योगिकी के उपयोग से राज्य में रोजगार के अवसर सृजित करना और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना है। 

मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2022 को स्वीकृति प्रदान की। यह नीति योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय से राज्य के औद्योगिक विकास को सहयोग प्रदान करने की एक प्रभावशाली लॉजिस्टिक्स तंत्र की परिकल्पना को साकार करती है। इसका उद्देश्य प्रदेश में अन्तरदेशीय कन्टेनर डिपो, सामान्य सुविधा केन्द्र, इन्टीग्रेटिड कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स पार्क, ट्रक टर्मिनल, एयर कार्गाे, गुणवत्ता प्रशिक्षण प्रयोगशाला इत्यादि विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य में लॉजिस्टक्स अधोसंरचना को सुदृढ़ करना है।बैठक में प्रदेश में अवैध खनन की निगरानी के लिए उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 24 पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की गई। 

मंत्रिमण्डल ने क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिला सिरमौर के नौहराधार में नव स्वीकृत राजकीय महाविद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।बैठक में सिरमौर जिला की नाहन तहसील में त्रिलोकपुर, मोगीनन्द और बरमापापड़ी पटवार वृत्तों का पुनर्गठन कर पांच नए पटवार वृत्त पालियों, अम्बवारा सैनवाला, कालाअम्ब, देवनी और नागल सुकेती के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कांगड़ा जिला की उप-तहसील रे के हटली और मलहान्टा के मौजूदा पटवार वृतों का पुनर्गठन कर नया पटवार वृत्त नंगल बनाने के अतिरिक्त पटवार वृत्त मलहान्टा में पटवार वृत्त अग्हार के दो मुहाल शामिल करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बस अड्डा बाबा बरोह के निर्माण के लिए कांगड़ा जिला की बरोह तहसील के मौजा दनोआ में 00-46-08 हेक्टेयर वन भूमि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम के पक्ष में 99 वर्ष की लीज आधार पर देने का निर्णय लिया गया।  

मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला के निहरी और कुल्लू जिला के जरी स्थित धौंकड़ा में नई अग्निशमन चौकियां खोलने तथा लाहौल-स्पीति जिला के उदयपुर और चम्बा जिला के किलाड़ में दो नए उप अग्निशमन केन्द्र खोलने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने शिमला जिला के चौपाल, सिरमौर जिला के शिलाई और लाहौल-स्पीति जिला के केलांग स्थित तीन अग्निशमन चौकियों को स्तरोन्नत कर उप अग्निशमन केन्द्र बनाने तथा विभिन्न श्रेणियों के 129 पद सृजित कर भरने सहित इन केन्द्रों के प्रभावी प्रबन्धन के लिए 16 वाहनों को भी स्वीकृति प्रदान की।बैठक में कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्च पाठशाला बरोट को स्तरोन्नत कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने, मण्डी जिला के द्रंग क्षेत्र में स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सकरयार, सरकाघाट क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलखर और सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र में स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला मण्डी खड़ाना को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने तथा सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला धड़ीक डिंगरी को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों पलाहीधार और घैणीध को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने और मण्डी जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय काण्ढी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने और इन विद्यालयों में 11 पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला की नगर परिषद सुन्दरनगर के बाड़ी में नया पशु औषधालय स्थापित करने और यहां विभिन्न श्रेणियों के दो पदों को सृजित कर भरने की भी स्वीकृति प्रदान की।बैठक में मण्डी जिला की बालीचौकी तहसील के अन्तर्गत पशु औषधालय थाची को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत कर विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों के सृजन व भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला की थुनाग तहसील के शिकावरी और काण्डी पटवार वृत्त को पुनर्गठित कर नए पटवार वृत्त मुरहाग को सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की।मंत्रिमण्डल ने कानून-व्यवस्था सम्बन्धी मामलों के त्वरित निपटान के लिए रेलवे पुलिस स्टेशन शिमला के अंतर्गत सोलन जिले के टकसाल में राजकीय रेलवे पुलिस की सीमा चौकी परवाणू को फिर से खोलने का भी निर्णय लिया।मंत्रिमण्डल ने मंडी जिला के धर्मपुर स्थित जल शक्ति विभाग में अधीक्षण अभियंता, यांत्रिकी का एक पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की।मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का भी निर्णय लिया।मंत्रिमण्डल की बैठक में लोगों की सुविधा के लिए कांगड़ा जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरोटा सूरियां की बिस्तर क्षमता 6 से बढ़ाकर 50 बिस्तर कर स्तरोन्नत करने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 27 पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।मंत्रिमण्डल ने सोलन जिले के दाड़लाघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने व इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 8 पदों को भरने का भी निर्णय लिया।

उत्तरकाशी : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हादसा, 26 यात्रियों की मौत

0

उत्तरकाशी  : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे। अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं और चार यात्री घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

बस (यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 30 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 26 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का दावा- बस में 27 से 28 लोग सवार थे
बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का दावा है कि बस में 27 से 28 लोग सवार थे।

डामटा में बस के खाई में गिरते ही अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जिसने भी इस दर्दनाक हादसे के बारे में सुना, दौड़ा चला आया। हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, जमीन शवों से पट गई। मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। कहा कि उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देख-रेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। प्रधानमंत्री ने मुआवजा देने का एलान किया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।


थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि वह स्वयं घटना स्थल पर हैं। बस डेढ़ सौ से दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, जिसके परखच्चे उड़ गए। 26 यात्रियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। बस में कुल 28 यात्री थे। गहरी खाई और अंधेरे की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। अभी सिर्फ दो शव ही सड़क तक पहुंचाए गए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से हादसे को लेकर बात भी की है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सीएम धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच रही है।

हेमकुंड साहिब जाने वाली संगतो के लिए एनएच 07 कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर लगे लंगर, रात्रि ठहराव की भी व्यवस्था

0

नाहन : श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की तपस्थली गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा इस वर्ष कोरोनाकाल के दो साल बाद शुरू हुई है । जिसको देखते हुए संतों में भारी उत्साह हैं । हिमाचल के साथ लगते राज्य हरियाणा व पंजाब से भारी संख्या में श्रद्धालु हिमाचल के कालाअंब, नाहन,व पांवटा साहिब से होते हुए उत्तराखंड हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो रहे हैं । यहां कालाअंब से लेकर पांवटा साहिब तक संगतों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं । 


गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब नतमस्तक होने के लिए पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया की जगह जगह लगाए गए लंगर, संगतो के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था बेहद सराहनीय है । उन्होंने बताया कि पंजाब से हरियाणा हिमाचल होते हुए उत्तराखंड के एक छोर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब का सैकड़ों किलोमीटर लंबा सफर जगह-जगह लंगर लगाने और संगतों के लिए किए गए विशेष प्रबंधों के चलते सुविधाजनक साबित हो रहा है । उन्होंने बताया कि सड़कों किनारे लगाए गए लंगर संगतो के लिए स्वास्थ्य सुविधा समेत रात्रि ठहराव उपलब्ध करवा रहै । जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं आ रही है । श्रद्धालुओं ने बताया कि कोरोना काल के दो साल बाद यात्रा एक बार फिर शुरू हुई है जिसको देखते हुए संगतों में भारी उत्साह है । 


नेशनल हाईवे नाहन-पांवटा साहिब 07 पर गांव रुखडी के नजदीक लगाए गए लंगर के मुख्य सेवादार अमरीक सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हैमकुंड साहिब जाने वाली संगतों के लिए प्रत्येक वर्ष लंगर का आयोजन किया जाता है ताकि हिमाचल, हरियाणा व पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं को नेशनल हाईवे 07 पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके । उन्होंने बताया कि उनके यहां रोजाना सुबह से देर रात तक लंगर आयोजित होता है जबकि रात्रि ठहराव के लिए भी यात्रियों के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं ताकि हेमकुंड साहिब जाने वाली संगतो  को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े ।


गौरतलब है कि पंजाब हरियाणा से आने वाले श्रद्धालु हेमकुंड साहिब जाने के लिए हिमाचल के बॉर्डर एरिया कालाअंब-नाहन- पांवटा साहिब से होकर गुजरते हैं  । ऐसे में गुरूद्वरा कालाअंब, नाहन एवं पांवटा साहिब में भी संगतों के लिए वविशेष प्रबध किए गए हैं ।