Home Blog Page 227

BJP कुशासन से तंग आ चुकी जनता : कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

0

शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोग भाजपा के कुशासन,बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से बहुत दुखी हो चुके है और इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके है।उन्होंने कहा कि अभी हॉल ही में वह किन्नौर, रामपुर,आनी ब्लॉकों का दौरा कर के लोटी है। लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कि रामपुर में महिला सशक्तिकरण समारोह मे महिलाओं की भारी भीड़ ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा अब चंद दिनों की मेहमान है।महिलाओं ने पूरी तरह ठान लिया है कि वह भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही रहेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में इन दोनों भाजपा लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रही है।साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने लोगों की कोई सुध नही ली।अब चुनाव नजदीक आते देख भाजपा घोषणाओं पर घोषणाएं कर रही है,जबकि सरकारी  खजाना खाली पड़ा है। भाजपा अपनी राजनीतिक रैलियों के लिए सरकारी मशनरी व धन का खुल कर दुरपयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कहना कि अब सत्ता परिवर्तन की रिवायत बदेलगी और उनकी पुनः सत्ता वापसी होगी,मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।यह उनका चुनावों में हार की बोखलावट साफ दर्शता है ।प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों में अपनी हार के डर से भी सहमी हुई है।उन्होंने कहा कि यही बजह है कि वह इन चुनावों को पार्टी चिन्ह पर करवाने से कतरा रही है।

उन्होंने कहा कि आज ही वह कांगड़ा के दौरे पर जा रही है।इसके बाद हमीरपुर, नाहन और सोलन जिलों के दौरे पर जाएगी, जहां वह जिला कांग्रेस कमेटियों की आम सभा की बैठकों मे शिरकत करेगी।प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों के साथ लोगों के बीच जा रही है जबकि भाजपा  मुद्दों से भाग रही है।

निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह भाजपा में शामिल

0

शिमला : देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश राणा पार्टी मुख्यालय चक्कर में भाजपा सदस्यता फॉर्म पर हस्ताक्षर करके भाजपा में शामिल हो गए।  विधायक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि दोनों नेता होशियार सिंह और प्रकाश राणा लंबे समय से विधानसभा में पार्टी का समर्थन कर रहे थे। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ले ली है। दिग्गज नेताओं ने भाजपा में शामिल होना शुरू कर दिया है और आने वाले समय में और भी बहुत नेता भाजपा में शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दो निर्दलीय विधायक आज पार्टी में शामिल हो गए हैं।  पिछले साढ़े चार साल की सरकार का हमें उनका सहयोग मिला है।  हमने सभी नेताओं से मशविरा के बाद उन्हें पार्टी में लिया है।  यह कदम आने वाले समय में पार्टी और सरकार को मजबूत बनाएगा।  होशियार सिंह और प्रकाश राणा केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में हमारी सरकार को और मजबूत करेंगे।  उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी मोड में है और पूरे राज्य का वातावरण के पक्ष में है।  

जयराम ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा हिमाचल से प्यार किया है और यह उनकी शिमला यात्रा के दौरान यह काफी स्पष्ट था, अब पीएम 16 और 17 जून को धर्मशाला आ रहे हैं।  हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और हम जुलाई में एम्स का उद्घाटन करेंगे।  भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक पूरी तरह सफल रही और बैठक से हमारी पार्टी से एकता का संदेश दिया है।  जसवंत ठाकुर, राकेश जामवाल और 20 अन्य भी आज पार्टी में शामिल हुए।  इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल उपास्थित रहे।

नाहन : 12 जून को सलानी में कांग्रेस का सद्भावना सम्मेलन, पहुंचेंगे कई बड़े नेता

0

नाहन – जिला मुख्यालयमें आज सिरमौर जिला कांग्रेस की एक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने की । इस बैठक में आगामी 12 जून को नाहन विधानसभा क्षेत्र के सलानी  में आयोजित हो रहे भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। यह सम्मेलन ग्राम सलानी कटोला में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ,एआईसीसी सचिव व हिमाचल सहप्रभारी जितेंद्र बिट्टू व विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

सड़क हादसे में नाहन के युवक की मौत

0

नाहन : बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में शहर के युवक की मौत हुई ।मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कालाअंब -नारायणगढ़ रोड पर पेश आया है। नारायणगढ़ के समीप एक गाड़ी ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें नाहन के बाल्मीकि मोहल्ला निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि त्रिलोकपुर के रहने वाले शख्स को गंभीर चोटे आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारकर गाड़ी चालक फरार हो गया। घायल युवक का नाहन अस्पताल में उपचार चल रहा है। गौर हो कि मंगलवार देर रात NH-07 काला अम्ब – पावंटा पर भी एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया था जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है।

मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए लैपटॉप, पारस ने किया CM से वर्चुअल संवाद

0

नाहन : बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुखराम चैधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है और आज प्रदेश के हर क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधा युक्त शिक्षण संस्थान हैं जिनकी बदौलत प्रदेश शिक्षा में बहुत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में अब शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बढाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में श्रीनिवासा रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत वर्ष 2018-19 व 2019-20 के कक्षा दसवीं व दस जमा दो के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप वितरण का मण्डी के पड्डल मैदान से सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने पांवटा विधानसभा क्षेत्र के 262 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।

इसी प्रकार आज डाइट नाहन में आयोजित एक कार्यक्रम में नाहन विधानसभा के 100 विद्यार्थियों को विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल ने लैपटॉप का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जहां मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप दिए जा रहे हैं वहीं उन्हें छात्रवृतियां भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी उंचा है जिसके लिए अध्यापक वर्ग के साथ प्रदेश के विद्यार्थी भी प्रशंसा और बधाई के पात्र हैं। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप वितरित करने के उपरांत विधायक पच्छाद रीना कश्यप ने लैप टाॅप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यथ्त कि की सरकार की इस डिजिटल योजना से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और उनके शिक्षा के स्तर में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री के साथ पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा चरणजीत चैधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, उपमंडल दण्डाधिकारी विवेक महाजन, उप-निदेशक शिक्षा कर्म चंद, उप-निदेशक निरीक्षण शिक्षा गोरख नाथ, प्रधानाचार्य जीजीएसएसएस दीर्घायु प्रसाद सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा अध्यापक मौजूद रहे। इसी प्रकार, डाइट नाहन में डॉ राजीव बिंदल के साथ अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा पुंडीर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रधानाचार्य डाइट नाहन ऋषि पाल शर्मा व अन्य तथा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में रीना कश्यप के साथ अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भण्डारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पारस सपुत्र नरेश चंद ग्राम सतौन, जिन्होंने वर्ष 2018-19 में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला से 94.8 अंकों के साथ दस जमा दो की परीक्षा पास की है, के साथ वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान पारस ने बताया कि उन्होंने बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है और आगे चलकर वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं जिसके लिए वह दिल्ली से कोचिंग ले रहे हैं।पारस ने बताया कि यह लैपटाॅप उन्हें कोचिंग में बेहद सहायक सिद्ध होगा जिसके लिए वह प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आभारी हैं।

आम आदमी पार्टी की “धाम पर चर्चा” शुरू

0

पावंटा साहिब : जिला सिरमौर के गिरिपार की दूरदराज की पंचायत मानपुर देवड़ा में आम आदमी पार्टी अपने नए कार्यक्रम *धाम पर चर्चा* शुरू की। मंगलवार देर रात तक चले इस इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। और अपने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल को पेश किया गया।  आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को लोगों ने देखा।


इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता अनिंदर सिंह नॉटी, उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर, आदर्श मेहता और इंद्रजीत सिंह मीका, वसीम मालिक, परवेज गुप्ता गुन्नू, चरणजीत जैलदार, सूरत राम, गुरजीत नंबरदार, विपिन कुमार, मतलूब अली, परमजीत बंगा, जसविंदर बिलिंग, हरबंस सिंह आदि खास तौर पे उपस्थित रहे। बाकी यह केवल एक पंचायत का कार्यक्रम था जिसमे महिला युवा और पुरुष भारी संख्या में शामिल हुए। हिमाचल में अपना जनाधार ग्रामीण स्तर तक बढ़ाने के लिए ये आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजन पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में आयोजित किया गया। ताकि पंचायतों तक आम आदमी पार्टी अपनी पकड़ बना सकें।


धाम पर चर्चा कार्यक्रम के तहत स्थानीय ग्राम पंचायत के लोगों ने अपने क्षेत्र के हालात, सरकारी योजनाओं की हालत तथा सरकारों से उनकी क्या अपेक्षा थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। इस बारे में खुद चर्चा, मंथन और संवाद किया। लोगों ने बिजली पानी और सड़क जैसी सुविधाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में किसी भी तरह की भाषण बाजी नहीं हुई। बल्कि इस सारे कार्यक्रम का संचालन स्थानीय युवा, महिलाओ ने किया। इसके बाद लोगों ने धाम का आनंद भी लिया।


यह अपनी तरह का अनूठा कार्यक्रम है जो इसके बाद पूरे हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए मुख्य आयोजक अनिंदर सिंह नॉटी रहे।इस मौके पर अनिंदर सिंह नॉटी ने कहा कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय जनता खासतौर पर महिलाओं और युवाओं का रुझान देखा गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को आम आदमी पार्टी के प्रति रुझान दिखाई दे रहा है यह तय है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए अनिंदर सिंह नॉटी अपनी टीम के साथ लगातार तीन दिन गांव में डटे रहे और भारी संख्या में पुरुष महिला युवा को इसमें जोड़ने से लेकर टेंट सजावट से लेकर भोजन तक की व्यवस्था की कमान संभाल कर अपने दम खम का लोहा मनवाया। 

14वीं ITI खेलकूद प्रतियोगिताओं का डा. बिन्दल ने किया शुभारम्भ

0

नाहन : विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने 14वीं जिला स्तरीय आईटीआई छात्र खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आईटीआई परिसर में शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में जिला की 14 टीमों के करीब 326 छात्र बास्केटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, कबडडी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।


  डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश सरकार के तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग के माध्यम से चल रहे आईटीआई संस्थानों के माध्यम से जहां हमारे युवाओं को रोजगार के शानदार अवसर उपलब्ध हो रहे हैं वहीं उन्हें अनुशासन, शारीरिक और मानसिक विकास अवसर भी मिल रहा है।


डा. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने कौलावाला भूड़ में नई आईटीआई स्वीकृत की है जिसके नये भवन के निर्माण पर 5 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा हमारे युवाओं को तकनीकी शिक्षा और व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसमें आईटीआई संस्थानों की अहम भूमिका है।


डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया जा रहा है। धौलाकुंआ में आईआईएम, नाहन में मैडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का शुरू होना सिरमौर और नाहन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है जिसका श्रेय नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार को जाता है। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने खिलाड़ियों की मार्चपास्ट की सलामी ली और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई अशरल अली ने कहा कि 14वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का नाहन में आयोजन होना हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारे आईटीआई संस्थानों में तकनीकी और व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ खेल गतिविधियों की ओर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों का हर प्रकार से मानसिक और शारीरिक विकास भी हो सके। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षदगण, आईटीआई के कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कफोटा में 350 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांचा स्वास्थ्य

0

पांवटा साहिब : सूरजपुर स्थित जेसी जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल के सौजन्य से आज गिरिपार क्षेत्र के कफोटा मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सैंकड़ों मरीजों ने विभिन्न बीमारियों की जांच करवाई। दरअसल, उत्तर भारत की प्रतिष्ठित मैनकाइंड फार्मा कंपनी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए जगदीश चन्द जुनेजा ट्रस्ट की स्थापना की है जिसके अंतर्गत जगदीश चन्द जुनेजा चैरिटेबल हॉस्पिटल पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है। इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार के आधुनिक उपकरण और योग्य डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध हैं। इस हॉस्पिटल की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के लोंगों को सस्ते दर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना है। 

अस्पताल प्रबंधन के डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि  आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में मैनकाइंड हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र के दूर दराज इलाके में 75  फ्री मेडिकल कैम्प लगाने का लक्ष्य रखा है, प्रबंधन ने तीन प्रकार के कैम्प उल्लेखित किये हैं। पहला जिसमें प्रायः सभी एक्सपर्ट करीब 8-10 डॉक्टर्स होंगे। दूसरा कैम्प 3 एक्सपर्ट डॉक्टर्स होंगे जिसमे नेत्र रोग विशेषज्ञ , महिला व बाल रोग विशेषज्ञ तथा दन्त रोग विशेषज्ञ रहेंगे। वहीं तीसरा बच्चों के लिए फ्री मेडिकल कैम्प हर रविवार को हॉस्पिटल में ही लगाया जायेगा। सभी मेडिकल कैम्प पूर्णतः निःशुल्क होंगे जिसमे मौके पर जांच और सभी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध होंगी। 

इसी श्रृखला में बुधवार को एक फ्री मेडिकल कैम्प क्षेत्रीय विकास समिति व व्यापार मंडल कफोटा के संयुक्त सहयोग से कफोटा के सनातन धर्म सभा के सभागार मे आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. शैलेन्द्र रावल एम.डी. मेडिसिन,डॉ. अवकाश कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ , डॉ. राजुल चंचानी नेत्र रोग विशेषज्ञ , डॉ. अर्चना कश्यप बाल रोग विशेषज्ञ ,डॉ.आशिमा दन्त रोग विशेषज्ञ और डॉ. अमित मंगला नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ व पैरा मेडिकल स्टाफ ने लगभग 350 रोगियों की जांच की उनका परिक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं। इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन से डॉक्टर संजीव सहगल, पी. आर. ओ. रामलाल, संजय, अंकुश, नरेश शड़वाल अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास समिति, वीर विक्रम सिंह अध्यक्ष व्यापार मंडल कफोटा, तपेंद्र सिंह, कपिल ठाकुर, ज्ञान चौहान, प्रवीण पुंडीर, तूलाराम शर्मा, भरत शर्मा और जगदीप शर्मा उपस्थित रहे व सहयोग किया।

पांवटा साहिब : NH -07 पर कार और टैंपो की जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

0

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब-नाहन एनएच पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हुई वहीं एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात लगभग 12:30 बजे सड़क NH-07 पर माजरा सैनवाला पुल से थोड़ा पीछे एक सफेद रंग की कार ने पांवटा साहिब की ओर से नाहन की ओर जा रहे एक टैंम्पो को उसकी दिशा में जाकर सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंम्पो की बॉडी अलग हो गई। टैम्पु मे दो व्यक्ति सवार थे तथा कार में एक चालक ही सवार था। टैंम्पो व कार दोनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टैंम्पो सवारों की पहचान सादिक पुत्र यासीन निवासी बिलासपुर हरियाणा और टैंम्पो चालक का नाम इकरान पुत्र गफुर बिलासपुर हरियाणा की तौर पर की गई है। वहीं कार चालक की पहचान दयाल सिंह गिरीनगर, पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने HRTC की बसों के नए बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0

हमीरपुर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम की 195 नई बसों में से 16 बसों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निगम के लिए इन बसों की खरीद की गई है। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष उनकी बजट घोषणा के अनुरूप हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 205 नई बसें खरीदी जानी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 87 बसें पहले ही पहुंच चुकी हैं और शेष बसें शीघ्र ही राज्य में पहुंच जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ये बसें राज्य परिवहन के बेड़े की पुरानी और खराब हो चुकी बसों के स्थान पर संचालित होंगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में सड़क परिवहन का मुख्य साधन है। इसलिए राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के बजट में उन्होंने 360 नई बसें शामिल करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन सभी बसों को खरीद कर निगम को उपलब्ध कर दिया जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी बसें बीएस-4 मानकों के अनुरूप होंगी और इनमें सीसीटीवी कैमरा, रियर व्यू कैमरा, वीएलटीडी ट्रैकिंग सिस्टम आदि नवीनतम सुविधाएं हैं।इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने नई शामिल बसों के चालकों को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर, राकेश जमवाल और अरुण कुमार मेहरा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, कार्यकारी निदेशक भूपिंदर अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।