Home Blog Page 226

यमुना बैरियर के शोचालय की हालत सुधारी जाएं, सीनियर सिटीजन काऊंसिल ने उठाई मांग

0

पांवटा साहिब : वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक आर के शर्मा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सबसे पहले पिछले महिने की मीटिंग की कार्यवाही महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता द्वारा पढ़कर सुनाई गई। साईं हॉस्पिटल के कर्मचारी ने मीटिंग में आए हुए सीनियर सिटीजन पांवटा साहिब के सदस्यों के लिए मेडिकल कैंप लगाने का अनुरोध किया। जिस पर वरिष्ठ वरिष्ठ नागरिक परिषद ने उन्हें लिखकर पत्र देने के लिए कहा गया। 2 सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की सदस्यता ग्रहण की जिसमे राकेश चंद्र गुप्ता व नवल किशोर अग्रवाल शामिल है। यमुना बैरियर पांवटा साहिब में जो सुलभ शौचालय बना है उसकी हालत दयनीय है। कई सालों से इसकी हालत की प्रशासन अनदेखी कर रहा है तथा कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे कि हेमकुंड साहिब व चारधाम यात्री व अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को शौचालय ठीक ना होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पांवटा वरिष्ठ नागरिक परिषद की मीटिंग में कुलवंत सिंह चौधरी द्वारा बोला गया कि सिल्वर जुबली 10 अक्टूबर को पूर्ण होने पर मनाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब के पास मीटिंग व अन्य कार्यों के लिए भवन नहीं है जिस बारे उपायुक्त जिला सिरमौर को आवेदन पत्र दिया है व मांग की जाती है कि शीघ्र उपायुक्त द्वारा वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब को भवन उपलब्ध करवाएं। बैठक में शांति स्वरूप गुप्ता महासचिव, विजय गोयल कोषाध्यक्ष, आरके जैन, बीके गुप्ता, एम आर वर्मा, एस एस रस्तोगी, टी सी गुप्ता, आर सी गुप्ता, वाई एस भंडारी, राकेश बेदी, पीसी सैनी, एमएस कैंथ, एमएल अग्रवाल, पीसी शर्मा, एसएल मेहता, जेपी शर्मा, केसी नागपाल, कुलवंत सिंह चौधरी, एनडी सरीन, पीसी भटनागर, के एस नेगी, एमएल ढींगरा, एमएन खत्री, जीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।

पांवटा साहिब : अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ा तस्कर

0

पांवटा साहिब : पुलिस ने शराब की खेप के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी से भारी मात्रा में नशे की खेप मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक  बीती देर रात को पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने अन्तर्राजीय सीमा बहराल पर नाकाबन्दी की हुई थी और नाकाबन्दी के दौरान आने-जाने वाली गाडियों की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान समय करीब 2:30 बजे रात एक पिकअप HP63-6949 वाहन यमुनानगर की ओर से मौका पर आया। जिसकी तलाशी के दौरान उक्त वाहन में ईंटो के नीचे शराब की पेटिया छुपाकर रखी हुई पाई गई तथा उक्त वाहन से FOR SALE IN HARYANA की शराब बरामद हुई जिसमे शराब देसी मार्का चार्ली माल्टा की 600 बोतलें और बीयर मार्का किंग फिशर की 60 बोतलें शामिल थी। उक्त वाहन को उस समय चालक निवासी गांव कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 साल चला रहा था। वाहन चालक के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में HIMACHAL PRADESH EXCISE ACT के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

शिलाई में 2.054 किलोग्राम चरस के साथ धरा व्यक्ति

0

शिलाई : बुधवार को पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि  गाँव सरो निवासी एक व्यक्ति शिलाई में चरस बेचने का धंधा करता है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को नाया गैस एजेंसी के समीप काबू किया तथा तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से बैग के अंदर से कुल 2.054 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई  में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act ) की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । मामले में गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को सोमवार तक 05 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

किसानों बागवानी से जुड़े मुद्दे को लेकर चुनाव में उतरेगी CPIM

0

नाहन : CPIM किसान और बागवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। सिरमौर जिला मुख्यालय में आज सीपीआईएम की बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राज्य कमेटी से जुड़े सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।


मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य कुलदीप उत्तावर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में किसान बागवान कई समस्याओं से जूझ रहा है ऐसे में पार्टी ने निर्णय लिया है कि पार्टी किसानों  बागवानो से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अली करो चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 90 प्रतिशत लोग कृषि बागवानी पर आधारित है मगर उनको फसलों व फलों के उचित मूल्य नहीं मिल पाते हैं।


सीपीआईएम का यह भी कहना है कि हिमाचल प्रदेश में लोगों को उचित शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थानों में अधिकतर पद खाली पड़े हुए हैं ऐसे में पार्टी ने निर्णय लिया है कि जून माह में पूरे हिमाचल प्रदेश में पार्टी स्वास्थ्य  व स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता के आधार पर उठाएंगी।
सीपीआईएम का कहना है कि मौजूदा समय में महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है और आम आदमी महंगाई की मार नहीं झेल पा रहा है। सीपीआईएम का यह भी कहना है कि बढ़ती बेरोजगारी भी मौजूदा समय में बड़ी समस्या बनी हुई है और बड़ी संख्या में बेरोजगार हो रहे युवा नशे जैसी बुराइयों की तरफ जा रहा है।

पाँवटा साहिब : डिग्री काॅलेज के 32 मेधावियों को मिले लैपटाॅप 

0

पाँवटा  साहिब  : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित  कार्यक्रम में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए जिसमें श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पाँवटा साहिब के वर्ष 2018-19 और  2019-20 में बी0ए0, बी0एस0सी0और बी0 कॉम में मेरिट में आने वाले 32 छात्र छात्राओं को ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी द्वारा लैपटाप प्रदान किए गए। बीते दिवस यह कार्यक्रम मंडी के पडल मैदान में मुख्यमंत्री जय राम  ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह की कड़ी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने लैपटॉप प्राप्त करने वाले बच्चों को भविष्य में भी निष्ठा और लग्न से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लैपटॉप प्राप्त करने वालों में पुनीत राठौर, कुमारी पूजा, कल्पना, अंकित रावत, अलका, सिमरन, नैना, सोनम थापा, अंतरिक्ष पूनिया, रजनी, मानसी, मुकुल कुमार, पूजा देवी, प्रेरणा शर्मा, राहुल मीनू, शिवाली शिवाली शर्मा विरंजना, वैशाली सक्सेना, अंशुल शर्मा आदि रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 वीना राठौर ने लैपटॉप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों  को बधाई  दी और उनके उज्जवल  भविष्य की कामना की।

पर्यटन के लिए विकसित होंगे देव श्री गणपति मन्दिर व श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर : जय राम ठाकुर

0

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से देव श्री गणपति मन्दिर भटवाड़ी और देव श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर कोट खमराधा के लिए आवश्यक बजट प्रावधान करने की घोषणा की ताकि इन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने आज भटवाड़ी में श्री देव गणपति मन्दिर में देव दर्शन समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए इस भव्य मन्दिर के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है और प्रदेश के लगभग हर गांव में स्थानीय देवी-देवताओं के मन्दिर हैं। उन्होंने कहा कि इस मन्दिर की लकड़ी और पत्थर की नक्काशी अद्भुत है और यह मन्दिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का  कंेद्र बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मन्दिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण सम्भव हो रहा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि विकासात्मक आवश्यकताओं के संदर्भ में द्रंग विधानसभा क्षेत्र लगभग सराज के समान है। किन्हीं कारणवश विकास के मामले में उपेक्षित रहे क्षेत्रों का प्रदेश सरकार विकास सुनिश्चित कर रही है।मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भटवाड़ी और बांधी में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना भटवाड़ी-शाला-निहलू-ओडीधार-रैंस-निशर-बाटा का लोकार्पण किया।जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटसनोर में विज्ञान प्रयोगशाला खोलने और इसे आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय जलाखिनी और रैंश नशयार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय माध्यमिक पाठशाला थवारी और ज्वालापुर को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर (देवखान) में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।

उन्होंने कहा कि शालानाला-उड़ीधार-भराशी सड़क को एससीसीपी योजना के तहत और मोनल-बनोगी-कंडा सड़क तथा शालानाल-जला-काशना सड़क को नाबार्ड के तहत लाया जाएगा।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट सनोर (ज्वालापुर) के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया।द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि किसी मुख्यमंत्री ने दस साल के अंतराल के बाद इस कठिन क्षेत्र का दौरा किया है, जो इन क्षेत्रों के विकास के लिए जय राम ठाकुर की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य के सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षों के दौरान द्रंग क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।स्थानीय पंचायत की प्रधान दिशा शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, भाजपा मंडलाध्यक्ष मुनीष कपूर, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, देव समिति के कारदार गोविंद शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।.0.

BJP में शामिल हुए दोनों निर्दलीय विधायक अयोग्य घोषित किए जाएं : सुक्खू

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह व प्रकाश राणा को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दल-बदल कानून के तहत दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करें। राणा व होशियार सिंह ने जोगिंद्रनगर व देहरा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। 


दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने राणा व होशियार सिंह को भाजपा के खिलाफ जनादेश देकर विधानसभा भेजा था। दोनों निर्दलीय विधायक अब भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उन पर दल-बदल कानून लागू होता है। विधानसभा अध्यक्ष स्वत संज्ञान लेते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई करें। इन्हें अब विधानसभा सदस्य रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता ने इन्हें निर्दलीय चुनकर विधानसभा भेजा था। भाजपा में शामिल होने से पहले ये विधायक पद से इस्तीफा देते। सुक्खू ने कहा कि भाजपा का पत्ता विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ होने वाला है। दोनों विधायक डूबती नैया में सवार हुए हैं। 

पांवटा साहिब : बाल्मिकी चौक से लेकर कन्या पाठशाला तक का क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित

0

पांवटा साहिब : जाम की समस्या से छुटकारा पाने को प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये है। वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो इसके लिए कुछ व्यस्त क्षेत्र में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग को बंद किया जा रहा है। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने पुलिस व नगर परिषद के साथ बैठक पर व्यस्त क्षेत्रों को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। दरअसल, आजकल धार्मिक यात्रा के चलते पांवटा साहिब में वाहनों का रश काफी बढ़ गया है। ज्यादा रश बाल्मिकी चोक से लेकर कन्या पाठशाला तक रहता है। क्योंकि हेमकुण्ड साहिब की यात्रा करने जाने वाले पहले पांवटा साहिब गुरूद्वारा साहिब मे मत्था टेकने पंहुचते है। और कन्या स्कूल रोड से होते हुए उत्तराखंड की और रवाना होते है। वापसी में भी संगत का यही रास्ता है। जिस कारण यह सड़क आजकल ज्यादा व्यस्त सो रही है। वैसे भी इस सड़क पर दोनों साइड वाहन खड़े रहते है जिसके चलते आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी से बचने को अब प्रशासन सख्त हो गया है।

एसडीएम विवेक महाजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाल्मीकि चोक से लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तक नो पार्किंग जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। गोर हो कि पांवटा साहिब शहर में सड़क पर वाहन खड़े करते हैं जिस कारण प्रतिदिन वाहनों की जाम की समस्या देखने को मिल रही है। सबसे अधिक जाम सिविल अस्पताल से लेकर नगर परिषद कार्यालय व लोक निर्माण विश्राम गृह आदि क्षेत्र में वाहनों का जाम लगता रहता है। जिस कारण आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने एसडीएम कार्यालय में पुलिस अधिकारी, नगर परिषद व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ बैठक की।

बैठक में नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से लेकर कन्या स्कूल तक वाहनों के जाम की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है। इस लिए नो पार्किंग जोन घोषित होना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कोर्ट में काम करने वाले एडवोकेट के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया कि एडवोकेट के वाहनों के लिए नगर परिषद कार्यालय के साथ रामलीला मैदान के साथ की गई है और अन्य वाहनों के लिए पांवटा साहिब पुलिस थाना के सामने नगर परिषद मैदान में की गई है।

पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर सबसे व्यस्त चौक पर ट्रैफिक लाइट लगनी चाहिए ताकी सड़क पर जाम की स्थिति पैदा ना हो। पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया की पांवटा साहिब शहर में वाहनों की जाम की स्थिति सामने आ रही है जिसको देखते हुए अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, थाना प्रभारी व ट्रैफिक इंचार्ज की एक कमेटी गठित की गई साथ ही सिविल अस्पताल से लेकर नगर परिषद कार्यालय व लोक निर्माण विश्राम गृह तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तक सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि उक्त क्षेत्र में नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाये जायेंगे ताकि वाहन चालकों को पता चल सके कि यहां वाहन खड़े नही करने है। साथ ही उस पर चेतावनी और फाईन भी लिखा जाएगा। यदि फिर भी कोई वाहन पार्क करता है तो उसका चालान भी किया जाएगा।

नाहन : वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र चौधरी ने किया BJP कार्यालय का शुभारंभ

0


नाहन : आगामी विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी है जिला मुख्यालय नाहन में आज सिरमौर जिला भाजपा के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ पार्टी के नाहन शहर से तालुक रखने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक राजीव बिंदल, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है चुनाव में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को आम आदमी तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जाएगा जिसके बूते एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की और प्रदेश की सरकार ने कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका सीधा लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना का हाल में ही केंद्र सरकार लोगों के लिए मददगार बन और कई तरह की योजनाएं शुरू कर आम लोगों को राहत दी।

भाजपा नेताओं का कहना है कि जयराम सरकार के नेतृत्व में पिछले साढे 4 साल के कार्यकाल में चहुमुखी विकास हुआ है । जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला में जहां कई बड़े शैक्षणिक संस्थान खुले हैं वहीं सड़कों व पुलों के निर्माण के अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी तरक्की हुई है।

CM ने की अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता

0

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सायं ऐतिहासिक रिज पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का भी विमोचन किया।  मुख्यमंत्री ने शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया। इससे पूर्व, उपायुक्त एवं अध्यक्ष ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति आदित्य नेगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।