Home Blog Page 225

सत्ता में आने का कांग्रेस का सपना कभी पूरा नहीं होगा : रणधीर

0

शिमला : भाजपा के प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता बैकफुट पर हैं क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार ने उम्मीद से ज्यादा काम किया है।हमारी डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को देखकर कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं।रणधीर ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारे नेताओं पर बेबुनियाद आरोप और बयानबाजी कर रहे हैं, कांग्रेस नेता भाजपा से डरे हुए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिससे कांग्रेस कार्डर का मनोबल गिरा है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी एकता को बचाने के लिए पद दिए लेकिन इस प्रक्रिया में उनके अच्छे नेताओं की अनदेखी की गई। कांग्रेस के नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं, अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो वे अपने-अपने क्षेत्रों में नहीं जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है और कांगड़ा में त्रिदेव सम्मेलन इसका प्रमाण है। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व आने वाले समय में हिमाचल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए गंभीर है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में 32 लाख लाभार्थियों से संपर्क करने जाएगी। हाल ही में हमारी सरकार ने राज्य के उपभोक्ताओं को 1037000 शून्य बिजली बिल दिए हैं। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि डबल इंजन सरकार राज्य का उत्कृष्ट विकास कर रही है। रणधीर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में चुनाव जीतने के सपने देख रही है।  उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे। कांग्रेस नेता भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें अपनी भाषा सुधारनी चाहिए। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और प्रकाश राणा को पार्टी के संबंधित नेताओं से सलाह मशविरा करने के बाद सदस्यता देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की विधानसभा सदस्यता पर निर्णय विधानसभा सचिवालय का विशेषाधिकार है और यह पहली बार नहीं है जब निर्वाचित नेता किसी राजनीतिक दल में शामिल हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रमुखता : विक्रमादित्य सिंह

0

शिमला : विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में यहां इस क्षेत्र में जो विकास कार्य शुरू किए थे उनको पूरा करना और उन्हें आगे बढ़ना उनका लक्ष्य है।आज पिपली धार पंचायत में विधायक आपके द्वार में लोगों को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है उसके लिए वह सदैब उनके आभारी रहेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण का यह क्षेत्र विकास के मामलें में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।उन्होंने कहा कि इस सब का श्रेय क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों को जाता है जो समय समय पर मेरा मार्गदर्शन करते है। विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि अब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है इसलिए उन्हें उनके हाथों को ओर मजबूत करना है जिससे यह क्षेत्र प्रगति के पथ पट निरंतर आगे बढ़ता रहें।

पिपली धार पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी चिंता के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की प्रेम और विकास कि विरासत को जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहें है वह हमारे लिए बहुत ही गौरब की बात है।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिये कुछ मांगे भी रखी जिसके लिए विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।उन्होंने इस दौरान पिपली धार पंचायत के विभिन्न कार्यो के लिये विधायक निधि से 12,50 लाख रुपये भी स्वीकृति किये।इस अवसर पर उनके साथ  पूर्व विधायक  सोहन लाल,जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पूर्व अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा,एमडी शर्मा प्रधान लाजवंती, पूनम ठाकुर, मीरा शर्मा,ऊषा, दवेंद्र,बीडीसी सीता शर्मा,रीता भारद्वाज,आशा वर्मा,प्रेम शर्मा,किरण सहित कई अन्य पार्टी पदधाधिकारी, महिला मंडल,पंचायत के वार्ड सदस्य के अतिरिक्त कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने किया अटल टनल रोहतांग का दौरा

0


रोहतांग : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उनके साथ उपस्थित थे। अटल टनल मनाली को दुर्गम लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।राष्ट्रपति ने हेलीपैड के समीप सिसु झील, चंद्रभागा नदी, जल प्रपात तथा घाटी की खूबसूरत वादियों में गहरी रुचि दिखाई।इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी, देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द और उनकी पुत्री भी उपस्थित थीं।इससे पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के सिसु हेलीपैड आगमन पर उनका राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पारम्परिक थंका पेटिंग भेंट की। 

अटल टनल के साउथ पोर्टल पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), प्रोजेक्ट योजक के मुख्य अभियन्ता जितंेद्र प्रसाद ने अटल टनल के निर्माण और मनाली-लेह मार्ग पर भविष्य में बनने वाली अन्य महत्वपूर्ण सुरंगों के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी। इसके उपरान्त, राष्ट्रपति को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री  डॉ. राम लाल मारकण्डा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू और प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन, भरत खेड़ा ने मनाली के सासे हेलीपैड पर विदाई दी।   

शिमला मंडल कार्यकारिणी की बैठक में CPIM पार्षद शैली शर्मा BJP में शामिल

0

 शिमला : भाजपा शिमला मंडल कार्यकारिणी की बैठक पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा के नेतृत्व में संपन्न हुई।  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और चेयरमैन गणेश दत्त भी मौजूद थे। इस अवसर पर शिमला नगर निगम, समरहिल से सीपीआईएम पार्षद शैली शर्मा भाजपा में शामिल हुई। 

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब वामपंथी दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिली प्रेरणा से हो रहा है।  हम शैली शर्मा का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन 23 जून को सोलन में होगा, जिसमें शिमला जिले के 1017 त्रिदेव भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर पंच परमेश्वर सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन आयोजित करेंगे। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने एक सशक्त पार्टी के रूप में काम किया है और अब हम दुनिया की सबसे व्यवस्थित पार्टी हैं। आज हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता है, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर काम करती है और यही हमारी जीत का राज है।  हम आने वाले किसी भी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे चाहे नगर निगम शिमला हो या हिमाचल विधानसभा चुनाव। इस बैठक में भाजपा की प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, कोषाध्यक्ष संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे।

असामाजिक तत्वों को अरविंद केजरीवाल ने दिया आश्रय : त्रिलोक

0

शिमला : भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं जबकि पंजाब और दिल्ली संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली में सत्ता में आई है, असामाजिक गतिविधियों के मामले बढ़े हैं। आप देख सकते हैं कि पंजाब में दिन के उजाले में खुली फायरिंग की कई गतिविधियां होती हैं। एक सरकारी इमारत पर रॉकेट लॉन्चर के जरिए हमला हुआ था, यह शस्त्र भारत में नहीं बना था। यह इस बात का संकेत है कि आप सरकार को खालिस्तान के समर्थकों सहित राष्ट्रविरोधी तत्वों का समर्थन प्राप्त है। 

उन्होंने कहा कि एक प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या हुई थी। भीषण हत्याकांड के बाद खालसा कॉलेज के सामने और एक बस पर फायरिंग की गई। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए हिमाचल का दौरा करने के बजाय, अरविंद केजरीवाल को पंजाब में रहने के लिए एक बेहतर राज्य बनाने के लिए पंजाब में बैठकों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जहां भी अपनी सरकार बनाती है वहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। केजरीवाल का भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा पूरी तरह से झूठा है क्योंकि दिल्ली और पंजाब सरकार में उनके मंत्री पर भ्रष्टाचार की जांच चल रहे हैं।

यह शर्मनाक था कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने मंत्री विजय सिंगला को कथित तौर पर “अपने विभाग से संबंधित सामानों की निविदा आवंटन और खरीद में एक प्रतिशत कमीशन की मांग के लिए बर्खास्त करना पड़ा।” उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है और राज्य की जनता भी इससे सहमत है। राज्य में हम जहां भी जाते हैं और लोगों से मिलते हैं, वहां एक ही नारा होता है “जन जन की पुकार, जयराम सरकार फिर एक बार”।

सिरमौर जिला अध्यक्ष कांग्रेस जल्द करेंगे बड़ा खुलासा, आरोपों के बाद सामने आये अजय बहादुर

0

नाहन :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सिरमौर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे। दरअसल बीते कल जिला अध्यक्ष कांग्रेस अजय बहादुर सिंह के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित कर  जिला के कुछ कांग्रेस नेताओं ने उनको पद से हटाने की सिफारिश की है जिसके बाद अजय बहादुर सिंह मीडिया के सामने आए है।


नाहन में  गुपचुप तरीके से बैठक कर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि अजय बहादुर सिंह भाजपा की बी टीम है साथ ही वह संगठन को मजबूत करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा पाए है। बैठक के बाद कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी हाईकमान को एक प्रस्ताव भेजकर उन्हें हटाने की मांग की है शनिवार को अजय बहादुर सिंह मीडिया के सामने आए।

मीडिया से बात करते हुए अजय बहादुर सिंह ने कहा कि आज तक उन्होंने ना तो भाजपा को कभी समर्थन किया है और ना ही करेंगे। उन्होंनेने कहा कि उनके खिलाफ जो लोग षड्यंत्र रच रहे उनसे जुड़ा एक बड़ा खुलासा वह जल्द करने वाले हैं उन्होंने कहा कि नाहन से  कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कुश परमार को हराने में किन कांग्रेसी नेताओं का हाथ रहा है इसका वह जल्द खुलासा करेंगे यह वह लोग हैं जो उनके घर पर आए थे और कांग्रेस प्रत्याशी कुश परमार को हरवाने के लिए सिफारिश कर रहे थे । अजय बहादुर ने कहा कि जल्द पार्टी हाईकमान के सामने इन 4 लोगों के नाम भी रखे के जाएंगे ताकि पता चल सके कि सही मायनों में पता चल सके कि कांग्रेस को चाहने वाले और ना चाहने वाले कौन लोग है।

नाहन में गुपचुप तरीके से रखी गई बैठक पर अजय बहादुर सिंह ने कहा कि उन्हें इस बैठक की कोई सूचना नहीं थी । उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि जो लोग गुपचुप तऱीके से रखी गयी बैठक में शामिल थे वह लगातार उन बैठकों में भी पिछले कुछ दिनों से हाजिर होते रहे जिसमें 12 जून को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम के लिए  रूपरेखा तैयार की जा रही थी ऐसे में अगर उन्हें कोई आपत्ति थी तो इन बैठकों में भी वह अपनी आपत्ति जता सकते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें कुर्सी से चिपकने की आदत नहीं है और ना ही उन्हें कोई पद की लालसा है । 1971 से वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और यूथ कांग्रेस से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक कई अहम पदों पर रह रहे हैं । इसके अलावा वह नाहन से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर  विधायक भी बने ।

शुक्रवार देर शाम नाहन में बंद दरवाजे में जो बैठक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं की हुई उसमें सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष अजय बहादुर को हटाने के लिए एक योजना तैयार की गई मगर अजय बहादुर सिंह ने मीडिया के सामने आकर जो खुलासे किए हैं उसे एक बार फिर कांग्रेस में खलबली मच गई है देखने वाली बात यह भी होगी कि 12 जून को नाहन के सलानी में आयोजित होने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम से क्या तस्वीर निकल कर सामने आती है कार्यक्रम के दौरान भी गुटबाजी से इनकार नही किया जा सकता।

अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टरों से 1 लाख 18 हजार व क्रशरों से 20 हजार वसूला जुर्माना

0

पांवटा साहिब : उपमंडल दंडाधिकारी विवेक महाजन ने आज रामपुर घाट, मानपुर देवड़ा व गोजर में अवैध खनन के मामलों के सम्बन्ध में वन मंडल अधिकारी व खनन विभाग के अधिकारियों सहित सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विषय में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा जिन स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है, उनकी टीम के साथ जांच की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ ट्रैक्टरों को अवैध खनन  करते पाया। जिनके मौके पर ही चालान किए गए। इस दौरान टीम ने मानपुर मे तीन व रामपुरघाट मे चार ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े व मौके पर वाहन चालकों व मालिकों से जुर्माना वसूला तथा सिंहपुरा क्षेत्र मे माईनिंग विभाग की टीम ने बिना एम-फार्म खनन कर रहे ट्रैक्टर से 5000 जुर्माना वसूला।उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों से 1 लाख अठारह हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। इस के अतिरिक्त क्रेशरों का भी निरीक्षण किया गया तथा दो क्रेशरों में भी अनियमितता पाई गई जिसे देखते हुए उनसे बीस हजार का जुर्माना वसूला गया। विवेक महाजन ने कहा कि भविष्य मे भी नियमित रूप से इस प्रकार की संयुक्त कारवाई जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार की सड़क : ठेकेदार ने मिट्टी पर की टारिंग गुस्साए लोगों ने हाथ से उखाडी

0

श्री रेणुका जी : विधानसभा में एक सड़क के टारिंग कार्य में जमकर भ्रष्टाचार की लीपापोती की जा रही है गुस्साए लोगों के सब्र का बांध टूटा तो लोगों ने सड़क की हाल में हुई टारिंग को हाथ से ही उखाड कर ठेकेदार और विभाग के कारनामों की पोल खोल दी मामला उजागर होने के बाद आज स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौके पर पहुंचे। यह तस्वीरें रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहु – बिरला वाया तिरमली सड़क में टारिंग के निर्माण कार्य की है जो साफ बयान कर रही है कि सड़क की टारिंग के दौरान किस तरीके से यहाँ भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर यहां सड़क निर्माण में लीपापोती की गई है। 15 से 20 दिन पहले ही इस सड़क में टारिंग का काम किया गया है और कलाकारी ऐसी की तस्वीरें देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे। दरअसल यहां ठेकेदार ने मिट्टी के ऊपर ही टारिंग कर दी जो अब उखड़ने शुरू होगी गुस्साए लोगों व स्थानीय काँग्रेस  विधायक विनय कुमार ने मीडिया के सामने हाथ से ही टारिंग उखाड़ दी जो सीधे तौर पर इसकी गुणवत्ता को दर्शाती है। 

 विधायक विनय कुमार ने भी माना कि जहां निर्माण कार्य में सीधे तौर पर कोताही की गई उन्होंने कहा कि  यदि जल्द इस बारे में कोई एक्शन नहीं लिया गया तो उन्हें मजबूरन विरोध प्रदर्शन पर उतर कर चक्का जाम जैसी स्थिति से गुजरना पड़ेगा। ददाहु – बिरला वाया तिरमली सड़क में टारिंग कार्य करीब 8 किलोमीटर सड़क पर होना है जिस पर करीब 3 करोड़ 50 लाख की राशि खर्च की जानी है। सवाल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उठते क्योंकि अभी तक करीब 4 किलोमीटर सड़क का टारिंग कार्य पूरा हो चुका है तो क्या विभाग करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे इस निर्माण कार्य की निगरानी नहीं कर रहा था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पहले सिरमौर कांग्रेस में बवाल

0

नाहन – हिमाचल कांग्रेस से कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दौरे से ठीक पहले सिरमौर जिला कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें खुलकर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय नाहन के सर्किट हाउस में बंद दरवाजे में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए गए।नाम ना छापने की शर्त्त पर बैठक में मौजूद कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला अध्यक्ष के खिलाफ एक पत्र हिमाचल प्रभारी के अलावा एआईसीसी को भेजा गया है जिसमें सीधे तौर पर जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह की खिलाफत की गई है। अजय बहादुर सिंह पर सीधे तौर पर बैठक में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए हैं कि सिरमौर जिला में इनकी नकारात्मक कार्यशैली के चलते गुटबाजी को बढ़ावा मिल रहा है जिसका सीधा नुकसान आने वाले चुनाव में पार्टी को उठाना पड़ सकता है। बैठक में इस बात को लेकर भी आवाज बुलंद थी कि यदि अजय बहादुर सिंह को पद से नहीं हटाया गया तो जिला में कांग्रेस पार्टी  की एक और अलग बॉडी तैयार की जाएगी। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि जब से सिरमौर जिला की जिम्मेवारी अजय बहादुर सिंह को सौंपी गई है उन्होंने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।


आखिर क्यों इस समय उपजा विवाद
दरअसल 12 जून को नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रही हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आगमन को लेकर जो निमंत्रण पत्र तैयार किए गए उसमें से कई नेताओं के नाम को दरकिनार किया गया है जिस में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता व शिलाई से कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गंगूराम मुसाफिर ,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी जैसे नेताओं के नाम प्रमुख है।


तो प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में भी दिखेगी गुटबाजी

बैठक से खबरें यह भी निकल कर सामने आई है कि पहले कुछ नेता व कार्यकर्ताओं ने यह सलाह दी कि इस कार्यक्रम में बैठक में मौजूद लोगों में से कोई भी नेता या कार्यकर्ता 12 जून को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में नहीं पहुंचेगा। जबकि बाद में इस बात पर सलाह बनी कि सभी लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे और पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे।


इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक हर्षवर्धन चौहान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी राज्य सचिव भारत मिशन मोहिल जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, जिला महासचिव हरप्रीत रतन, जिला अध्यक्ष ओबीसी सेल जिया लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर ,कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर ,नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश गर्ग, ज्ञान चौधरी, बृजराज ठाकुर, नासिर रावत, राजेंद्र सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री 11 से 14 जून तक होंगें पांवटा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

0

 पांवटा साहिब, :  बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुख राम चौधरी 11 से 14 जून 2022 तक जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री, पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास व उद्धघाटन करेंगे तथा जन समस्याएँ सुनेंगे। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा मंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 11 जून को पांवटा साहिब में जन समस्याएँ सुनेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 12 जून को सुबह 11:00 बजे घृत बाहती चौहग महासभा ज्ञान भवन, पांवटा साहिब का शिलान्यास करेंगे तथा जन समस्याएँ सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 13 जून को सुबह 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोआ के खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला दिगाली के खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री दोपहर 2:00 बजे सामुदायिक भवन दिगाली का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर 2.30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला दिगाली के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 14 जून को सुबह 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगाणी के मैदान की चार दिवारी का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे।