Home Blog Page 224

HP Police Bharti Exam: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का एलान 

0

शिमला :  हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख तय कर दी है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 3 जुलाई को होगी। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। 

मुख्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई ा इससे पहले यह परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी ा लेकिन पेपर लीक की वजह से प्रदेश सरकार ने इसे रद्द कर दिया था ा पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगा ा इसके लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जायेगे ा 

केंद्रीय जाँच एजेंसियों का किया जा रहा गलत दुरूपयोग – प्रतिभा सिंह

0

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने  भाजपा की तानाशाही नीतियों व जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि आज जिस प्रकार देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके बाद अब देश चुप बैठने वाला नही। उन्होंने कहा की कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी और इन नीतियों के खिलाफ लोगों को जागृत करेगी।

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी के सम्मन का कड़ा विरोध करते हुए  कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है और उनके खिलाफ भाजपा के किसी भी राजनैतिक षडयंत्र को कभी सफल नही होने देगी। प्रतिभा सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनका कोई भी रजनीतिक षडयंत्र कभी सफल नही होगा।उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन करते हुए सत्ता के दुरपयोग को  लोग उसे कभी माफ नही करेंगे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि ईडी ने जिस मामलें में सोनिया गांधी व राहुल गांधी को सम्मन किया है उससे दोनों नेता पाक साफ साबित होंगे।देश मे कानून का राज चलता है और कांग्रेस को कानून पर पूरा भरोसा है। प्रतिभा सिंह ने देश मे धुव्रीकरण की राजनीति पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की एकता और अंखडता एक बार फिर खतरे में पड़ती नज़र आ रही है।उन्होंने कहा कि देश एक तरह जहां बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है वही दूसरी तरफ लोगों का ध्यान बांटने के लिये उलजुलूल बाते कर भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।प्रतिभा सिंह ने देश मे बढ़ती साम्प्रदयिक हिंसा के लिये भाजपा को दोषी ठहराय है।

मंत्री ने दिए शिमला शहर में जल प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश

0

शिमला :  शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज एसजेपीएनएल नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली और शिमला शहर में जल प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। इस संबंध में डेली रिपोर्ट मंत्री को दी जाएगी। प्रयास किए जा रहे हैं कि शिमला को आने वाली पानी की स्कीम में अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की जाए। इसके लिए एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं।

 शिमला शहर में पानी के डिस्ट्रीब्यूशन  की डेली रिपोर्ट मंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि टेंकर की व्यापक व्यवस्था की जाए और जहां भी आवश्यकता हो पानी पहुंचाया जाए। भारद्वाज ने कहा कि स्त्रोत में गर्मी के कारण पानी कम हो गया है । गुम्मा में पानी की कमी को पूरा करने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की जा रही है। भारद्वाज ने कहा कि वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

जो जमानत पर हैं वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दिल्ली को घेरने को कह रहे हैं : कश्यप

0

शिमला : भाजपा प्रदेश सुरेश कश्यप ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग जमानत पर हैं वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दिल्ली को घेरने और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने को कह रहे हैं। आज कांग्रेस और राहुल गांधी को कुछ सवालों का जवाब देना चाहिए क्या एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) 1930 के दशक में 5000 स्वतंत्रता सेनानियों की भागीदारी के साथ समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए बनाई गई कंपनी थी? क्या वही कंपनी यंग इंडियंस के माध्यम से गांधी परिवार के तहत अचल संपत्ति का कारोबार नहीं कर रही है? क्या यंग इंडियंस कंपनी का गठन 2010 में 5 लाख रुपये की पूंजी के साथ हुआ था, जिसका स्वामित्व राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास नहीं था, जिनके पास 76% शेयर हैं? क्या एजेएल की 2000 करोड़ रुपये से अधिक की पूरी संपत्ति, जो स्वतंत्रता सेनानियों की थी, यंग इंडियंस कंपनी के माध्यम से एक परिवार को नहीं सौंपी गई थी? राहुल गांधी, सोनिया गांधी की यंग इंडियन कंपनी का डोटेक्स मर्चेंडाइज के साथ क्या संबंध है- जो इस गुप्त लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए कोलकाता स्थित हवाला कंपनी है? 

उन्होंने कहा कि 2010 में एजेएल के सभी शेयर गांधी परिवार के यंग इंडिया को हस्तांतरित कर दिए गए थे और इसके साथ ही एजेएल की 2000 करोड़ रुपये की पूरी संपत्ति गांधी परिवार को एक नकली लेनदेन के माध्यम से दी गई थी। कश्यप ने कहा कि जनता से चंदे के रूप में कांग्रेस को मिले 90 करोड़ रुपये एजेएल को कर्ज के रूप में दिए गए और बाद में यंग इंडियन को माफ कर दिया गया, जिसने एजेएल से यह कर्ज लिया था।  2010 में यंग इंडिया को एक धर्मार्थ कंपनी के रूप में बनाया गया था, जिसमें 2016 तक कोई धर्मार्थ कार्य नहीं किया गया था, बल्कि इस कंपनी के माध्यम से अचल संपत्ति का काम शुरू हुआ था। 2019 में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने, एजेएल और यंग इंडियन के बीच शेयर लेनदेन को दिखावा करार देते हुए, निम्नलिखित टिप्पणी की “एजेएल के शेयरों को यंग इंडिया में स्थानांतरित करने का पूरा लेनदेन और कुछ नहीं, आकर्षक ब्याज का एक गुप्त और गुप्त हस्तांतरण था।  टू यंग इंडिया “आज गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए पूरी दिल्ली को बंधक बनाया जा रहा है और कांग्रेस पार्टी द्वारा आम आदमी को असुविधा हो रही है।  भाजपा भ्रष्टाचारियों को जवाबदेही से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के इस कुत्सित विरोध की कड़ी निंदा करती है।

सराज क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने किए 64 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

0

मण्डी  : मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए । मुख्यमंत्री ने जंजैहली पर्यटन महोत्सव-2022 के समापन समारोह की अध्यक्षता की ।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सराज विधासभा क्षेत्र में जंजैहली पर्यटन महोत्सव-2022 के समापन समारोह के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एक व्यापक विकास योजना तैयार की जाएगी, ताकि यह एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजैहली पर्यटन महोत्सव का मुख्य उद्देेश्य क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है, जो प्राकृतिक सौन्दर्य और स्वास्थ्यप्रद जलवायु से परिपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि समूचे क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जाने से यह प्रदेश में एक नए पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिकारी माता मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में भी उभरा है। राज्य सरकार क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन ढांचे को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में एडीबी परियोजना के अन्तर्गत नई राहें, नई मंज़िलें योजना के तहत नए पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। जंजैहली में क्लब महिंद्रा की एक बड़ी पर्यटन परियोजना विकसित की जा रही है, जिसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3.60 करोड़ रुपये की लागत से जंजैहली में निर्मित निरीक्षण कुटीर का आज लोकार्पण किया गया, जो यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने में एक मील पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को सड़कों से जोड़ दिया गया है, जिससे निश्चित रूप से क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह क्षेत्र न केवल देश बल्कि विश्वभर से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि शिकारी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता मार्ग का उन्नयन 7.36 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। ढीम-कटारू में 6.74 करोड़ रुपये की लागत से सराज कला मंच का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का समग्र एवं समान विकास सुनिश्चित कर रही है और उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो किसी न किसी कारणवश उपेक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट देगी जबकि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक प्रति माह निःशुल्क बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी निःशुल्क पानी उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि इन फैसलों को कांग्रेसी नेता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।  उन्होंने इस अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने मेले के दौरान अयोजित मिसेज़ एवं मिस सराज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया। किरण ने मिसेज सराज और तृप्ता चौहान ने मिस सराज का ताज पहना, जबकि रूप सिंह को मेलॉडी ऑफ सराज चुना गया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी औपचारिकताओं के पूर्ण होने पर जंजैहली में वन मंडलाधिकारी कार्यालय खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्राथमिक विद्यालय भलवाड़ को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंजैहली स्थित कमरूनाग मन्दिर को विकसित करने का मामला भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के साथ उठाया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक महिला मण्डल को 11000 रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।मुख्यमंत्री ने जंजैहली बाजार में आग की घटना से प्रभावित स्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए ढीम कटारू मंे लगभग 64 करोड़ रुपये लागत की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।जय राम ठाकुर ने 51.46 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। जिनमें 5.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरोल में विज्ञान प्रयोगशाला, 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगलवाड़ा के भवन, जंजैहली-बाखली-गाडागुसैणी सड़क पर बाखली खड्ड पर 2.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, गांव रामपुर तक 2.50 करोड़ रुपये लागत की जंजैहली-बाखली-गाडागुसैणी-तुंगासी सड़क, 7.36 करोड़ रुपये लागत से स्तरोन्नत की गई जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता सड़क, 7.30 करोड़ रुपये लागत की बंथल-सनारली-शंकर देहरा-रायगढ़ सड़क, जंजैहली में 46 लाख रुपये लागत से निर्मित प्रोजैंसी एवं डैमोस्ट्रेशन ऑरचर्ड प्रभारी के कार्यालय एवं आवासीय भवन, जंजैहली में 5.47 करोड़ रुपये लागत के 33/22 केवी सब स्टेशन, तहसील थुनाग के अन्तर्गत जंजैहली में 11.57 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के संवर्धन, जंजैहली में 3.58 करोड़ रुपये लागत के निरीक्षण कुटीर, जंजैहली से लम्बाथाच तक 1.46 करोड़ रुपये की लागत से बाखली खड्ड के दोनों ओर सिंचाई सुविधा और 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विश्राम गृह बायला के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 11.95 करोड़ की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए, जिनमें ढीम कटारू मंे 6.74 करोड़ रुपये से बनने वाले सराज कलामंच, ग्राम पंचायत ढीम कटारू के कटारू में 1.10 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलैक्स एवं पंचायत समीति आतिथि गृह,  ग्राम पंचायत तुंगधार के कुथाह में 90 लाख रुपये के पंचायत सामुदायिक बहुउद्देशीय केन्द्र एवं जंजघर, ग्राम पंचायत बुंगरैल चौक के रैलचौक में 90 लाख रुपये की लागत के  बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र,  जंजैहली में 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विषय वाद विशेषज्ञ (एसएमएस) कार्यालय एवं आवास,  तहसील थुनाग के ढीम कटारू में 49 लाख रुपये की लागत से जंजैहली की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के स्रोत सुदृढ़ीकरण कार्य और चिलमगढ़ में 94 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले किसान भवन का शिलान्यास शामिल है।

 इससे पहले, मुख्यमंत्री ने शिकारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया।उपमंडलाधिकारी थुनाग एवं मेला समिति के अध्यक्ष पारस अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जंजैहली पर्यटन उत्सव वर्ष 2017 से मनाया जा रहा है और इस उत्सव के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, भाजपा मंडलाध्यक्ष बिशम शर्मा, टीकम चंद, गुलजारी लाल, कमल चंद राणा, खेम दासी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।.0.

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले कांग्रेस सद्भावना सम्मेलन में सामने आई तस्वीर दुर्भाग्यपूर्ण – BJP

0

नाहन : सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा है कि रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के सलानी में कांग्रेस सद्भावना सम्मेलन के दौरान सामने आई तस्वीर दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में पहली मर्तबा किसी राजनीतिक कार्यक्रम में इस तरह की तस्वीरें पेश आई है। विनय गुप्ता नाहन में आज मीडिया से रूबरू हुए दरअसल रविवार को कांग्रेस के सद्भावना सम्मेलन के दौरान पहुंची प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने कांग्रेस में खुलेआम गुटबाजी देखने को मिली और मंच के सामने बैठे कांग्रेसी नेताओं को मंच पर लाने के लिए प्रतिभा सिंह को हाथ जोड़ने पड़े थे। मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि सिरमौर जिला अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है ऐसे में कांग्रेस की सम्माननीय अध्यक्षा के साथ जिला के कांग्रेस नेताओं का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। विनय गुप्ता ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस वर्चस्व की जंग लड़ रही है और पार्टी कई धड़ों में बंटी हुई है ।  उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के करीब एक दर्जन दावेदार है वही सिरमौर जिला में विधायकों के टिकटों के लिए भी होड़ मची हुई है।
इस दौरान विनय गुप्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया और कहा कि भाजपा एक बार फिर से बहुमत के साथ हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने वाली है, पत्रकार वार्ता में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग भी मौजूद रहे। 

कार दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत. एक गंभीर रूप से घायल

0

नोहराधार : नोहराधार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भुटली मानल में रविवार शाम करीब  एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें तीन लोगों की मृत्यु की सूचना मिली है जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में हो रहे शादी समारोह की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों में दो सगे भाई कमल राज उम्र 50 , सुदर्शन उम्र 48 पुत्र जगत राम ग्राम भूटली जबकि एक अन्य व्यक्ति राकेश कुमार उम्र 50 बसाली गांव का रहने वाला बताया गया इसके अलावा ओमप्रकाश उम्र 46 गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया ।

यह सभी व्यक्ति भुटली गांव में एक शादी समारोह से मानल की ओर जा रहे थे जिसमें मांनल गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर चालक का गाड़ी से नियंत्रण हटने के कारण कार गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शादी समारोह में शामिल लोग घटनास्थल की ओर भागे तथा बचाव कार्य में जुट गए तथा घायलों को गहरी खाई से सड़क तक पहुंचाया जहां से उन्हें उपचार के लिए राजगढ़ ले जाया गया जिसमें तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

शिमला में 16 से 18 जून तक आयोजित होगा अन्तरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव

0

नई दिल्ली : साहित्य अकादमी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं साहित्य अकादमी द्वारा अन्तरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 16-18 जून 2022 को शिमला में कला और संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है।गेयटी हेरिटेज संस्कृति परिसर, टाउन हाल व रिज क्षेत्र आदि स्थानों पर आयोजित हो रहे इस साहित्य उत्सव का उद्घाटन सत्र 16 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे के बीच गेयटी थियेटर के मुख्य सभागार में होगा, जिसमें संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल एवं मीनाक्षी लेखी और आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन उपस्थित रहेंगे।किसी भी देश का साहित्य वहाँ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व प्रतिबिंबित करता है। ऐसे साहित्यिक महोत्सव के आयोजन से समस्त साहित्यिक रंगों का प्रतिनिधित्व परिलक्षित होता है। इन साहित्यिक महोत्सवों में देश के कई प्रख्यात विद्वान एकत्रित होते हैं, जिससे उस क्षेत्र के कई युवा तथा उभरते लेखकों एवं साहित्य प्रेमियों को अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होते हैं। यही कारण है कि संस्कृति मंत्रालय तथा साहित्य अकादमी द्वारा इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में भारत सहित 15 देशों के 425 से अधिक लेखक, विद्वान, अनुवादक, फिल्मकार, पत्रकार एवं कलाकार भाग ले रहे हैं, जो 64 कार्यक्रमों में 60 भाषाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्मेष-अभिव्यक्ति का उत्सव शीर्षक से आयोजित हो रहा यह उत्सव देश का सबसे बड़ा साहित्यिक आयोजन है।इस उत्सव में परिचर्चा, प्रस्तुति, कहानी एवं कविता-पाठ में विविध विषयों पर विचार विमर्श होगा। कुछ मुख्य विषयों के शीर्षक हैं-साहित्य और सिनेमा, विश्व की कालजयी कृतियांॅ और भारतीय लेखन, आदिवासी लेखन, एलजीबीटीक्यू लेखकों का लेखन, मीडिया और साहित्य, भक्ति साहित्य और अनुवाद के माध्यम से सांस्कृतिक एकता आदि।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रत्येक शाम को सोनल मानसिंह द्वारा भरतनाट्यम, पी. जयभास्कर द्वारा ताल वाद्य कचेरी का वादन, नाथूलाल सोलंकी द्वारा नगाड़ा वादन एवं महमूद फारुकी द्वारा दास्तानगोई दास्तान-ए-कर्ण की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण हांेगे। इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में सोनल मानसिंह, गुलजार, एस.एल. भैरप्पा, चंद्रशेखर कंबार, किरण बेदी, लिंडा हेस, डेनियल नेगर्स, सुरजीत पातर, नमिता गोखले, कपिल कपूर, आरिफ मोहम्मद खान, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, रघुवीर चौधरी, सितांशु यश्शचन्द्र, विश्वास पाटिल, रंजीत होसकोटे, गीतांजलि श्री, सई परांजपे, दीप्ति नवल, मालाश्री लाल, सुदर्शन वशिष्ठ, प्रत्यूष गुलेरी, एस. आर. हरनोट, होशांग मर्चेंट, लीलाधर जगूड़ी, अरूण कमल, बलदेव भाई शर्मा, सतीश अलेकर एवं विष्णु दत्त राकेश सहित अनेक महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह उत्सव सभी साहित्य प्रेमियों के लिए हर दिन निःशुल्क है। इस उत्सव में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित 1000 पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा और पांच भारतीय प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री के लिए भी उपलब्ध होंगी।

सिरमौर में आबादी देह पर निर्मित मकानों का लोगों को दिया जाएगा मालिकाना हक

0

नाहन : जिला सिरमौर में स्वामित्व योजना के तहत आबादी देह वाले 720 राजस्व ग्रामों में रह रहे लोगों को रिहायशी भूमि का मालिकाना हक दिया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने सभी उपमण्डल दण्डाधिकारीयों व तहसीलदारों के साथ आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2020 को निर्दिष्ट तिथि रखते हुए रिहायशी भूमि के मालिकाना हक के लिए लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। योजना के तहत आबादी देह वाले 720 राजस्व ग्रामों में 20 जून 2022 तक बाहरी सीमाएं अंकित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि आबादी देह की ड्रोन से सर्वे किया जाएगा ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार का जमीनी विवाद न रहे। उन्होंने बताया कि सीमांकन कार्य पूर्ण होने के बाद जमाबंदी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि मालिकाना हक केवल व्यक्तिगत रूप से रिहायश के लिए उपयोग की जा रही भूमि का ही दिया जाएगा और संयुक्त रूप से उपयोग की जा रही भूमि का हक ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत को और शहरी क्षेत्र में नगर निकाय को दिया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत मिलने वाले प्रॉपर्टी कार्ड से लोगों को ऋण लेने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि आबादी देह वाले 720 राजस्व ग्रामों में बाहरी सीमाओं का सीमांकन सारणी के अनुरूप किया जाएगा। राजस्व ग्रामों में आंतरिक सीमाओं के सीमांकन के लिए गांव के तीन लोगों की एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें संबंधित वार्ड सदस्य, नम्बरदार और गांव का मौजिज व्यक्ति या अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति से संबंधित व्यक्ति या एक महिला शामिल होंगे, जिनकी देख-रेख में यह कार्य सम्पन्न करवाया जाएगा।

नाहन : बारात में जा रही बोलेरो पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, 12 घायल

0

नाहन –  विधानसभा क्षेत्र में कंडईवाला के समीप एक बाराती बोलेरो गाड़ी(HP 71 5876) दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 12 लोगों को चोटे आई है। बताया यह जा रहा है कि इस गाड़ी में करीब 20 से 22 लोग सवार थे।  मृतक की पहचान 62 वर्षिय कासिम अली पुत्र नूर अली निवासी लोहगढ़ हरिपुरखोल के रूप में कई गई है। घायलों की पहचान अब्दुल 8 साल ,गनी 19 साल, भूरा 35 साल ,गनी 21 साल,धूमल 40 साल,साफरदीन 35 साल,फिरोजखान 60 साल के रूप मे की गई है। बताया जा रहा है कि घायलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों के जरिए डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के क्या कारण रहे अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।उधर इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बविता राणा ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में चल रहा है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।