Home Blog Page 223

7 योजनाओं का लाभ लेकर श्यामा देवी के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

0

नाहन : केन्द्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर उनके आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्तर का उत्थान तथा उन्हें समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका लाभ उठाकर लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं।ऐसी ही एक लाभार्थी हैं जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमण्डल के अन्र्तगत दूरदराज के दिवडी खंडाह गांव की 32 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी मंगल सिंह जो सामान्य वर्ग के (गरीबी की रेखा से नीचे) परिवार से संबध रखती हैं। श्यामा देवी के परिवार में 8 सदस्य हैं। उनका बेटा दसवीं तथा बेटी दस जमा दो में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिन्हें सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति भी मिल रही है।     

श्यामा देवी बताती हैं कि उन्हें केन्द्र सरकार की 7 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उन्हें वर्ष 2020 में पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि मिली तथा कुछ पैसे उन्होंने अपने खेत की पैदावार से तथा कुछ दिहाड़ी मजदूरी कर कमाए जिससे उनका मकान बना। आज उनके पास तीन कमरे, एक रसोई के मकान सहित एक अच्छा शौचालय है, जिसके लिए उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 हजार रूपये की राशि अनुदान के रूप में मिली। श्यामा बताती हैं कि उनके परिवार के पास मात्र 1 बीघा भूमि थी, आय के साधन भी सीमित थे, घर कच्चा या तथा वर्षा के दिनों में घर के अन्दर पानी टपकता था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पक्का मकान है तथा अब वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।     

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उन्हें गैस कनेक्शन भी मिला है जिससे उनकी रसोई धुंआ मुक्त हो गई है और समय की बचत के साथ-साथ धुएं से स्वास्थ्य पर पडने वाले दुष्प्रभाव से भी मुक्ति मिली है। इसके अतिरिक्त श्यामा देवी के परिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रूपये की राशि प्रतिवर्ष मिल रही है जिसका उपयोग वह खेती के लिए बीज व खाद खरीद के लिए कर रही हैं।     

श्यामा देवी के परिवार का आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड भी बना है जिससे उन्होंने अपनी देवरानी की रसौली का निशुल्क ऑपरेशन आईजीएमसी शिमला में 3 अप्रैल 2022 को करवाया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त गेहूं, चावल तथा काले चने भी मिले जो इस भयानक महामारी के दौरान काफी लाभदायक सिद्ध हुए। उन्होंने बताया कि उन्हें जल जीवन मिशन के तहत निशुल्क नल सुविधा मिली जिससे उन्हें आसानी से पेयजल सुविधा घर पर ही उपलब्ध हो रही है।गत 31 मई को केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर हिमाचल के शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ श्यामा देवी का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संबंधी सीधा संवाद हुआ जिसमें उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें प्रदान की गई योजनाओं की जानकारी दी।     

श्यामा देवी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करती हैं जिन्होंने गरीबों की सुध लेकर कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ कर जरूरतमंद लोगों के जीवन में बदलाव किया है। आज श्यामा देवी की तरह लाखों ऐसे परिवार हैं जिन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद देकर उनके जीवन में आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक उत्थान किया गया है।

सर्पदंश से 5 वर्षीय मासूम की मौत

0

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक 5 वर्षीय मासूम की सर्पदश से मौत हो गई ा बेटी की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है ा मासूम की  पहचान 5 वर्षीय सोनम पुत्री कुलदीप के रुप में हुई है ा 

जानकारी के अनुसार सोनम अपनी माँ के साथ अपने मामा के घर घरोटी आई हुई थी ा यहाँ रात को जब सोनम अपनी माँ के साथ सोई हुई थी तो अचानक कमरे में सांप आ गया और उसने सोनम को डस लिया ा सोनम को जैसे ही लगा कि उसे किसी ने  काटा है तो वह जोर से चिल्लाई ा जब उसकी माँ उठी तो उसने देखा कि कमरे से सांप बाहर जा रहा था ा उसके बाद सोनम के मामा उसे तुरंत राजगढ़ सिविल अस्पताल ले गए ा जहां उपचार के दौरान सोनम की मौत हो गई ा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है ा 

जनजातीय मामले को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों को विचलित होने की आवश्यकता नहीं – रावत

0

नाहन : सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कहा है कि गिरी पार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिलने से अनुसूचित जाति के लोगों को पहले से और अधिक लाभ मिलेंगे जैसे नौकरियों में अभी तक अनुसूचित जाति के लोगों को 16% का आरक्षण मिल रहा है यदि जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिलता है तो यह आरक्षण 16% से बढ़कर 23% हो जाएगा और पंचायती राज संस्थाओं में भी आरक्षण की व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी इतना ही नहीं एट्रोसिटी एक्ट भी ज्यों का त्यों रहेगा ऐसे में अनुसूचित जाति के लोगों को विचलित होने की आवश्यकता नहीं है।

रावत ने बताया कि जब इस क्षेत्र के लोग हॉट करने के लिए मांजरा पांवटा साहिब जाते थे तो उसमें अनुसूचित जाति के लोग भी हॉट में शामिल होते थे और उनका खानपान भी एक साथ होता था इतना ही नहीं हमारे अनुसूचित जाति के लोगों के साथ पहले से ही बहुत मधुर संबंध है जो आज भी कायम है हमारा इनके साथ आज भी आखर पोर है जिसका न्याय यहां के देवी देवता करते हैं रावत ने बताया कि हिमाचल के किन्नौर और उत्तराखंड के जौनसार बावर को पहले से ही जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिला है यहां पर भी अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं उन्होंने कभी भी इसका विरोध नहीं किया है इसलिए आपको भी इसका विरोध नहीं करना चाहिए।

रावत ने बताया कि  सबको मिलकर प्रदेश के  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, देश के गृहमंत्री अमित शाह ,भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर तथा केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमि चंद कमल तथा उनकी पूरी टीम का विशेष आभार प्रकट करना चाहिए जिनके अथक प्रयासों से गिरि पार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिलने जा रहा है । रावत ने बताया कि अनुसूचित जाति के लोगों को बाहरी लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप तथा अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप भी अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं लेकिन वह जनजातीय क्षेत्र को घोषित करवाने के लिए अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं उन्हें भी आप लोगों की चिंता है इसलिए आपको भी इसमें अपना पूरा सहयोग करना चाहिए

त्रिदेव सम्मेलन में क्यूआर कोड से होगी एंट्री : राजीव बिंदल

0

सोलन : भाजपा सोलन मे 23 जून को होने वाले  शिमला संसदीय क्षेत्र त्रिदेव सम्मेलन को लेकर तैयारियों मे लग गई है इसको लेकर  योजना बैठक चम्बाघाट स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मे आयोजित की गई। यह बैठक  हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री एव शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक डॉ राजीव सहजल की अध्यक्षता मे  आयोजित हुई।   बैठक की जानकारी देते हुए जिला भाजपा प्रैस महासचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक नाहन डॉक्टर राजीव बिंदल ने पिछली बैठक मे त्रिदेव सम्मेलन के लिए बनाई गई समितियों मे से कुछ समितियों के कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्यो की समीक्षा की। 

डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा की भाजपा हिमाचल मे  होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने मे लगी है। सोलन मे होने जा रहे शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन मे 7000 के करीब बूथ पालक,बूथ अध्यक्ष और बूथ एजेंट भाग लेगे।  इसी तरह अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों मे भी त्रिदेव सम्मेलन संगठन को मजबूत करने के लिए  आयोजन किए जाएंगे।  बिंदल ने कहा की त्रिदेव सम्मेलन मे सभी बूथ पालक बूथ अध्यक्ष बूथ एजेंट एक पहचान पत्र और क्यूआर कोड दिया जाएगा। उन्होंने कहा की त्रिदेव सम्मेलन मे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्र के बड़े नेता शामिल होंगे। बिंदल ने कहा कि 2022 मे भाजपा की सरकार बनना तय है।

पेयजल किल्लत को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उठाए सवाल

0

शिमला :  प्रदेश में बढ़ती पेयजल किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सासंद प्रतिभा सिंह ने सरकार के हर घर के जल के नारे पर सवाल उठाया है।उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की घोषणाएं धरातल पर कम ही नजर आती है।उन्होंने कहा है कि सरकार शिमला शहर को स्मार्ट सिटी पर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है पर लोगो को कोई भी सुविधा नही मिल रही है।शिमला जल प्रबंधन निगम  व नगर निगम शिमला  शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू रखने में पूरी तरह विफल रहा है।।प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बढ़ते पेयजल संकट पर सरकार की ढुलमुल व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

प्रतिभा सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ते पेयजल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  जल जीवन मिशन की बड़ी बड़ी बातें करती है।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ो रूपये के पाईप खरीदे गए है पर वह सड़को के किनारे पड़े है।सरकार ने ऐसी कोई भी योजना किसी भी शहर या गांव को नही बनाई जिससे लोगों को पेयजल संकट से कोई राहत मिलती।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का पैसा भाजपा ने अन्य कार्यो पर खर्च किया और यही बजह है कि आज लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि गांव में भी पेयजल आपूर्ति 4 व 5 दिनों बाद की जा रही है इससे उनके मवेशियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय जब पेयजल संकट होता था तो सरकार टेंकरो की व्यवस्था कर शहर व गावों में पेयजल आपूर्ति करती थी पर भाजपा सरकार की ऐसी कोई व्यवस्था नजर नही आ रही है।इससे साफ है कि भाजपा सरकार लोगों के प्रति संवेदनहीन है।

Good News- कफोटा की अंजली ग्रीस में खेलेगी हैंडबाॅल 

0

पॉवटा साहिब : ग्रीस में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय महिला यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र की बेटी भी अपना जलवा दिखाएगी। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज भारतीय टीम रवाना हो गई। भारतीय टीम मे सिरमौर  जिला के गिरिपार क्षेत्र के कफोटा नागरिक उपमंडल के मस्त भोज के पभार गांव की अंजली ठाकुर पुत्री अनिल कुमार का भी भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह टीम इंडिया के साथ ग्रीस के लिए रवाना हो चुकी है।

हैंडबॉल कोच चन्दन सिंह ठाकुर जोकि बिलासपुर से है, ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 14 से 19 जून heraklion, ग्रीस  में होने जा रही है। अंजली के नेशनल टीम में सिलेक्ट होने से पूरे मस्तभोज सहित जिला सिरमौर में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत जामना के प्रधान सुरेश कुमार ने अंजलि की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी। अंजली के माता पिता ने भी अपनी बेटी का सिलेक्शन होने पर बहुत शुभकामनाएं दी। इससे पहले भी यूथ एशियन चैंपियनशिप में अंजली भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस उपलब्धि के उसके माता-पिता ने इसके कोचों को भी बधाई दी है। जिला सिरमौर शिलाई क्षेत्र में अंजलि के सिलेक्शन से खुशी का माहौल है।

शारीरिक शिक्षा संघ के प्रधान वीर सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर उनके coach और anjali  को बधाई दी है। इस प्रतियोगिता से पहले अंजलि ने खेलो इंडिया में भी हिमाचल टीम के लिए सिल्वर मेडल लाया है जो बीते कल ही संपन्न हुई है।

72 घंटे लगातार शतरंज खेलकर बनाया नया विश्व कीर्तिमान

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आयोजित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के लिए हिमाचल प्रदेश के 6 शतरंज खिलाड़ीयो ने शनिवार 11 जून से 14 जून तक लगातार 72 घंटे तक शतरंज खेल कर नया रिकार्ड बनाया। प्रदेश शतरंज संघ के कार्यकारी अधिकारी रोमित वर्मा ने ठियोग में यह जानकारी देते हुए बताया कि यह रिकार्ड रोहडू के हितेश आजाद, विक्की आजाद,  ठियोग के तीन खिलाड़ी संजीव वेक्टा, अक्षय शोष्टा, अनिल शोष्टा और शिमला के दलीप सिंह ने 11 से 14 जून तक लगातार शतरंज खेल कर यह रिकार्ड बनाया। इससे पहले यह रिकार्ड रोहडू के हितेश आजाद और मंडी के हंस राज के नाम पर दर्ज है। इन दोनों खिलाड़ियों ने 2019 में 53 घंटे 17 मिनट और 49 सेकंड तक खेल कर यह रिकार्ड बनाया था।

उन्होंने बताया कि  72 घण्टे तक लगातार शतरंज रिकॉर्ड आधिकारिक रूप से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के अधिकारी   श्री जसवीर सिंहकी निगरानी में किया गया। जबकि तकनीकी प्रबन्धन  गुजरात के अंकित दलाल और पार्थ शाह ने किया। यह रिकार्ड खेल के तीन विभिन्न आयामों बुलेट, ब्लिट्ज़  और रेपिड फार्मेट में बनाया गया। विश्व में पहली बार शतरंज की  तीन श्रेणियों के तहत यह रिकार्ड बनाया गया।

उन्होंने बताया कि खेल के दौरान वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन और  गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड के मापदंडों और नियमों का अनुपालन किया गया। इस आयोजन में ब्लिट्ज़ और रेपिड श्रेणियों का प्रसारण live.followchess. com पर किया गया।  खिलाड़ियों द्वारा खेली गई प्रत्येक गेम और चाल का रिकार्ड डिजिटल बोर्ड के माध्यम रखा गया। इस आयोजन की निरन्तर वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।

कारगिल अमर शहीद कुलविंदर सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

0

पांवटा साहिब  : बात 1990 की है जब देश कारगिल युद्ध से जूझ रहा था। सिरमौर के शहीद सिपाही कुलविंदर सिंह उस समय 18वीं गढ़वाल राइफल मे तैनात थे। ऑपरेशन कारगिल विजय के अंतर्गत उन्हे भी जम्मू कश्मीर के कारगिल में तैनात किया गया था। 14 जून 1999 को सिपाही कुलविंदर सिंह ओर उनके साथियों को तोलोलिंग पहाड़ियों में दुश्मन के छुपे होने का अंदेशा हुआ इसलिए उन्होंने दुश्मन पर धावा बोल दिया। सिपाही कुलविंदर सिंह को सीने में कई गोलियां लगी थी। लेकिन अपनी परवाह न करते हुए मातृभूमि की रक्षा में लीन होकर पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। यह बात अमर शहीद व कारगिल योद्धा कुलविंदर सिंह के पैतृक गांव डोईयांवाला स्थित शहीदी स्थल पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव एवं शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विधालय गिरिनगर के छात्रों ने मिलकर अमर शहीद कुलविंदर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने शहीद कुलविंदर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कही।

वर्तमान में शहीद कुलविंदर सिंह के परिवार में उनके माता-पिता शकुंतला देवी व ज्ञानचंद, धर्मपत्नी मेलो देवी व पुत्र अंकित सिंह हैं। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को सिपाही कुलविंदर सिंह के बलिदान पर गर्व है। इस मौके पर माता-पिता शकुंतला देवी व ज्ञानचंद, धर्मपत्नी मेलो देवी व पुत्र अंकित सिंह तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के सदस्यों तथा शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विधालय गिरिनगर के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके उपरांत राष्ट्रगान व तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने शहीद कुलविंदर सिंह के स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर  उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद कुलविंदर सिंह अमर रहे के नारे लगाए और भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने उपस्थित सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की तथा देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात की। साथ ही शहीद परिवार के सदस्यों को शॉल भेंट कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कारगिल विजय में भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर शहीद कुलविंदर सिंह के माता-पिता शकुंतला देवी व  ज्ञानचंद, धर्मपत्नी मेलो देवी व पुत्र अंकित सिंह, परिवार के सदस्य तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से अध्यक्ष करनेल सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सवर्णजित, सचिव सन्तराम, सह सचिव मोहन चौहान व गुरदीप सिंह, सह कोशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी दीपू ठुंडू व नरेश कुमार के अलावा खजान शर्मा,  जगदीश चन्द, हरविंदर, धनवीर व शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विधालय गीरिनगर के स्कूली छात्र व कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

शिलाई : सड़क हादसे मे 15 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

0

 शिलाई : क्षेत्र के टिंबी के पास एक कार के सड़क दुर्घटना होने से 15 वर्षीय युवती की दुखद मौत हो गई है। साथ ही तीन अन्य सवार घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक टिंबी से एक स्विफ्ट कार मे सवार होकर चार लोग शिलाई की तरफ जा रहे थे कि टिंबी से मात्र दो किलोमीटर आगे जाकर कार अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खड्ड से निकाला और पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पंहुचाया। जहां पर एक घायल 15 वर्षीय युवती को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों मे पुरूष है। जिनका उपचार किया जा रहा है।

ड्यूटी पर तैनात डाॅ स्पर्श सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है। घायलों मे से एक युवती की अस्पताल पंहुचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। तीन अन्य घायलों का उपचार किया रहा है।

श्री रेणुका जी: 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0

श्री रेणुका जी: रविवार देर रात क्षेत्र की खालाक्यार पंचायत के धार टारन गांव से एक दुःखद समाचार मिला, गांव के एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली | ग्रामीणों की सहायता से सोमवार प्रातः युवक को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। सिविल अस्पताल ददाहू के डॉक्टर द्वारा मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया गया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है |

श्री रेणुका जी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा तथा मामले की छानबीन की जा रही है |