Wednesday, March 19, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

72 घंटे लगातार शतरंज खेलकर बनाया नया विश्व कीर्तिमान

शिमला : हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आयोजित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के लिए हिमाचल प्रदेश के 6 शतरंज खिलाड़ीयो ने शनिवार 11 जून से 14 जून तक लगातार 72 घंटे तक शतरंज खेल कर नया रिकार्ड बनाया। प्रदेश शतरंज संघ के कार्यकारी अधिकारी रोमित वर्मा ने ठियोग में यह जानकारी देते हुए बताया कि यह रिकार्ड रोहडू के हितेश आजाद, विक्की आजाद,  ठियोग के तीन खिलाड़ी संजीव वेक्टा, अक्षय शोष्टा, अनिल शोष्टा और शिमला के दलीप सिंह ने 11 से 14 जून तक लगातार शतरंज खेल कर यह रिकार्ड बनाया। इससे पहले यह रिकार्ड रोहडू के हितेश आजाद और मंडी के हंस राज के नाम पर दर्ज है। इन दोनों खिलाड़ियों ने 2019 में 53 घंटे 17 मिनट और 49 सेकंड तक खेल कर यह रिकार्ड बनाया था।

उन्होंने बताया कि  72 घण्टे तक लगातार शतरंज रिकॉर्ड आधिकारिक रूप से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के अधिकारी   श्री जसवीर सिंहकी निगरानी में किया गया। जबकि तकनीकी प्रबन्धन  गुजरात के अंकित दलाल और पार्थ शाह ने किया। यह रिकार्ड खेल के तीन विभिन्न आयामों बुलेट, ब्लिट्ज़  और रेपिड फार्मेट में बनाया गया। विश्व में पहली बार शतरंज की  तीन श्रेणियों के तहत यह रिकार्ड बनाया गया।

उन्होंने बताया कि खेल के दौरान वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन और  गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड के मापदंडों और नियमों का अनुपालन किया गया। इस आयोजन में ब्लिट्ज़ और रेपिड श्रेणियों का प्रसारण live.followchess. com पर किया गया।  खिलाड़ियों द्वारा खेली गई प्रत्येक गेम और चाल का रिकार्ड डिजिटल बोर्ड के माध्यम रखा गया। इस आयोजन की निरन्तर वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/speakhim/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464