शिलाई : क्षेत्र के टिंबी के पास एक कार के सड़क दुर्घटना होने से 15 वर्षीय युवती की दुखद मौत हो गई है। साथ ही तीन अन्य सवार घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक टिंबी से एक स्विफ्ट कार मे सवार होकर चार लोग शिलाई की तरफ जा रहे थे कि टिंबी से मात्र दो किलोमीटर आगे जाकर कार अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खड्ड से निकाला और पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पंहुचाया। जहां पर एक घायल 15 वर्षीय युवती को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों मे पुरूष है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
ड्यूटी पर तैनात डाॅ स्पर्श सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है। घायलों मे से एक युवती की अस्पताल पंहुचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। तीन अन्य घायलों का उपचार किया रहा है।