कालाअम्ब में जेसीबी की टक्कर से दो वर्षीय मासूम घायल, चालक पर मामला दर्ज

Local News
07 Jul 2026
24 views
कालाअम्ब में जेसीबी की टक्कर से दो वर्षीय मासूम घायल, चालक पर मामला दर्ज

Speak Himachal/Nahan

नाहन 07 जुलाई, 2026 : 

 

जिला सिरमौर के पुलिस थाना काला आंब क्षेत्र के अंतर्गत गांव खैरी, डाकघर त्रिलोकपुर में सड़क दुर्घटना में एक दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी शिकायत में असलम खान पुत्र स्वर्गीय नाजरदीन निवासी गांव खैरी ने बताया कि 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके मकान के बाहर किरायेदार पिंटू का लगभग दो वर्षीय पुत्र प्रियांशु खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक जेसीबी मशीन के चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मशीन की बकेट से बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम प्रियांशु सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेसीबी चालक संजीव कुमार, निवासी बकाला, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts