सुक्खू सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप, आश्वासन के बाद नही बना SC,ST विकास निधि एक्ट
Speak Himachal/Nahan
नाहन 7 जुलाई, 2026 :
हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निधि एक्ट को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। नाहन में आयोजित एससी-एसटी विकास निधि के लिए गठित समिति की बैठक में समिति से जुड़े लोगों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए गए। समिति का कहना है कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान इस एक्ट को लागू करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद अब तक इसे लागू नहीं किया गया।
कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सुखदेव विश्व प्रेमी ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने चुनाव के समय सत्ता में आने पर एससी-एसटी विकास निधि एक्ट लागू करने का आश्वासन दिया था करीब 4 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समिति का कहना है कि देश के कई कांग्रेस शासित राज्यों में यह एक्ट पहले से लागू है, इसलिए हिमाचल में भी इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए ताकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
समिति ने सरकार से जल्द एससी-एसटी विकास निधि एक्ट लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन की रणनीति भी बनाई जाएगी