सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष, महाविद्यालय के उत्थान के लिए पीटीए फंड में 500 रूपए वार्षिक की वृद्धि

Local News
03 Sep 2026
80 views
सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष, महाविद्यालय के उत्थान के लिए पीटीए फंड में 500 रूपए वार्षिक की वृद्धि

नाहन 3 सितंबर : 

 

गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में गुरूवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया।  वहीं नई कार्यकारिणी का सर्वस मति से गठन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के मुद्दें व प्रस्ताव पर चर्चा कर पारित किए गए। संस्कृत महाविद्यालय नाहन की पीटीए की बैठक प्राचार्य डाक्टर नरेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति  से सुभाष शर्मा को महाविद्यालय की शिक्षक -अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनिता देवी उपप्रधान व सचिव डाक्टर सोमदत्त शर्मा को चुना गया। जबकि सह-सचिव अश्वनी शर्मा,कोषाध्यक्ष अधीक्षक शशिपाल,मीडिया सलाहकार वकील रमौल व संरक्षक देवराज चुने गए। इसके अलावा पदेन सदस्यों में कमलेश शर्मा,भावना शर्मा, आशुतोष शर्मा,योगेश शर्मा, संदीप शर्मा,दौलत राम शर्मा, विमल प्रकाश तिवाड़ी, पुष्पा तिवाड़ी,सुनीता देवी, ओंकार चंद शामिल हुए।

 

 नव गठित कार्यकारिणी ने महाविद्यालय की जीर्ण-शीर्ण हो चुके भवन की छत के जीर्णोद्धार के लिए जहां सहमति बनाई। वहीं सर्वस मति से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए  पीटीए निधि को पांच सौ रूपए  बढ़ाकर 1000 रूपए वार्षिक निर्धारित करने का भी निर्णय लिया,ताकि महाविद्यालय में पीटीए से संचालित सेवाओं में इजाफा हो सके। बैठक में संस्कृत महाविद्यालय की लंबित छात्रावास के निर्माण के लिए भी प्रयास तेज करने का निर्णय हुआ। वहीं पीटीए से महाविद्यालय में सफाई कर्मी का मासिक पारिश्रमिक को तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार करने व ड्युटी घंटों को बढ़ाने के प्रस्ताव को पारित किया गया। इसके अलावा महाविद्यालय के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण, अनुपस्थिती पर अभिभावकों को सूचित करने और उनकी संज्ञान को बढ़ाने के लिए निर्णय लिए गए। इस मौके पर यहां आचार्य डाक्टर सुमिता शर्मा, डाक्टर ओंकार चंद, सहायक आचार्य नरेन्द्र सिंह, डाक्टर सीमा वर्मा,सहायक आचार्य ताराचंद शर्मा,अधीक्षक ग्रेड-2 शशिपाल,सहायक आचार्य महोम्मद  अली, जेओ आईटी राहुल इत्यादि  मौजूद रहे।

Related posts