राम मंदिर चढ़ावे में घोटाले का मामला, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार विकास कलटा मीडिया से हुए रूबरू

Local News
07 Jul 2026
24 views
राम मंदिर चढ़ावे में घोटाले का मामला, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार विकास कलटा मीडिया से हुए रूबरू

Speak Himachal/Nahan

नाहन 7 जुलाई, 2026 : 

राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए राम मंदिर चढ़ावे और ट्रस्ट से जुड़े कथित जमीन खरीद-फरोख्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं, कांग्रेस ने नीट परीक्षा को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। नाहन में कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के राजनीतिक सलाहकार विकास कलटा मीडिया से बात कर रहे थे।

विकास कलटा ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर देशभर से श्रद्धालुओं से चंदा जुटाया गया, लेकिन अब उसी धन के उपयोग और ट्रस्ट से जुड़े कथित जमीन सौदों पर सवाल उठ रहे हैं।


विकास कलटा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को गिरफ्तार कर  केवल लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर सस्ते दामों पर जमीन खरीदकर ट्रस्ट को महंगे दामों में बेची गई, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर जल्द अपना एक्शन प्लान भी जारी करेगी।

इस दौरान उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल 23 लाख विद्यार्थियों का नहीं बल्कि लगभग 23 लाख परिवारों के भविष्य का सवाल है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस स्कूलों और कॉलेजों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी तथा छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

Related posts