Home Blog Page 237

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाहन का दौरा ऐतिहासिक रहा ऐतिहासिक -डा. बिन्दल

0


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकताओं का धन्यवाद
नाहन– विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा रविवार को अपने नाहन प्रवास के दौरान 161 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
  बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई ऐतिहासिक और जनहितैषी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का नाहन विधानसभा क्षेत्र की ओर से हार्दिक आभार जताया है। डा. बिन्दल ने मुख्यमंत्री के प्रवास को सफल बनाने के लिए भाजपा पाधिकारियों, कार्यकर्ताओं क्षेत्र की जनता और विभिन्न विभाग के अधिकारियों का भी आभार जताया है। बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कालाआम क्षेत्र के लिए उप-तहसील, देवका पुडला, क्यारी और संभालका में वैटनरी डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सैनवाला मुबारिकपुर, त्रिलोकपुर और पंजाहल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलन की भी घोषणा की है।
डा. बिन्दल ने कहा कि  मुख्चयमंत्री ने जमटा में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह के निर्माण और बर्मा पापड़ी में वन विभाग का विश्राम गृह निर्माण हेतु डिटेल देने का आदेश। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के माध्यम से सतीवाला पंचायत के लिए सिंचाई योजना/ नाहन पंचायत के कोटडी गांव के लिए पक्की सड़क, कंडईवाला नदी पर सिंचाई हेतु डैम का निर्माण, भोगपुर सिंबलवाला के लिए रूण नदी पर पुल और हरिपुर खोल के नाले पर हरिपुर में पुल का निर्माण की घोषणाएं की है।
  इसी प्रकार हरिपुर खोल,सैनवाला आमवाला,नागल-सुकेती,  विक्रमबाग-देवनी और पालियो के लिए नये पटवार सर्कल बनाने हेतु जिलाधीश महोदय  को रिपोर्ट  भेजने के आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
  मुख्यमंत्री ने रामपुर-भारापुर पीएचसी को स्तरोन्नत करके सीएचसी करने की घोषणा की है, ग्राम पंचायत क्यारी के रामपुर पधोंल गांव  और ग्राम पंचायत बनकला के नैहरला गांव में नई आंगनबाड़ी खोलने के लिए सर्वे करने के आदेश।  मुख्यमंत्री ने बर्मापापड़ी में हि.प्र. को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलन की घोषणा है।
मुख्यमंत्री ने फतेहपुर-गुलाबगढ़ के मध्य बाता नदी पर पुल निर्माण,पांवटा ब्लाक में पड़ने वाली नाहन विधानसभा क्षेत्र की नौ पंचायतों के लिए 20 टयूबवैल 2 लाख रुपये प्रति टयूबवैल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने नगर परिषद क्षेत्र नाहन के विकास कार्यों के लिए अलग अलग मद में एक करोड़ रुपये की घोषणा है।
 

रेणुका जी मेला के तीसरे दिन खेल गतिविधियों का हुआ शुभारंभ, वाद्य दलों ने दी प्रस्तुति

0

नाहन – जिला सिरमौर के अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला  में पहली बार आयोजित खेल गतिविधियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आज महिला वॉलीबॉल, पुरुष फुटबॉल, कबड्डी व बैडमिंटन खेलों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड रजनीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
खेल गतिविधियों में कबड्डी का उद्घाटन मैच परशुराम क्लब व गलजा धारटीदार के बीच हुआ जिसमें परशुराम क्लब घलजा ने धारटीधार को 20 अंकों से पराजित करके प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने कबड्डी प्रतियोगिता का जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद महिला वॉलीबॉल में दीदग व फागू के बीच मुक़ाबला हुआ जिसमें दीदग ने फागू को 2-0 से हराया। इसके अतिरिक्त, आज बैडमिंटन के तीन मैच खेले गए।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एसडीएम नहान वा रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव रजनेश शर्मा ने खिलाड़ियों के उत्साह वह हुनर की सराहना की।
इस मौके पर तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान, बोर्ड के सीईओ दीप राम शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व हजारों दर्शक मौजूद रहे।
वाद्य दलों ने दी शानदार प्रस्तुति
इससे पूर्व आज सुबह रेणु मंच से वाद्य दलों ने शानदार प्रस्तुति दी। वाद्य दलों में शिव शक्ति वादक दल पालू राजगढ़, महासू वाद्ययंत्र व सांस्कृतिक दल नावणा भटवाड, काण्डों भटनौल, शिलाई और गुगा महाराज वादक दल गवानल गत्ताधार, सताहन, संगड़ाह शामिल रहे। वाद्य दलों ने नौगत ताल, पाची ताल, गीह, रासा, हनुमान नाटी ताल, ढीली नाटी ताल, मनोरंजन ताल, देव ताल और बिशु से लोगों का मनोरंजन किया।  

नाहन : कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा

0

नाहन : कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सिरमौर में पुलिस की मुहिम जारी है । शुक्रवार को जिला मुख्यालय में को एसपी ड़ा खुशहाल शर्मा, एसएसपी बबीता राणा ने कोरोना कर्फ़्यू के आदेशों को लागू करने को नाहन के प्रमुख बाज़ार का औचक निरीक्षण किया तथा पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया । जिले के एसपी ड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान मास्क न पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का उलंघन करते हुये पाये गए लोंगो के पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए और जुर्माना वसूल किया गया ।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला सभी पुलिस अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को कोरोना कर्फ़्यू के दिशा- निर्देशों कि उलंघना करने वालों के विरुद्ध Zero-Tolerance की नीति अपनाते हुये कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है । इसी कड़ी में हिमाचल पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कुल 43 चालान करते हुए 21,500/- रूपऐ जुर्माना वसूल किया गया तथा दो मामले न्यायालय के लिए प्रेषित किये गये हैं ।

बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को स्टोन क्रेशर इकाइयों में आवाजाही का समय निर्धारित

0

नाहन : जिला सिरमौर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सभी स्टोन क्रेशर इकाइयों कोविड-19 के लिए जारी किये गए मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए संचालित की जाएगी। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर0के0 परूथी ने जारी किए। आदेशो के अनुसार इन क्रेशर स्थलों पर बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक/वाहनों को केवल रात्री 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक आवाजाही की अनुमति होगी जबकि जिला के भीतर निर्माण गतिविधियों के लिए खनन सामग्री ले जाने वाले ट्रक/वाहनों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए केवल एक व्यक्ति के साथ पूरे दिन आवाजाही के लिए अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया कि सभी स्टोन क्रेशर इकाइयों को अपने परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा और कर्मचारियों व मजदूरों को फेस मास्क कवर प्रदान करने होंगे। खनन स्थलों पर ‘नो मास्क नो सर्विस’ नियम का सख्ती से पालन करना होगा। सभी स्टोन क्रेशर इकाइयों को दैनिक रजिस्टर में क्रेशर स्थल पर आने वाले ट्रक/वाहनों का विवरण ड्राइवर के पूर्ण विवरण के साथ दर्ज करना होगा।

नाहन : ठेके में चोरी से बेचीं जा रही थी शराब, ASP ने किया 5000 का चालान

0

नाहन : माल रोड़ पर कोरोना नियमों की अवहेलना करते हुए ठेके के शट्टर के नीचे से चोरी-छुपे लोगों को शराब बेचने की सूचना मिलने के बाद एएसपी बबीता राणा ने शराब के ठेके पर छापा मारा । ठेका के अन्दर से शट्टर के नीचे से कोरोना कर्फ्यू के नियमों की उल्लंघना करते हुए सेल्समैन को रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरूद्ध हिमाचल प्रदेश अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए मौका पर 5000/- रूपऐ जुर्माना किया है। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग को उक्त घटना के बारे में सूचित किया गया और मौका पर बुलाकर उक्त शराब विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा गया है। बबीता राणा ने बताया कि सूचना के बाद यह कारवाई की गई है।

बर्फबारी और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मूल्यांकन करें उपायुक्तः मुख्यमंत्री

0

शिमला – राज्य में बे-मौसमी बर्फबारी, ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण फसलों और फलों को हुए भारी नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई।मुख्यमंत्री ने राज्य के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिले में फसलों को हुए नुकसान का मूल्यांकन करें ताकि राहत प्राप्त करने के लिए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग सभी जिलों में बे-मौसमी बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश से सेब, गेहूं और मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जो चिंता का विषय हैं। उन्होंने उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिए कि वे बीमा एजेंसियों को फसल बीमा योजना के अन्तर्गत कवर की गई फसलों के नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए अपने एजेंटों को कहें ताकि किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जा सके।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री राम लाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

राज्य के चार जिलों में कोरोना कफ्र्यू होगा लागू

0

शिमला- कोरोना महामारी के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के दृष्टिगत राज्य सरकार ने प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में 27 अप्रैल मध्य रात्रि से 10 मई, 2021 तक रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

राज्य में आने वाले सभी आगन्तुकों को 72 घंटों के भीतर आरटीपीसीआर परीक्षण अनिवार्य करने का भी निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य में आने वाले किसी व्यक्ति ने यदि कोविड आरटीपीसीआर परीक्षण नहीं करवाया है तो उसे अपने निवास स्थान पर 14 दिन तक होम क्वारन्टीन रहना होगा। उनके पास घर आने के 7 दिन के बाद स्वयं परीक्षण करवाने का विकल्प भी होगा और यदि परीक्षण नेगेटिव पाया जाता है तो उन्हें होम क्वारन्टीन में रहने की आवश्यकता नहीं है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र में मानक संचालन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करने में शामिल होंगे और उनके पास उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार होगा ताकि कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।

बैठक में स्थानीय स्तर पर विशेष कार्यदल गठित किए जाने का निर्णय लिया गया ताकि सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक समारोहांे के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाआंे को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। इन दलों को सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अधिकार होगा।

राज्य सरकार समय-समय पर स्थितियों का समीक्षा करके उचित निर्णय लेगी।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री राम लाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी और अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0


नाहन – जिला सिरमौर के नाहन स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए  उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला के सभी गौशालाओं के समन्वयकों ने भाग लिया।
 डॉ0परूथी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गाय के गोबर व गोमूत्र से बने मूल्यवान पदार्थों को बेचकर गौ सदनों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर व गौ मूत्र के मिश्रण से धूप, हवन सामग्री व फोन में लगाए जाने वाले एंटीरेडिएशन चिप बनती है जिसका बाजार में अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है। आगामी दिनों में सभी गौ समन्वयकों को इन पदार्थों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इन वस्तुओं को बनाने के लिए जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों पर आवारा पशुओं की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे आय दिन सड़कों पर दुर्घटना हो रही है। उन्हांेने बताया कि गाय के गोबर व गौ मूत्र से बने पदार्थों के अच्छे दाम मिलने पर लोग अपने पशुओं को आवारा नहीं छोडेगें।

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता वैद्य राजेश कपूर ने गाय के गोबर व गोमूत्र से बनने वाले पदार्थों जैसे गौ मूत्र अर्क, पंचगव्य, उबटन, हवन सामग्री, धूप, साबुन, केश तेल, चटाई आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सभी पदार्थ देसी नस्ल की गाय के गोबर व गौ मूत्र के मिश्रण से बनी होनी चाहिए। उन्होंने लोगों को देसी गाय पालने का संदेश देते हुए बताया कि देसी गाय के गोबर व गौ मूत्र से बनी खाद कृषि भूमि की उर्वकता बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर व गौ मूत्र से बने पदार्थोंं जैसे गौ मूत्र अर्क के इस्तेमाल से कई गम्भीर रोग ठीक हो सकते हैं और गाय के गोबर व गौ मूत्र से बनी चटाई पर पैर रख कर बैठने से बीपी व शूगर की बिमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए लाभादायक है। इसके अतिरिक्त गाय के गोबर व गौ मूत्र से कई प्रकार के कोस्मेटिक्स भी बनाए जा सकते है और खाना बनाने के लिए ईधन के रूप में भी गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने हिम अन्नपूर्णा फूड वेन को झंडी दिखाकर रवाना किया

0

शिमला – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर से ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत मोबाइल किचन हिम अन्नपूर्णा फूड वेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फूड वेन एक स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है जो महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के साथ रोज़गार के अवसर प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फूड वेन में पारम्परिक व्यंजन परोसे जाएंगे जिसे महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1.50 लाख रुपये की लागत वाली इस फूड वेन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक निवेश फंड से महिलाओं को 50 प्रतिशत राशि प्रदान की जाएगी जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि विभाग द्वारा काॅरपोरेट सोशल फंड के अन्तर्गत प्रदान की जाएगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस फूड वेन को पायलट आधार पर शिमला से रवाना किया गया है और भविष्य में राज्य के अन्य ज़िलों में भी इसको आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी और महिला स्वयं सहायता समूहों को रोज़गार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

भेड पालकों को मेडिकल किट व सोलर लाईट की गई वितरित

0

नाहन में प्रदेष के भेड पालकों के लिए जागरूकता एंव प्रषिक्षण षिविर का किया आयोजन
 

नाहन – ‘सरकार भेड पालक के द्वार‘ कार्यक्रम के अतंर्गत आज एक दिवसीय भेड पालक जागरूकता एंव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नाहन स्थित कण्डी विश्राम गृह में किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 125 भेड पालकांे ने भाग लिया। इस शिविर की अध्यक्षता वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने की।
     इस दौरान त्रिलोक कपूर ने भेड पालकों को 200 पशु मेडीकल किट प्रदान की जिसमें ऐसी सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध है जिससे भेड पालक जंगलो में प्रवास के दौरान निजी स्तर पर भी भेड बकरीयों का उपचार कर सकेगें। इसके अतिरिक्त, उन्होने भेड पालकों को सोलर लाईटे भी प्रदान की जिससे वह रात्री में रोशनी के साथ-साथ अपने मोबाईल भी चार्ज कर सकेंगे। उन्होने बताया कि शिविर में आये हुए भेड पालको को सरकार द्वारा आने जाने का बस किराया भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होने भेड पालको को सम्बोधित करते हुए कहा कि भेड पालक व पशुपालक केवल अपने ही परिवार का पालन पोषण नहीं करता बल्कि प्रदेश के अन्य लोगो का भी पालन पोषण करता है। यह एक ऐसा व्यवसाय है जो पहाडी क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों तक सभी की जरूरतो को पूरा करता है। वर्तमान सरकार द्वारा भेड पालको के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आस्टेªलिया से 250 उन्नत किस्म के पशु लाये गए है जिससे प्रदेश में भेड बकरीयों की उन्नत नस्ल तैयार की जाएगी ।इस मौके पर बोर्ड के निदेशक गुरमुख ने भी अपने विचार व्यक्त किये। शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये भेड पालकों ने अपनी समस्याओ व मागों से वूल फेडरेशन के अध्यक्ष को अवगत करवाया जिन्हे अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।उप निदेशक पशुपालन विभाग नीरू शबनम ने बताया कि भेड पालकों की समस्याओं के निदान, भेड बकरीयो की उन्नत किस्मोें, पशुपालन सम्बन्धी तकनीकी जानकारी व भेड बकरीयों मे होने वाली बिमारीयों की जानकारी पशुपालन विभाग द्वारा भेड पालकों को इस जागरूकता शिविर के दौरान प्रदान की गई। अक्तूबर से मार्च माह तक विभिन्न जिला से घूमन्तु भेडपालक भेड बकरीयां चराने के लिए सिरमौर में आते हैं।