नाहन – दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक द्वारा आज जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन मुहैया करवाया गया। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दशमेश रोटी बैंक ने आज गांव पालियों, कटोला, बर्मा पापड़ी समेत आसपास के गांव के करीब 40 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन मुहैया करवाया गया। जिसमें आटा, चावल, दाल, चिन्नी, नमक , रिफाइंड तेल आदि शामिल था। गौरतलब है कि दशमेश रोटी बैंक पिछले4 सालों से ज्यादा समय से लगातार जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन समेत दूर दराज क्षेत्रों के जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को घर द्वार पर राशन मुहैया करवा रहा है। दशमेश रोटी बैंक से दिव्यांग, विधवा महिलाओं समेत गंभीर बिमारियों से ग्रस्ति लोग व गरीब लोग जुड़े है। इसके अलावा दशमेश रोटी बैंक की टीम प्रत्येक माह जरूरतमंद परिवारों का सर्वे भी करती है। जिसके बाद चयनित परिवारों को राशन मुहैया करवाया जाता है। इसी कड़ी में आज भी करीब 40 परिवारों को दशमेश रोटी बैंक ने घर द्वार पर पहुंचकर महीने भर का आटा, चावल, दाल, चिन्नी, नमक, रिफाइंड आदि समेत अन्य आवश्यकता अनुसार सामान उपलब्ध करवाया है। इस अवसर पर सोसायटी के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, जसबीर सिंह, अरविंद्र सिंह, रणधीर सिंह, सुभाष, दलीप सिंह, सतिंद्र कौर, गुणीत कौर, हरप्रीत कौर पिंकल, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।
दशमेश रोटी बैंक ने 40 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन जारी
नाहन -पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दूसरे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे।मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा पुलिस पेपर लीक मामले में यह मांग की जा रही है कि मामले में निष्पक्ष जांच के लिए पहले डीजीपी संजय कुंडू को पद से हटाया जाए वह नैतिकता की बात करने वाली बीजेपी शासित सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने पद से इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को तोड़ने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है और आज नाहन में भी पुलिस कर्मियों द्वारा उनको अनशन स्थल से हटाने की कोशिश की गई। युवा कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश सरकार युवाओं को प्रताड़ित कर रही है और प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसे युवा है जिन्होंने इस पुलिस परीक्षा को पास किया था मगर पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा रद्द हुई है और अब परीक्षा पास कर चुके युवा हताश होकर अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।युवा कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि मांग पूरी ना होने तक उनकी क्रमिक भूख हड़ताल लगातार जारी रहेगी।
MLA विनय कुमार ने जयराम सरकार पर लगाए कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव के आरोप
शिमला – सिरमौर के रेणुका में आधी अधूरी सड़को के उद्घाटन करने पर विधायक विनय कुमार भड़क गए है और वाहवाही लूटने के लिए सड़कों के उद्घाटन करने और स्थानीय विधायक की अनदेखी के आरोप लगाए। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर में सड़कों की हालत खस्ता है । सड़को पर गड्ढे नही है बल्कि गड्ढों में सड़के है ओर ये सरकार सड़को की हालत नही सुधार रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर के दौरे कर रहे लेकिन उन्हें सड़कों की हालत नजर नहीं आ रही है । मुख्यमंत्री एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा भी हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं । जबकि पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद सड़क मार्ग से ही विधानसभाओं का दौरा करते थे जिससे उन क्षेत्रों की सड़कें की हालत भी सही रहती थी
उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आधी अधूरी सड़क का सांसद सुरेश कश्यप द्वारा वीरवार को उद्घाटन किया जा रहा है । इस सड़क के अभी तक टाइयरिंग भी पूरी नहीं हुई है ना ही ड्रेन बनाई गई है ओर बस की सुविधा नही दी जा रही। जबकि रेणुका बोरली से सीयू सड़क जोकि 13 किलोमीटर है इस सड़क का पूर्व की वीरभद्र सरकार में इसका शिलान्यास हुआ था और उन्हें उद्घाटन समारोह मैं बुलाया तक नहीं गया है । उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार पर कांग्रेस के विधायकों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि जहा कांग्रेस के विधायक है वहां पर कम बजट सड़क निर्माण के लिए दिया जा रहा है और विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है |
मुख्यमंत्री ने की सराज विधानसभा क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों की प्रगति समीक्षा
शिमला – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में वन स्वीकृतियों से सम्बन्धित प्रक्रियाएं निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 31 मार्च, 2022 तक 1094.626 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें से 449 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की गई है।उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र की 78 पंचायतों में से 76 पंचायतों में सड़क सुविधा प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कुल 274 गांवों में 214 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि सी.आर.एफ. के तहत सराज विधानसभा क्षेत्र में 237.35 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं तथा सात परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 101.42 करोड़ रुपये की लागत से 13 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है।उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के तहत 8 परियोजनाओं के लिए 76.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होेंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में शिक्षा विभाग के 34, स्वास्थ्य विभाग के 12, तकनीकी शिक्षा व पशु पालन विभाग की तीन-तीन, पर्यटन विभाग के दो कार्यो सहित 67 कार्य किए जा रहे हैं जिनका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में निर्माणाधीन 10 प्रमुख पुलों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा 262.03 करोड़ रुपये की 24 प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिनमें से 12 का कार्य पूर्ण हो चुका है। हर घर नल से जल योजना के तहत 44 ग्राम पंचायतों और 275 गांवों को पूर्णतः कवर कर लिया गया है।पर्यटन विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं और बगुलामुखी में रोपवे का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग व वन विभाग को आपसी समन्वय से विभिन्न योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए।बैठक में विभिन्न संस्थानों में रिक्त पदों को भरने, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बालीचौकी, गाड़ागुशैणी व थुनाग, वन विश्राम गृह बालीचौकी, रैणगलू, केलोधार व पंजैण, लोक भवन के निर्माण, नई पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण, 33 केवी सब स्टेशन व बस अड्डों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने शिकारी देवी मंदिर समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा यहां नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत ट्रैकिंग मार्ग, सीढ़ियांे व रेलिंग इत्यादि कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकारी देवी मंदिर परिसर से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी.धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, सचिव और विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के लिए 27 अप्रैल तक जमा करवाएं आवेदन
नाहन – उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा जिला सिरमौर ने बताया कि जिला में प्राथमिक पाठशालाओं के अधीनस्थ एकल माध्यमिक पाठशाला में मल्टी टास्क वर्कर का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के 538 तथा एकल माध्यमिक पाठशालाओं के 161 पद भरें जाएँगे जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों की फोटो कॉपी सहित सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 27 अप्रैल, 2022 सायं 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती चयन प्रक्रिया कमेटी द्वारा की जाएगी जिसके अध्यक्ष संबंधित उप मण्डलाधिकारी नागरिक होंगे।
त्रिलोकपुर मेले के बारहवें दिन 8500 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
नाहन – त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में आज लगभग 8500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया।त्रिलोकपुर चैत्र नवरात्र मेले के बारहवें दिन माता के दरबार में लगभग 11 लाख 66 हजार 850 रूपये नगद राशि, 7 ग्राम 400 मिली ग्राम सोना और 2380 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
हिमाचल दिवस पर ऊर्जा मंत्री होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – आर.के गौतम
नाहन – हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर जिला सिरमौर के ऐतिहासिक नाहन चौगान में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम में बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यातिथि प्रातः 10ः40 पर डॉ. यशवन्त सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे और इसके उपरांत 10ः45 पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । ऊर्जा मंत्री 11 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरिक्षण करने के उपरांत परेड़ की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यअतिथि जिला वासियों को सम्बोधित करने के उपरांत पुरस्कार वितरण भी करेंगे तथा इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
ऊर्जा मंत्री ने 167 पात्र लाभार्थियों को वितरित किए निःशुल्क गैस कनेक्शन
सुखराम चौधरी ने लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित
पांवटा साहिब – बहुउददेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विकास खण्ड अधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में आयोजित मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के 167 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत अभी तक पांवटा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 7 हज़ार गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत IRDP परिवार को ही गैस कनेक्शन दिए जाते हैं परंतु हिमाचल प्रदेश में कुछ लोग इस सुविधा से वंचित रह गए थे जिसके मध्यनजर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई जिसमें बिना आय सीमा के केवल बिना गैस कनेक्शन के लोगों को गैस कनेक्श वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग चार लाख गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत पांवटा विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 5 हज़ार गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलायी गई हैं। पेंशन योजना में आयु सीमा 80 से घटा कर 70 वर्ष की गई तथा पेंशन की राशि 850 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह की गई। महिलाओं की आयु सीमा 70 से घटा कर 65 वर्ष की गई तथा पेंशन की राशि 1000 रुपये प्रतिमाह की गई, जिससे लाखों लोगों को लाभ पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान योजना चलायी गयी तथा करोड़ों लोगों ने उसका लाभ उठाया परंतु हिमाचल प्रदेश में जो लोग इस योजना से वंचित रह गए उनके लिए हिम केयर योजना आरंभ की जिसके माध्यम से ग़रीब लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 65 करोड़ की योजनाएँ नाबार्ड द्वारा, 32 करोड़ रुपये की योजनाएँ जल जीवन मिशन के अंतर्गत तथा अन्य कई योजनाओं के माध्यम से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 30 हज़ार क्विंटल गेहूं ख़रीदी गई तथा किसानों को उसका भुगतान 48 घंटों में किया गया। उन्होंने कहा कि हरिपुर टोहाना तथा पिपलीवाला में अभी तक 90 हज़ार क्विंटल धान ख़रीदा गया, जिसका भुगतान भी किसानों को 48 घंटों घंटों में किया जा रहा है। इन केन्द्रों में धान की ख़रीद अभी भी जारी है।
कृषि कानूनों की वापसी के बाद नरेन्द्र मोदी स्टेटसमैन बनकर उभरे-डा. बिन्दल
नाहन-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा है कि देव दीपावाली एवं गुरू पर्व के महान दिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने के फैसले की घोषणा करना सारी दुनिया के लिए एक नया संदेश लेकर आया है। उन्भाहोंने कहा कि भारत का लोक तंत्र विश्व का सबसे शानदार लोकतंत्र बन कर उभरा है जिसमे PM देश के सबसे बड़े स्टेटसमैन बन कर उभरे हैं। राजीव बिन्दल ने कहा कि अंग्रेज यानि ब्रिटिशर अपने आपको लोकतंत्र का मसीहा बताते हैं, परन्तु भारत की धरती के कण-कण ने उनकी दरिंदगी देखी है, लाखों करोड़ों भारतीयों ने उनकी हैवानियत सही है, भारत का साक्षात्कार अंग्रेजी हुकूमत में जलियांवालाबाग कांड जैसे अनंेकों नरसंहारों से हुआ है, अमानवीयता का नग्न नृत्य ब्रिटिशर की हुकुमत में होता था और वे लोकतंत्र के नायक कहलाते थे। परन्तु नरेन्द्र मोदी ने केवल इसलिए 3 कृषि कानूनों को वापिस ले लिया क्योंकि वे इससे होने वाले लाभ किसानों को नहीं समझा पाए, या फिर हमारे किसान भाई समझ नहीं पाए।
भारत ने ‘‘भारत माता’’ का विभाजन देखा है, करोड़ों भारतीयों को अपना घर-बार, माता-पिता, बच्चों से बिछुड़ते देखा है, विभाजन की आग में लाखों के कत्लेआम का साक्षी बना है भारत। भारत ने मजहबी, उन्माद की आंधी देखी है, परन्तु उस समय के सत्तासीन नेताओं ने देश वासियों से क्षमायाचना करना तो दूर भारत माता के अंग-भंग होने पर खेद तक जताना उचित नहीं समझा।
बिन्दल ने कहा कि मेरे देश ने सत्ता की लोलुपता में आपातकाल की आंधी देखी है, इमरजेंसी के नाम पर लोकतंत्र की हत्या, मीडिया की तबाही, तानाशाही की इन्तहा देखी है, परन्तु उस समय के सत्तासीन नेताओं ने इस अत्याचार को सदा ही सही ठहराने का प्रयास किया।
देश में विगत 70 सालों में सैंकड़ों किसान, मजदूर आंदोलन हुए जिन्हें लाठी-गोली के दम पर कुचल डाला गया, किसी नेता ने इसकी जिम्मेवारी नहीं ली।
डा. बिन्दल ने कहा कि यह पहला अवसर है कि देश के विकास के लिए, किसान की आमदनी को दोगुना करने के लिए, कृषि कानून लाए गए। उन कानूनों का लाभ किसान को मिलेगा यह बात किसान को हम समझा नहीं पाए और प्रतिपक्ष कभी किसान का भला नहीं चाहता था, जिसने किसान को यह विषय समझने नहीं दिए।
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का समापन करेंगे राज्यपाल
19 नवंबर को सिरमौर आएगें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
नाहन – अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 2021 के समापन समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 19 नवंबर 2021 को एक दिवसीय दौरे पर सिरमौर आएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
उन्होंने बताया की राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे ददाहु पहुचेगें और मुख्य मंदिर परिसर में शीश नवाने के बाद देवपालकियो को कंधा देकर विदाई देगे। राज्यपाल रेणू मंच से समापन समारोह की अध्यक्षता करेगें और विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे । एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने बताया की राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेला में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही विकासात्मक प्रदर्शनियों व खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे।