Home Blog Page 235

नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन, शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी

0

नाहन : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से लोक संस्कृति कलामंच के कलाकारों ने जिला सिरमौर की ग्राम पंचाायत जामना, शारली मानपुर, बाउनल व  घनोग प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन,  शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 की जानकारी लोगों तक पहुंचाई ।  


कलाकारों ने लोगों को बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें किसी आपातकालीन स्थिति में तुरन्त सहायता प्रदान करने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। चौबीस घण्टे क्रियाशील इस हेल्पलाइन पर सहायता मांगने पर पुलिस ज़रूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंचती है। 26 जनवरी, 2018 को आरम्भ इस हेल्पलाइन में 6800 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निष्पादन हो चुका है।

कलाकारों ने बताया की महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप के तहत महिलाओं को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से शक्ति बटन ऐप भी आरम्भ की गई है। इस ऐप को मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से संकट की घड़ी में ऐप का लाल बटन दबाकर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। शक्ति बटन की विशेषता यह है कि यह ऐप इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी चलती है। इसके अतिरिक्त होशियार सिंह हेल्पलाइन 1090 के द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और वन माफिया, खनन माफिया तथा ड्रग माफिया से कड़ाई से निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 आरम्भ की गई है। इस हेल्पलाइन की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। इस हेल्पलाइन पर वन, खनन व नशे जैसी अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक कुल 3300 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकतम का निष्पादन किया जा चुका है।

पुलिस पेपर लीक मामला: निष्पक्ष जाँच के लिए DGP हटाना बेहद जरूरी – सोलंकी

0

नाहन – हिमाचल प्रदेश में पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन लगातार जारी है नाहन में भी आज क्रमिक अनशन के नौवें दिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी युवा कांग्रेस को समर्थन देने के लिए अनशन स्थल पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता अजय सोलंकी ने कहा कि जायज मांग को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठे हुए मगर सरकार इनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। युवा कांग्रेस की मांग का समर्थन करते हुए अजय सोलंकी ने कहा कि जब तक DGP हिमाचल प्रदेश को पद से नहीं हटाया जाता तब  तक निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती मगर डीजीपी हिमाचल अपने पद पर बैठे हुए हैं ऐसे में यहां निष्पक्ष जांच नहीं हो पा रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कि इस पूरे मामले में सिर्फ अभ्यर्थियों को पकड़ा जा रहा है और बड़े लोगों को बचाने की कोशिश यहां पर की जा रही। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में बड़े स्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत है ऐसे में यहां उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है ताकि पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी सामने आ सके।

महिलाओं को बस किराए में 50% छूट पर कैबिनेट की मुहर, क्लिक पर जाने मंत्रीमंडल के निर्णय

0

शिमला –    राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को मंजूरी प्रदान की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई । यह योजना केंद्र और राज्य सरकार तथा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त प्रयासों से चलाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से विभिन्न हितधारकों का अभिसरण कर गहन हस्तक्षेपों द्वारा माताओं और बच्चों के पोषण स्तर में महत्त्वपूर्ण सुधार की परिकल्पना की गई है। राज्य सरकार ने सप्त स्तम्भ दृष्टिकोण के माध्यम से इस प्रयास को साकार करने के लिए नीति आयोग के साथ व्यापक परामर्श किया है। इसके घटकों में दस्त का शीघ्र पता लगाना और इसका उपचार, पहचान किए गए उच्च जोखिम समूहों की सघन निगरानी और देखभाल, विशेष एसएनपी-उच्च जोखिम वाले बच्चों के लिए प्रोटीन युक्त भोजन और बेहतर भोजन पद्धतियां अपनाना, बच्चों और किशोरियों में एनीमिया के लिए विभिन्न हस्तक्षेप, उच्च जोखिम वाले गर्भधारण विशेष रूप से उच्च रक्तचाप और एनीमिया, कुपोषित बच्चों का उपचार और अनुवर्ती कार्यवाही तथा सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के लिए रणनीतियां शामिल हैं। इस योजना का बजट 65 करोड़ रुपये है। यह दस्त, निमोनिया और एनीमिया जैसी बीमारियों का मुकाबला कर बचपन में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए मील पत्थर साबित होगी।यह जन आन्दोलन के रूप में केंद्रित दृष्टिकोण के साथ, इसमें हितधारक बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली माताओं के स्वास्थ्य के लिए योजना बनाने, कार्यान्वित करने और निगरानी के लिए शामिल किया जाएगा। इस योजना से हिमाचल प्रदेश एनएफएचएस-5 मानकों में समयबद्ध तरीके से सुधार करने में सक्षम होगा। 
 मंत्रिमंडल ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की राज्य के भीतर चलने वाली (इंट्रा स्टेट) साधारण बसों में महिला यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत रियायत देने का निर्णय लिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने चम्बा में 15 अप्रैल, 2022 को हिमाचल दिवस के अवसर पर घोषणा की थी।
मंत्रिमंडल ने 360 नई बसें/अन्य परिवहन वाहन खरीदनेे के लिए 160 करोड़ रुपये का सावधि ऋण लेने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के पक्ष में सरकारी गारंटी प्रदान करने का अनुमोदन किया। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। 
मंत्रिमंडल ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 1 मई, 2022 से निःशुल्क घरेलू जलापूर्ति सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय भी लिया। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन देने के समय दिए जाने वाले रिफिल के अतिरिक्त दो निःशुल्क गैस सिलैण्डर उपलब्ध करवाने को अनुमति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार की नियमित महिला कर्मचारियों को 12 सप्ताह तक दतक ग्रहण अवकाश प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने राजस्व विभाग के पटवार वृत्तों में कार्यरत अंशकालीक कर्मचारियों को वर्तमान में दिए जाने वाले मानदेय को 4100 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने राजस्व विभाग में लम्बरदारों के मानदेय को मौजूदा 2300 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने एक अप्रैल, 2022 से मिड-डे-मील योजना के अन्तर्गत कार्यरत कुक एवं सहायिकाओं के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह वृद्धि करने का निर्णय लिया। इस निर्णय से प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 20,650 से अधिक कुक एवं सहायिकाएं लाभान्वित होंगी।
बैठक में शिक्षा विभाग में कार्यरत अशंकालिक जलवाहकों के मानदेय मेें एक अप्रैल, 2022 से प्रतिमाह 900 रुपये की वृद्धि का निर्णय लिया गया। इससे 581 जलवाहक लाभान्वित होंगे।मंत्रिमण्डल ने एसएमसी के अन्तर्गत नियुक्त सभी श्रेणियों के अध्यापकों के मानदेय में एक अप्रैल, 2022 से प्रतिमाह 1000 रुपये की वृद्धि का निर्णय लिया गया, जिससे प्रदेश के 2477 एसएमसी अध्यापक लाभान्वित होंगे। बैठक में शिक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए अधीक्षक, ग्रेड-1 के 66 पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मरीजों की सुविधा के लिए ऑप्रेशन थियेटर सहायकों के 177 पदों को भरने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में पशु पालन विभाग में अनुबन्ध आधार पर सीधी भर्ती/बैचवाइज भर्ती के माध्यम से वैटनरी अधिकारियों के 100 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत अनुबन्ध/आउटर्सोस आधार पर विभिन्न श्रेणियों के 130 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में अटल स्कूल वर्दी योजना के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राईमरी (नर्सरी) के बच्चों को स्कूल वर्दी के दो सैट प्रदान करने को मंजूरी प्रदान की गई। इसके लिए प्रतिवर्ष 200 रुपये सिलाई की राशि भी दी जाएगी।
मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति निगम लिमिटेड की मौजूदा वन टाईम सेटलमेंट योजना को एक वर्ष की अवधि का विस्तार देने को स्वीकृति प्रदान की तथा 2.83 करोड़ रुपये के मार्जन मनी लोन और ब्याज को माफ करने का निर्णय लिया। इससे 11133 लाभार्थियों को लाभ पहुंचेगा। बैठक में शिमला जिले के नारी सेवा केन्द्र मशोबरा में सफाई कर्मचारी के एक पद के अलावा अनुबन्ध आधार पर चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सक) का एक पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित हिमाचल प्रदेश बाल/बालिका आश्रमों, राज्य/जिला बाल संरक्षण इकाईयों तथा राज्य दत्तक संसाधन एंजेंसी/बाल संरक्षण सेवा कार्यक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन/मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि करने को स्वीकृति प्रदान की। इससे इन संस्थानों में कार्यरत 247 कर्मचारी लाभान्वित होगें। बैठक में मण्डी जिले में उप-तहसील डैहर के अन्तर्गत पटवार वृत भटवारा से अलग कर नया पटवार वृत ध्वाल बनाने को मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने ऊना जिले की ऊना तहसील में पटवार वृत बातूही और पनोह का पुनर्गठन कर नया पटवार वृत तयोदी बनाने को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मण्डी जिला की चच्योट तहसील में पटवार वृत सरोआ को विभाजित कर नया पटवार वृत तांदी बनाने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने ऊना जिले में बोहाना, दिहार और धनेट से अलग कर नया पटवार वृत क्यारियां बनाने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले की तहसील नगरोटा बगवां में मौजा पथियार में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कार्यशाला निर्माण के लिए 99 वर्ष की अवधि के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को 0-01-16 हेक्टेयर भूमि लीज आधार पर देने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग के मीडियेेशन सैल में विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों के सृजन एवं भरने को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने जिला चम्बा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्करू तथा मलाल में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने और विभिन्न श्रेणियों के 6 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी के सराज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खावलेच के बेकर में नई राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुह मंजवार में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरिमोलग में विज्ञान कक्षाएं और जिला मण्डी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जहल में नॉन-मेडिकल की कक्षाएं आरम्भ करने तथा चार पदों को सृजित करने को भी मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमंडल ने जिला शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलने के साथ विभिन्न श्रेणियों के 18 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।  शिक्षा विभाग में कार्यरत भाषा अध्यापकों को टीजीटी (हिन्दी) के रूप में मनोनित करने को भी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की।मंत्रिमंडल ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मरीजों की सुविधा के लिए मौजूदा बिस्तर क्षमता को बढ़ाकर 270 से 300 बिस्तर करने का भी निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के केंद्र प्रायोजित योजनाओं के घटकों को लागू करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित करने को अपनी मंजूरी दी। इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को विकसित करने में मदद मिलेगी। राज्य में जमीनी स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों और सेवा वितरण को एकीकृत करके भविष्य में महामारी से संबंधित आश्यकताओं को पूरा करना है। कुल्लू जिले में बंशा पशु औषधालय को किसानों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सालय में स्तरोन्नत करने व तीन पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की। इससे 8 पंचायतों के लोगों को लाभ होगा।
मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के अन्तर्गत खोले गए 286 पशु औषधालयों को नियमित पशु औषधालयों में परिवर्तित करने के अतिरिक्त ग्राम पंचायत पशु चिकित्सा सहायकों के 286 पदों को अनुबंध के आधार पर पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के रूप मेें परिवर्तित करने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने सहकारी समितियों के कामकाज में शिक्षित युवाओं विशेष रूप से परामर्श सहयोग और प्रारंभिक स्थिरता अनुदान प्रदान करने के लिए राज्य में युवा सहकार कोष योजना शुरू करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस योजना के तहत युवा सहकार कोष के अन्तर्गत पात्र किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को प्रशिक्षण और सामुदायिक मोबलाईजेशन के लिए अधिकतम 25 हजार रुपये, एफपीओ प्रबंधन लागत पहले दो वर्ष में 2 लाख रुपये और दोगुनी इक्विटी अनुदान के बराबर सीड मनी अधिकतम 15 लाख रुपये तक है। मंत्रिमंडल ने हमीरपुर जिला के सुजानपुर में जल शक्ति मंडल खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र के कांगू में नया जल शक्ति उप मंडल, जल शक्ति उप मंडल सुंदरनगर के अन्तर्गत चुरड़ में जल शक्ति अनुभाग और जल शक्ति उप मंडल निहरी के तहत चौकी में एक नया जल शक्ति अनुभाग खोलने और आवश्यक पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के जल शक्ति मण्डल क्वार के तहत डोडरा में नया जल शक्ति अनुभाग खोलने का निर्णय लिया। बैठक में जिला सोलन के जल शक्ति मण्डल अर्की के तहत कुनिहार में नया जल शक्ति उप-मण्डल खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के चार पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में जल शक्ति मण्डल बिलासपुर के तहत कुठेड़ा में जल शक्ति उप-मण्डल खोलने सहित आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने जिला सिरमौर के जल शक्ति उप-मण्डल सैंज के तहत बलघार में नया जल शक्ति अनुभाग खोलने सहित आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। बैठक में जिला सिरमौर के जल शक्ति उप-मण्डल हरिपुरधार के तहत गत्ताधार में नया जल शक्ति अनुभाग खोलने सहित आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जयसिंहपुर में जल शक्ति मण्डल खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला कांगड़ा के जल शक्ति मण्डल पालमपुर के तहत बनूरी में जल शक्ति उप-मण्डल खोलने का निर्णय भी लिया गया।
 मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी के आयुर्वेदिक फार्मास्यूटीकल विज्ञान महाविद्यालय जोगिन्द्रनगर में अनुबन्ध आधार पर फार्मास्यूटिक्स तथा फार्माकॉगनोसी लैक्चरर के दो पदों को भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र के गांव झामाच में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने जिला सिरमौर के शिलाई तहसील के शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल एवं सांस्कृतिक मेला हल्ला को जिला स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला कुल्लू की तहसील भुंतर में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बजौरा में लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कमरों के निर्माण को मंजूरी दी। मंत्रिमण्डल ने जिला शिमला के सुपर स्पेशलिटी खण्ड चमयाणा में लोक निर्माण विभाग के दो नए अनुभाग (सिविल एवं विद्युत) खोलने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने राज्य में सड़क परिवहन वाहनों के सभी पहलुओं को विनियमित करने के लिए परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर खोल, पंजाहल व बर्मा पपरी में विज्ञान कक्षाएं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिक्रमबाग में वाणिज्य कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में वाणिज्य एवं गणित कक्षाएं आरम्भ करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुहक, द्रंग व धटी में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी दी। मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी के सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी में राजकीय महाविद्यालय खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त निर्माण गतिविधियों के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया।बैठक में जिला मण्डी के ग्राम पंचायत झलैड़ के बिहानी में स्वास्थ्य उप-केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया।  मंत्रिमण्डल ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पशु औषधालय धमान्दरी को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा तीन पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। बैठक में जिला चम्बा के दूर-दराज क्षेत्र लडवा में लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य उप-केन्द्र खोलने का निर्णय लिया।   —

युवा कांग्रेस ने नाहन में फूंका डीजीपी का पुतला

0

DGP हिमाचल को पद से हटाने की मांग

नाहन- पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय नाहन में डीसी कार्यालय के बाहर सरकार व डीजीपी हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर डीजीपी संजय कुंडू का पुतला फूंका। पूरे हिमाचल प्रदेश में अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार डीजीपी संजय कुंडू को पद से हटाने की मांग कर रहे है। मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल चौहान कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने की जिम्मेवारी सबसे अधिक पुलिस विभाग की रहती है बावजूद इसके पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है जिसका उदाहरण पुलिस भर्ती घोटाला सबके सामने है। उन्होंने कहा कि घोटाला सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सीबीआई जांच के आदेश दिए गए लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक सरकार द्वारा डीजीपी संजय कुंडू को उनके पद से नहीं हटाया गया  उन्होंने कहा कि जब तक डीजीपी संजय कुंडू पद पर रहेंगे तब तक निष्पक्ष जांच में नहीं हो सकती। युंकां नेताओ का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं के साथ प्रदेश सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है और प्रदेश का युवा अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सिरमौर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में लगातार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हुए हैं और जब तक युवा कांग्रेस की मांग पूरी नहीं होती है तब तक युवा कांग्रेस का विरोध लगातार जारी रहेगा।

आशा कार्यकर्ताओं की दो टूक वेतन नहीं तो काम नहीं

0

नाहन – सिरमौर जिला के कई स्वास्थ्य ब्लॉकों में आशा कार्यकर्ताओं को पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिल रहा है जिससे इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अपनी समस्या को लेकर धगेडा की आशा कार्यकर्ता आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलने नाहन पहुंची मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले तो आशा कार्यकर्ता डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम से मिलने पहुंची
 मीडिया से बात करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि 3 माह से अधिक का समय हो चुका है और उन्हें अभी तक वेतन नहीं दिया गया है जिसके चलते उन्हे परिवार के पालन पषण करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है आशा कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने दिन-रात अपनी ड्यूटी भी है स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि उन्हें समय पर वेतन जारी करें।आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनका वेतन जारी नहीं होता है तो मजबूरन उन्हें आगे का काम काज बंद करना पड़ेगा।आशा कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि अक्सर उन्हें अपने वेतन के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनका वेतन नहीं जारी होता है तो आगामी 26 मई को कृमि दिवस पर वह अपनी सेवाएं नहीं देंगी आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि के द्वारा किए गए कार्यों की तारीफें ।जरूर होती है मगर अब तारीफों से काम चलने वाला नहीं हैगौर हो कि कोरोना काल मे बेहतर सेवाओं के योगदान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को न केवल प्रदेश सरकार बल्कि केंद्र सरकार द्वारा भी सराहा गया है मगर अब इन्हे वेतन के लिए तरसना पड़ रहा है।उधर डीसी राम कुमार गौतम ने ने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि जल्द इस बारे में स्वास्थ्य विभाग से बात की जाएगी और आशा कार्यकर्ताओं का रुका हुआ वेतन जारी किया जाएगा उन्होंने भी कहा कि निश्चित तौर पर आशा कार्यकर्ता ही सराहनीय कार्य कर रही है।

सड़कों पर आवारा पशु छोड़ने वालों व पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाने वालों के विरूद्व होगी कार्रवाई – डीसी

0

नाहन – सिरमौर में पशुओं को सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले लोगों के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी और कोई पालतु पशु सड़क पर पकड़ा गया तो पशु पालकों को उसे जुर्माना देकर छुड़ाना होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण व माता बाला सुन्दरी गौशाला की त्रैमासिक बैठक समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में जिला सिरमौर में आवारा कुत्तों व पशुओं की बढ़ती संख्या को कम करने व गौसदनों में पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पशुपालकों से बार-बार अपील करने पर भी सड़कों पर मवेशियों की कमी नहीं आ रही है, जिससे नाहन, पांवटा साहिब तथा कालाअंब आदि क्षेत्रों में यह समस्या आम हो गई है और इससेे सड़कों पर दुर्घटना की समस्या हमेशा बनी रहती है। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों पर पशुओं के पाए जाने पर उनके मालिकों के विरुद्ध तथा जो मीट विक्रेता मुर्गे-मुर्गियों को क्रूरता पूर्वक उल्टा लटका कर लाते हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाने वाले मालिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।उपायुक्त ने कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन को शहर में पालतू कुत्तों को घुमाने के लिए एक जगह की पहचान करने और पशुपालन विभाग को दुर्घटना का शिकार हुए जानवरों के इलाज की सुविधा के लिए एक स्थान चयनित कर उपलब्ध करवाने के आदेश दिए।बैठक में माता बाला सुंदरी गौशाला की सालाना आय और व्यय पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को माता बाला सुंदरी गौशाला में वर्मी कंपोस्ट बनाने के निर्देश दिए ताकि अच्छी आय अर्जित किया जा सके। इस कार्य के लिए उन्होंने कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन को 50 से अधिक पिट्स माता बाला सुंदरी गौशाला को बनवाकर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में गौशाला में सेवाएं दे रहे गौ सेवकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने पर भी फैसला लिया गया। बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ0 नीरू शबनम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में कलाकारों ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में दी जानकारी

0

नाहन – सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने विशेष प्रचार अभियान के दौरान आज नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सतीवाला, मातर व ग्राम पंचायत लोजा मानल में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों विस्तृत जानकारी दी।
कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरम्भ  किया है। इस योजना के अंतर्गत वह सभी नागरिक जो उद्योग, सर्विस सेक्टर व्यापार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें ऋण पर सब्सिडी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी राशि 25 से लेकर 35 प्रतिशत होगी। इस योजना के  अंतर्गत 40 लाख रुपए तक के ऋण पर सरकार द्वारा 3 वर्ष तक ब्याज में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लोन रीपेमेंट 5 से 7 साल के बीच हो सकती है।
कलाकारों ने लोगों को बताया कि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के माध्यम से 4 सालों में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के 9000 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। इसके अलावा पिछले 4 सालों में 5622 इकाइयों को मंजूरी प्रदान की गई है। इन इकाइयों को 223 करोड़ रुपए का अनुदान प्रदान किया गया है। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा 4397 मामले स्वीकृत किए गए जिसमें से 4693 करोड़ रुपए का ऋण शामिल है। सभी प्रदान किए गए ऋण में से कोई भी एनपीए खाता रिपोर्ट नहीं किया गया है। वर्ष 2021-22 में इस योजना के माध्यम से 2800 इकाइयों को लाभ पहुंचाया गया। वर्ष 2021-22 में अब तक 2250 इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन इकाइयों में प्रदेश सरकार की ओर से 87 करोड़ रुपए का अनुदान प्रदान किया गया है। इसके अलावा सरकार के पास बहुत अधिक मात्रा में इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त हो रहे हैं
कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 18 नई गतिविधियों को शामिल किया गया है। अब कुल गतिविधियों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। योजना के अंतर्गत शामिल की गई नई गतिविधियों की सूचीड्रिलिंग यूनिटसर्वेयर यूनिटऑक्सीजन क्रायोजेनिक टैंकर सेवाएंरेशम रिलिंग इकाइयांरेशम प्रसंस्करण इकाईएंबुलेंसईवी चार्जिंग स्टेशनपेट्रोल पंपइंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित वर्टिकल फार्मिंगकृषि उत्पादों का भंडार और परिवहनसब्जी नर्सरी तैयार करनाऊत्तक संवर्द्धन प्रयोगशालाकृषि उपकरणों व औजारों का निर्माणकृषि के लिए खुदरा दुकानों का निर्माणफार्म सेट/एग्रो पर्यटन व फार्म पर्यटनदुग्ध उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधा की स्थापना उन्नयन डेरी विकास परियोजनालघु सेवा और व्यवसायिक उद्यानों की सूची में परिरक्षित चारा इकाइयों की स्थापना की गई है।
कलाकारों ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं बारे भी अवगत करवाया। उन्होंने नाटक में महिला पात्र के माध्यम से मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा कोई भी परिवार, जिसके पास गैस का कनेक्शन नहीं है, उसे इस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन व सिलेंडर दिया जा रहा है।
कलाकारों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किये बजट में सामजिक सुरक्षा पेंशन के बढ़ाये जाने व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर के मानदेय में हुई बढ़ौतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अर्न्तगत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षों के लिए बनाया जाएगा तथा उसका नवीकरण वर्ष भर किया जायेगा।

एक समय था जब मारकंडा नदी के कारण कई गांव बन जाते थे टापू – बिंदल

0

मारकंडे नदी पर शंभुवाला में 16 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले पुल का डा. बिन्दल ने किया भूमि पूजन

नाहन – विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलांे के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई है। दशकों तक सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं से हमारा नाहन क्षेत्र वंचित रहा जबकि वर्तमान में सड़कों का जाल बिछ रहा है और पुलांे का निर्माण तीव्रता से हो रहा है।  
डा. बिन्दल ने यह उदगार आज मारकंडे नदी पर शंभुवाला में 18.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले दो पुलों के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किए।
डा. बिन्दल ने कहा कि हम नाहन क्षेत्र के विकास और जन सेवा के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 छोटे और बड़े शानदार पुलों और कई महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे नाहन क्षेत्र के लोगों को आज भी स्मरण है कि किस प्रकार नाहन क्षेत्र के हमारे कई गांव बरसात के दिनों में टापू बन जाया करते था, किन्तु वर्तमान में हमारे लोगों के पास पुलों की सुविधा है।
उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र चारों ओर से छोटी बड़ी नदियों और खडडों घिरा है, बरसात में आम जन जीवन दूभर हो जाया करता था, बच्चों को स्कूल, कर्मचारियों को कार्यालय, माताओं और बहनों, बुजुर्गों, और बीमारों को अस्पताल और बाजार तक पहुंचना दूभर हो जाया करता था। यही नहीं विगत में कई विवाह बारातें मारकंडा नदी के तेज बहाव में बहने की दुर्घटनाएं भी हुई हैं।
डा. बिन्दल ने कहा कि वह नाहन क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात अथक कार्य कर रहे हैं जिसमें उन्हें क्षेत्र की जनता का संपूर्ण सहयोग, योगदान और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नाहन क्षेत्र में सड़कों और पुलों के कार्यों में और तेजी लाई जाएगी ताकि हमार क्षेत्र सड़क और पुल सुविधा से वंचित न रहे।  
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री मरीष चौहान, तपेन्द्र शर्मा के अलावा भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

हिमाचल कौशल विकास निगम चलाएगा जागरूकता अभियान – मोनिका ठाकुर

0

नाहन – हिमाचल कौशल विकास निगम द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से सिरमौर जिला में विशेष जागरूकता अभियान 23 मई से शुरू होगा । नाहन में मीडिया से बात करते हुए कौशल विकास निगम की जिला संयोजक मोनिका ठाकुर ने बताया कि 23 मई को डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाएंगी। यह जागरूकता रथ सिरमौर जिला के सभी ब्लॉकों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों, महाविद्यालयो व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे और इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग हिमाचल कौशल विकास निगम द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रमों का लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा विभिन्न प्रकार के कोर्स अनेकों शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जा रहे है जिसका कोई भी शुल्क कौशल विकास निगम द्वारा नहीं लिया जाता है।

आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर सहायक आयुक्त ने दिलाई शपथ

0


नाहन – पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त कुमारी शिखा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गाे के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का मुख्य मकसद युवाओं को आंतकवाद और हिंसा के पथ से दूर रखना, शान्ति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को आतंकवाद के विरूद्ध जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देश भक्ति जगाना और मानवीय जीवन मूल्यों को खतरा पहूंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करना है।