जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल जारी, हड़ताल पर जाने से विकास कार्य हुए ठप्प 

Local News
•
10 Oct 2023
•
33 views
जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल जारी, हड़ताल पर जाने से विकास कार्य हुए ठप्प 

नाहन : 30 सितंबर से हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद केडर कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है वहीं अब पंचायत प्रधान भी जिला परिषद कैडर कर्मचारियों के समर्थन में उतर गए है। पंचायत प्रधानों का कहना है कि पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों की हड़ताल से पंचायत के विकास कार्य ठप हो गए।

जिला मुख्यालय नाहन स्थित BDO कार्यालय परिसर में लगातार जिला परिषद कैडर के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए है। वही प्रतिदिन इनका समर्थन करने बड़ी संख्या में यहां पर पंचायत प्रधान व उप प्रधान भी पहुंच रहे है।

मीडिया से बात करते हुए जिला परिषद कैडर कर्मचारियों का समर्थन करने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि पंचायत सचिव और पंचायत तकनीकी सहायकों की हड़ताल से पंचायत के कार्य रुक गए है और कोई भी काम पंचायत के भीतर नहीं चल रहा है।पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि पंचायत सचिव किसी भी ग्राम पंचायत में रीड की हड्डी का काम करता है और उनके बिना कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ पाता है ऐसे में सरकार को चाहिए कि जल्द सरकार इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें ताकि विकास कार्य पटरी पर लौट सके।

पंचायत प्रतिनिधियों का यह भी कहना है कि पहले कोरोना काल के चलते 3 साल कोई कार्य पंचायत में नहीं हो पाए उसके बाद हाल में आई  आपदा में 3 माह का समय बीत गया और अब इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायत के कार्य रुक गए है। ऐसे में सरकार को इन कर्मचारियों की मांगो को गंभीरता से लेना चाहिए।

Related posts