ड्राईवर की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 25 सितम्बर को: उपायुक्त

Local News
•
23 Sep 2022
•
20 views
ड्राईवर की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 25 सितम्बर को: उपायुक्त

नाहन : उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में ड्राइवरों के तीन रिक्त पदो पर निुयक्ति के लिए नाहन में 25 सितम्बर 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोड, धर्मशाला द्वारा आयोजित यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ली जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि यह लिखित परीक्षा नाहन के तीन केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।  उन्होंने सभी आवेदकों से आग्रह किया कि सभी अपना नाम, पिता का नाम, व जन्म तिथि डालकर लिंक  www.geonlinehub.com/HPDCSIRMOUR/default2.aspx?=1  से अपना एडिमिट कार्ड डाउन लोड कर सकते हैं। आवेदक अपना एडमिट कार्ड उपायुक्त कार्यालय की आफिशियल वैवसाईट https://hpsirmaur.nic.in से भी डाउनलोड कर सकता है।

Related posts