संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर 2 निजी बसों में टक्कर, हादसे में 9 लोगो को आई मामूली चोटें

Local News
•
21 Feb 2024
•
17 views
संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर 2 निजी बसों में टक्कर, हादसे में 9 लोगो को आई मामूली चोटें

नाहन : सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में अंधेरी के समीप 2 निजी बसों की टक्कर हो गई। मीनू ट्रांसपोर्ट की दोनों बसों में आमने सामने हुई इस टक्कर में 9 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में घायल सभी 9 लोगों को 108 एंबुलेंस से संगड़ाह अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज किया गया।

इस सड़क पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। वहीं लोगों की लगातार यह मांग रही है कि सड़कों को चौड़ा नहीं किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर यहां सड़कों के किनारे ना तो पैराफिट लगा पाए हैं और ना ही क्रैश बैरियर लगाए गए है ऐसे में हमेशा यहां पर सड़क हादसों का डर बना रहता है।

Related posts