NH 707 पर सावधानीपूर्वक करें यात्रा, आपदा में 1077 पर करें सम्पर्क : उपायुक्त

Local News
•
04 Aug 2022
•
21 views
NH 707 पर सावधानीपूर्वक करें यात्रा, आपदा में 1077 पर करें सम्पर्क : उपायुक्त

नाहन : उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि जिला सिरमौर के पांवटा-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर चैड़ीकरण का कार्य गत एक साल से चल रहा है और आजकल भारी बरसात के कारण इस मार्ग पर कीचड़ होने के चलते भारी फिसलन हो गई है जिससे यातायात अवरूद्ध तथा वाहन क्षतिग्रस्त एवं जान-माल के नुकसान होने की संभावना रहती है।

उन्होंने वाहन चालकों अपील की कि वह अति आवश्यक होने पर ही सावधानीपूर्वक यात्रा करें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपातकाल हैल्पलाइन नम्बर 1077 पर सम्पर्क करें।

उपायुक्त ने एसडीएम पांवटा साहिब, कफोटा व शिलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर निगरानी करने के भी निर्देश जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केंद्रीय परिवहन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक को पांवटा-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर 24 घण्टे मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि यातायात अवरूद्ध न हो और आम जनता को किसी असुविधा का सामना न करना पडे़।

Related posts