मतदान प्रतिशतता बढाने के लिए कामगारों के नाम मतदाता सूची में करवाये दर्ज-गौतम

Local News
•
21 Sep 2022
•
20 views
मतदान प्रतिशतता बढाने के लिए कामगारों के नाम मतदाता सूची में करवाये दर्ज-गौतम

नाहन : आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जिला में मतदान प्रतिशतता को बढाने तथा युवाओं के मतदाता पहचान पत्र बनाने के उददेश्य से आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में चैम्बर ऑफ कामर्स कालाअम्ब तथा पांवटा सहिब के उद्योगपतियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया ।

उपायुक्त ने उपस्थित उद्योगपतियो से कहा कि जिन कामगारों के मतदान पहचान पत्र नही बने है उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाऐ। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित उद्योगो में कामगारों के मतदाता सूची में दर्ज करवाने, तथा उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें ताकि लोकतन्त्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकें।

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन कामगारों की सुविधा के लिए मतदान के दिन पेड होली डे घोषित होगा ताकि कामगारों को आर्थिक नुकसान न हो और मतदान प्रतिशता भी बढे। उन्होने तहसीलदार निर्वाचन को निर्देश दिये कि वह कालाअम्ब तथा पांवटा सहिब के उद्योग परिसर में ईवीएम पर तथा नागरिको के माताधिकार की जानकारी दे।
इस अवसर पर सयुक्त निदेशक उद्योग ज्ञान सिंह चौहान, तहसीलदार निर्वाचन वेद कुमार तथा चेम्बर ऑंफ कामर्स कालाअम्ब तथा पांवटा के उद्योगपति व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts