पांवटा साहिब में 4 दिन बाद नदी से मिला युवती का शव, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

Local News
•
29 Nov 2024
•
19 views
पांवटा साहिब में 4 दिन बाद नदी से मिला युवती का शव, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबी युवती की चार दिनों बाद लाश बरामद हुई। युवती के शव को स्थानीय गोताखोरों ने पानी से निकाला। हालांकि आज एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया था। मगर, एनडीआरएफ के एक्शन से पहले स्थानीय गोताखोरों ने लाश को निकाल लिया।

युवती ने चार दिन पहले यमुना घाट के समीप नदी में कूद के आत्महत्या कर ली थी जिसे कुछ लोगों द्वारा कूदते वक्त भी देखा गया था। मौके पर मौजूद तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा ने  बताया कि पांवटा साहिब में चार दिन पहले एक युवती ने यमुना नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी थी स्थानीय पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार युवती को खोजने का प्रयास कर रहे थे।  

पुलिस ने उत्तराखंड से एनडीआरएफ की टीम को युवती को ढूंढने के लिए बुलाया शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम भी स्पॉट पर पहुंची थी मगर उससे पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने जल नुमा तार से ज्योति के शव को ढूंढने में सफलता हासिल की। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts