नाहन के डाईट व डिग्री कॉलेज में आयोजित की स्वीप गतिविधियां, युवाओं को समझाया मत का महत्व

Local News
•
17 Sep 2022
•
20 views
नाहन के डाईट व डिग्री कॉलेज में आयोजित की स्वीप गतिविधियां, युवाओं को समझाया मत का महत्व

नाहन : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में स्वीप गतिविधि के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से आज थर्ड सैटरडे मनाया गया जिसका शुभारंभ एस.डी.एम. नाहन रजनेश कुमार ने किया। इस दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया। 

इस अवसर पर रजनेश कुमार ने कहा की देश के प्रत्येक नागरिक को मत देने का अधिकार है और उन्हें मत अनिवार्य रूप से देना चाहिए। जो लोग मत नहीं देते उनके द्वारा सरकार के किसी भी कार्य की आलोचना करना व्यर्थ है। हमारा देश लोकतांत्रिक है, इसको लोकतांत्रिक बनाए रखने के लिए मतदान अनिवार्य है। इस अवसर पर डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने भाषण, समूह गान और लघु नाटिका प्रस्तुत की।इस अवसर पर क्लब की नोडल ऑफिसर प्रवक्ता मोनिका वालिया, प्रधानाचार्य प्रीति तंवर, इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब की द्वितीय नोडल ऑफिसर प्रवक्ता सीमा शर्मा, क्लब के अन्य सदस्य डॉक्टर संगीता, पूनम गुप्ता, शिवानी थापा, मीरा ठाकुर एवं समस्त डाइट परिवार उपस्थित रहा

  इसके अतिरिक्त, आज डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के चुनावी साक्षरता क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने महाविद्यालय परिसर यशवंत विहार बाजार तक नारे लगाकर व पोस्टर दर्शा कर आम लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

Related posts