दिशाहीन रहा प्रदेश सरकार का बजट, अपनी दी गारंटियों का बजट में नहीं हुआ जिक्र : विनय गुप्ता

Local News
•
18 Feb 2024
•
16 views
दिशाहीन रहा प्रदेश सरकार का बजट, अपनी दी गारंटियों का बजट में नहीं हुआ जिक्र : विनय गुप्ता

नाहन : सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने प्रदेश सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। मीडिया को जारी बयान में पार्टी जिला अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के इस बजट से लोगों को कई उम्मीदे थी मगर यह सरकार लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई है ।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कई गारण्टीयां प्रदेश की जनता को कांग्रेस द्वारा दी गई थी मगर किसी भी गारंटी का जिक्र होता इस बजट में नहीं दिखा है ।उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वायदा भी झूठा साबित हुआ है साथ ही बजट से भी ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिलने वाला है वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को उम्मीद थी कि सरकार ने उनके साथ जो ₹1500 देने का फायदा किया था उसका जिक्र  बजट में किया जाएगा मगर ऐसा नहीं हुआ है जिससे महिलाओं को भी बजट से निराशा हाथ लगी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एमएसपी दूध के लिए सुनिश्चित कर दी और इन्होंने वादा तो ये किया था कि भैंस का दूध 100 रूपये लीटर और गाय का दूध 80 रूपये लीटर लेकिन जो पिछली घोषणा की है उसके हिसाब से दूध की कीमतें अभी तक मिल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि आज सुक्खू सरकार ने फिर घोषणा कर दी कि 45 रूपये लीटर गाय का दूध और 55 रूपये भैंस का दूध इस बात को सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कोई राहत नहीं। कर्मचारियों की अगर बात करे तो कर्मचारी हितैषी की बात उन्होंने कही। अभी तक इस बजट में कोई उस बात का जिक्र नहीं है।

Related posts