बदले की भावना से काम कर रही प्रदेश सरकार : पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी

Local News
01 Mar 2023
5 views
बदले की भावना से काम कर रही प्रदेश  सरकार : पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी

पांवटा साहिब : प्रदेश की वर्तमान सरकार ने कई विकास कार्य रोक दिए है और अब सरकार  बदले की भावना से काम कर रही है। यह बात पूर्व ऊर्जा मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने दो दिवसीय मंडल कार्यसमिति की बैठक बाद मीडिया के समक्ष कही।  उन्होंने कहा कि सरकार के जनविरोधी निर्णयों को लेकर अब भाजपा बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनों और सरकार के घेराव के लिए तैयार कर रही है।  

दरअसल भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब मंडल की दो दिवसीय मंडल कार्यसमिति की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश वर्तमान विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थिति रहे।  बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक के माध्यम से जोड़े जाने के लिए मंडल स्तर पर विस्तारक योजना चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके लिए मंडल अध्यक्ष व विधायक सुखराम चौधरी विस्तारकों की सूची तैयार करेंगे।  

पूर्व ऊर्जा मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि आगामी 5 मार्च को भाजपा मंडल पांवटा साहिब का परीक्षण वर्ग होगा जिसमे कार्यकर्ताओं को वर्तमान प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने व प्रदर्शन सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों का विरोध करती रहेगी। उन्होंने बताया की आगामी लोकसभा चुनाव में हर पोलिंग बूथ से भाजपा प्रत्याशी को लीड मिले इस दिशा में काम किया जा रहा है। 

Related posts