तो शनिवार को दफ्तरों पर ताला जड़ने ग्रामीण, 17 दिन से धरने पर बैठे हैं ग्रामीण

Local News
•
28 Dec 2023
•
18 views
तो शनिवार को दफ्तरों पर ताला जड़ने ग्रामीण, 17 दिन से धरने पर बैठे हैं ग्रामीण

नाहन : नाहन विधानसभा क्षेत्र के पडदूनी में 30 दिसंबर को ग्रामीण बिजली बोर्ड और वन विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करेंगे । पिछले करीब 17 दिनों से धरने पर बैठे लोगों ने सरकारी कार्यालयों पर तालाबंदी का फैसला लिया है।

घुमंतू गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। तीन पंचायत के लोगों का आरोप है कि शासन प्रशासन उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रहा और यही कारण है अब उन्हें मजबूरन बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके द्वारा यहां पर अस्थाई रूप से रह रहे घुमंतू गुर्जरों को हटाने की मांग की जा रही है जिन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। मगर कोई भी कार्रवाई इस पर प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक घुमंतू गुर्जर उनके लिए परेशानी का सबक बनते जा रहे है।पंचायत प्रतिनिधियों ने साफ तौर पर कहा है कि अब उनके सब्र का बांध टूटता जा रहा है और अब यहां कोई भी अप्रिय घटना होती है तो किस जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Related posts