नारग खंड की प्राथमिक पाठशाला लाल टिक्कर स्कूल में भी नन्हे छात्रों ने किया योग

Local News
21 Jun 2023
5 views
नारग खंड की प्राथमिक पाठशाला लाल टिक्कर स्कूल में भी नन्हे छात्रों ने किया योग

नारग :  नारग खंड की प्राथमिक पाठशाला लाल टिक्कर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  मनाया गया। जिसमें स्कूल के 18 छात्रों  ने एक साथ योग किया।  स्कूल के अध्यापक मनीष कुमार व कल्पना ने सभी छात्रों को योग के फायदे के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि योग मनुष्य के लिए बहुत जरूरी है इसके करने से बहुत सी बीमारियों का नाश होता है। इसी के चलते हर वर्ष इस स्कूल में 21 जून को योग शाला का आयोजन होता है । छात्रों ने प्राथर्ना, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम जैसी योग की क्रिया की ।  इस मौके पर स्कूल अध्यापक समेत सभी छात्र मौजूद थे।

Related posts