श्री रेणुका जी- हरिपुरधार मार्ग धनोई पुल के समीप पहाड़ी खिसकने के कारण बाधित

Local News
17 Jul 2023
4 views
श्री रेणुका जी- हरिपुरधार मार्ग धनोई पुल के समीप पहाड़ी खिसकने के कारण बाधित

नाहन : श्री रेणुका जी- हरिपुरधार मार्ग (MDR) धनोई पुल के समीप पहाड़ी खिसकने के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया है। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आकर गिरा है जिससे मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बाधित हो गया है।

हालांकि यहां जाम में फंसे लोगों द्वारा सूचित करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन मौके के लिए भेज दिए और सड़क बाहरी का कार्य भी शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है और जगह-जगह पर पहाड़िया दरकने का क्रम जारी है।

मौसम विभाग द्वारा आज सिरमौर जिला के लिए अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार अलर्ट रहने की अपील की जा रही है।

Related posts