प्राथमिक स्कूल हरिपुरधार के 2 छात्रों के नवोदय में चयन

Local News
•
11 Jul 2022
•
21 views
प्राथमिक स्कूल हरिपुरधार के 2 छात्रों के नवोदय में चयन

हरिपुरधार : राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार से इस वर्ष नवोदय विद्यालय के लिए 2 बच्चों का चयन हुआ है। चयनित बच्चे ईशान ठाकुर ने जहां सामान्य वर्ग में स्थान प्राप्त किया वही स्वाति शर्मा ने अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी मे सफलता प्राप्त की। दोनों बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया। इस पाठशाला से पहले भी बच्चे नवोदय में  चयनित होकर गए हैं।

पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने पाठशाला के अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां पाठशाला की कुशल कार्यप्रणाली व अध्यापकों की मेहनत को दर्शाता है। इसीलिए एक और सरकारी स्कूलों में नामांकन घट रहा है वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार में लगातार वृद्धि हो रही है।

Related posts