अग्निपथ से योजना का विरोध लगातार जारी, NSUI ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Local News
•
05 Jul 2022
•
20 views
अग्निपथ से योजना का विरोध लगातार जारी, NSUI ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नाहन : हिमाचल प्रदेश में अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज छात्र संगठन एनएसयूआई ने अग्निपथ योजना के विरोध में रोष रैली निकाली। रैली के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डीसी सिरमौर के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस योजना को रद्द करने की मांग की।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी ।

मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने बताया कि अग्निपथ योजना देश युवा युवा विरोधी है और आने वाले समय में इसी योजना के घातक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जो युवा इस योजना का विरोध कर रहे हैं उनकी आवाज दबाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे । वहीं एनएसयूआई कि यह भी मांग है कि 3 साल पहले सेना भर्ती के लिए हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उस भर्ती प्रक्रिया के परिणाम जारी किए जाने चाहिए क्योंकि सैकड़ों की संख्या में ऐसे युवा है जो सेना में भर्ती होने से वंचित हुए हैं और अब वह आयु सीमा के चलते सेना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

Related posts