कफोटा- मस्तभौज की प्रांजल चौहान ने देशभर में चमकाया गिरिपार का नाम

Local News
•
03 Jul 2022
•
18 views
कफोटा- मस्तभौज की प्रांजल चौहान ने देशभर में चमकाया गिरिपार का नाम

शिलाई : जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की बेटियाँ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी क्षेत्र व अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर रही है। गिरिपार क्षेत्र के कफोटा नागरिक उपमंडल के मस्तभोज के शरली गांव की बेटी प्रांजल चौहान ने नेशनल लेवल पर CLAT की परीक्षा पास कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।

ऑल इंडिया लेवल पर होने वाले इस काॅमन लाॅ एडमिशन टेस्ट को क्वालीफाई करने के बाद अब प्रांजल को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला में दाखिला मिला है। उसकी कामयाबी पर क्षेत्र और गांव में खुशी की लहर है। प्रांजल चौहान शरली पंचायत की प्रधान विनिता चौहान और प्रताप सिंह चौहान की बेटी है। लगभग एक लाख प्रतिभागियों ने उक्त परीक्षा के लिए आवेदन किया था जिनमे गिरिपार क्षेत्र की प्रांजल चौहान भी शामिल थी।

प्रांजल ने यह टेस्ट क्वालीफाई कर साबित कर दिया है कि गिरिपार क्षेत्र की बेटियाँ हर फील्ड में कामयाब होने का माद्दा रखती है। गौर हो कि प्रांजल चौहान शुरू से ही होनहार छात्रा रही है। गत वर्ष सीबीएसई जमा दो के परीक्षा परिणाम मे अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर प्रांजल ने प्रदेश के बाहर भी अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया था।

प्रांजल चौहान ने केंद्रीय विद्यालय आईएमए देहरादून से जमा दो आर्टस मे 93.5% अंक हासिल किये थे। उसके बाद उन्होंने अपने लक्ष्य के मुताबिक कानून क्षेत्र में जाने के लिए CLAT परीक्षा की तैयारियां की और अब इसे क्वालिफाइ कर आपने लक्ष्य की और कदम बढ़ा दिये है। प्रांजल ने बताया कि उनका लक्ष्य न्याय प्रणाली को सूचारू रूप से चलाने के लिए न्यायाधीश बनने का है।

Related posts