सिरमौर में दो दिनों से बारिश से करीब 8 करोड रुपए का नुकसान, IPH को 24 लाख व PWD को 7 करोड़ 77 लाख का हुआ नुकसान
Speak Himachal/Nahan
नाहन 10 जुलाई, 2026 :
सिरमौर जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। बीते दो दिनों से जारी बारिश से जिले में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कई सड़कें अब भी बंद हैं, बिजली और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि बारिश से जिले को अब तक करीब 8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के कारण बंद हुई 73 सड़कों में से 43 सड़कों को बहाल कर दिया गया है, जबकि 7 मुख्य सड़कों सहित 30 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं।
भारी बारिश के चलते 70 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप पड़े इसके अलावा 64 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई है बिजली और पेयजल सेवाओं को बहाल करने की कोशिश से लगातार जारी है।जिला में लोक निर्माण विभाग को करीब 7 करोड़ 77 लाख रुपये, जबकि जल शक्ति विभाग को लगभग 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी संबंधित विभागों को सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।