पांवटा साहिब : कथित गोवंश हत्या मामले में सड़कों पर उतरे लोग, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Local News
•
07 Jul 2023
•
13 views
पांवटा साहिब : कथित गोवंश हत्या मामले में सड़कों पर उतरे लोग, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

पांवटा साहिब : मानपुर देवड़ा में कथित गोवंश हत्या को लेकर पांवटा साहिब में कई हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध किया । हिंदू संगठनों ने DSP कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मीडिया से बात करते हुए हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा है  कि यदि 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की इस मामले को लेकर गिरफ्तारी नहीं की गई तो शनिवार को पावटा साहिब बाजार मजबूरन विरोध स्वरूप बंद रखना पड़ेगा और इस दौरान धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

गुस्साए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना  होती है इसकी पूरी जिम्मेवारी सिरमौर जिला प्रशासन की रहेग रहेगी। लोगों का यह भी कहना है कि कुछ लोगों द्वारा यहां पर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है इससे किसी भी सूरत में अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने मामले को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन प्रदर्शन कर रहे लोगों को दिया है पुलिस अगर इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो पुलिस को भी इस पूरे मामले को लेकर बड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है। Dsp मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में 1 व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है और बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts