जुलाई से 125 यूनिट बिजली खर्च करने पर अब नही चुकाना होगा कोई बिल : ऊर्जा मंत्री

Local News
•
30 Jun 2022
•
25 views
जुलाई से 125 यूनिट बिजली खर्च करने पर अब नही चुकाना होगा कोई बिल : ऊर्जा मंत्री

नाहन : हिमाचल में जुलाई माह से बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली खर्च करने पर कोई बिल नहीं चुकाना होगा। नाहन में मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि यह व्यवस्था जुलाई माह से ही पूरे हिमाचल प्रदेश में लागू होंगी।

सुखराम चौधरी ने कहा कि पहले जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 60 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया था।  60 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने से हिमाचल प्रदेश में पहले करीब 10 लाख 7 हजार उपभोक्ताओं को फायदा मिल रहा था जिसके तहत दो बिजली बिल आए है और पात्र लोगो को इसका लाभ मिला है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की व्यवस्था जुलाई माह से हिमाचल प्रदेश में लागू हो रही है और इससे प्रदेश के करीब 15 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। जो कि प्रदेश के कुल उपभोक्ताओं का 75% है। उन्होंने 125 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार जताया।

Related posts