पदम श्री अवार्डी अजय ठाकुर के समर्थन में उतरे राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी विपिन चौहान

Local News
•
18 Jul 2022
•
20 views
पदम श्री अवार्डी अजय ठाकुर के समर्थन में उतरे राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी विपिन चौहान

नाहन - हिमाचल प्रदेश में कबड्डी एसोसिएशन की कार्यशैली को लेकर बवाल मचा हुआ है। पदम श्री अवार्डी व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर द्वारा एसोसिएशन पर आरोप लगाए जाने के बाद कई खिलाड़ी अजय ठाकुर के समर्थन में उतर गए है।

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विपिन चौहान ने डीसी सिरमौर के जरिए युवा खेल निदेशक को एसोसिएशन के खिलाफ एक शिकायत पत्र भेजा है। आरोप है कि एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के चयन में भाई भतीजावाद का रवैया अपनाया जाता है और यही कारण है कि अच्छे खिलाड़ियों चयन का चयन नहीं हो पाता है।

उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन द्वारा टीम का सही चयन नहीं किया गया है और अच्छे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने कहा कि सरकार से यह भी मांग की जा रही है कि हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन को भंग किया जाए और उसमें ऐसे लोगों को पदाधिकारी बनाया जाए जो खुद कबड्डी खिलाड़ी रहे हो और इस खेल के बारे में अच्छी जानकारी रखते हो।

Related posts