नाहन : जल्द शुरू होगा बस स्टैंड के मुरम्मत का कार्य, पार्क का भी होगा सौंदर्यीकरण

Local News
•
05 Jul 2022
•
15 views
नाहन : जल्द शुरू होगा बस स्टैंड के मुरम्मत का कार्य, पार्क का भी होगा सौंदर्यीकरण

 नाहन : पिछले लंबे समय से खस्ताहाल में पड़े अंतर राज्य बस अड्डा नाहन का मुरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। शुरुआती चरण में के मुरम्मत कार्यों पर करीब 13 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

आरएम सिरमौर संजीव बिष्ट ने बताया कि बस स्टैंड मरम्मत कार्य के लिए 13 करोड़ 50 लाख के बजट को स्वीकृति मिली है जिससे बस स्टैंड की फ्लोरिंग का काम किया जाएगा।  वहीं उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन महकमे द्वारा बस स्टैंड में बने पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। इसके साथ-साथ यहां पर ड्रेनेज सिस्टम की भी स्थाई सुविधा की जा रही है ताकि बस स्टैंड में जलभराव की समस्या ना हो।

आरएम ने बताया कि परिवहन महकमे द्वारा हाल में बस स्टैंड में तैयार हुई बहुमंजिला पार्किंग को भी शुरू किया जा रहा है जिससे लोगों को पार्किंग में सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के भीतर इस पार्किंग को शुरू किया जाना है।

Related posts