नाहन : मेलियो के समीप गिरा पेड, बाल-बाल बचे वाहन

Local News
•
12 Feb 2023
•
17 views
नाहन : मेलियो के समीप गिरा पेड, बाल-बाल बचे वाहन

नाहन : NH 07 कालाअंब - पांवटा साहिब पर आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल मेलियो गांव के समीप एनएच पर दोपहर करीब 2:30 बजे आम का एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई वाहन नहीं आया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो वाहन यहां पेड़ की चपेट में आने से बच गए।  ऐसे में यहां बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने के कारण यहां करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही।

स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को हटाया गया और तब जाकर यहां यातायात बहाल हुआ।

Related posts