नाहन : डॉक्टर्स डे पर मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक सम्मानित
Local News
•
01 Jul 2022
•
17 views
नाहन : डॉक्टर्स डे के मौके पर सिरमौर जिला में चिकित्सकों के सम्मान में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय नाहन स्थित डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में समाज सेवी संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा चिकित्सकों सम्मानित किया गया।
मीडिया से बात करते हुए इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष अलका गर्ग ने बताया कि क्लब द्वारा डॉक्टर डे पर चिकित्सकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था क्योंकि समाज सेवा में चिकित्सकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि धरती पर चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप है और 24 घण्टे अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार रहते है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान जिस तरीके से अपनी जान की परवाह किए बिना अपने परिवार से दूर रहकर चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा की है उससे कभी भुलाया नहीं जा सकता।