नाहन : केंद्र के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पूंजीपतियों को लाभ देने के आरोप

Local News
•
06 Feb 2023
•
22 views
नाहन : केंद्र के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पूंजीपतियों को लाभ देने के आरोप

नाहन : केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सिरमौर कांग्रेस से केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया ।

मीडिया से बात करते हुए आनंद परमार  ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार जनविरोधी नीतियां चलाई जा रही है और सीधे तौर पर पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई सरकारी उपक्रमों के निजीकरण की कोशिश केंद्र की सरकार कर रही है जिससे लगातार बेरोजगारी को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हाल में पेश केंद्रीय बजट में जहां हिमाचल प्रदेश की अनदेखी हुई है। वहीं आम आदमी भी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बजट में किसी भी प्रकार से आम आदमी को राहत देने की कोशिश नहीं की गई है।

नाहन में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है और  रोजगार देने के सभी वायदे झूठे साबित हुए हैं। ओपी ठाकुर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक जन जागरण अभियान चलाएगा।

Related posts