नाहन : नगर परिषद ने 47 डिफाल्टर किरायेदारों को जारी किए लीगल नोटिस

Local News
•
02 Jul 2022
•
18 views
नाहन : नगर परिषद ने 47 डिफाल्टर किरायेदारों को जारी किए लीगल नोटिस

नाहन : नगर परिषद नाहन का डिफाल्टर दुकानदारों के पास 70 लाख रुपय किराया लंबित है । जिसे वसूलने के लिए नप ने इन दुकानदारों को अब लीगल नोटिस जारी कर दिए हैं । अगर एक माह के भीतर किराया जमा नही होता तो नगर परिषद ऐसे दुकानदारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई का अभियान चलाएगी । 

नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि नाहन शहर के 47 डिफाल्टर दुकानदारों के पास नगर परिषद का करीब 70 लाख रुपए किराया लंबे समय से लंबित है । ऐसे दुकानदारों को कई मर्तबा नोटिस जारी किए जा चुके हैं बावजूद इसके यह दुकानदार किराया जमा करवाने को लेकर गंभीर नहीं है । उन्होंने बताया कि अब इन दुकानदारों को लीगल नोटिस जारी कर 1 माह के भीतर किराया जमा करने के निर्देश दिए गए है । अगर 1 माह के भीतर किराया जमा नहीं होता तो नगर परिषद तहसीलदार को साथ लेकर इन दुकानदारों से किराया वसूलने के बाद बेदखली की कार्रवाई अमल में लाएगी । 

Related posts