नाहन : अतिक्रमण को लेकर उल्लंघनकर्ता के खिलाफ होगी कार्रवाई

Local News
•
01 May 2024
•
26 views
नाहन : अतिक्रमण को लेकर उल्लंघनकर्ता के खिलाफ होगी कार्रवाई

 नाहन : शहर में अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ नगर परिषद सख्त  हो गई है । दरसल नाहन शहर के मुख्य बाजार में लंबे समय से लगातार अतिक्रमण की शिकायते सामने आ रही थी।

नगर पालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि  कि शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने को लेकर नगर पालिका अहम कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को रोकने के लिए वर्क सुपरवाइजर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया जाएगा जो शहर में भ्रमण करेगी और उल्लंघन करता का चालान करने के साथ-साथ नोटिस जारी करेगी। इसके अलावा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के मकसद से भी समय-समय पर चालान किए जाएंगे ताकि शहर को सुंदर वह स्वच्छ बनाया जा सके।

कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि आजकल आचार संहिता लगी हुई है और नए कार्य अवार्ड नहीं किया जा रहे। परंतु शहर के लंबित विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका द्वारा आचार संहिता लगने से पूर्व टेंडर आमंत्रित किए गए थे जिनमें से 50 कार्य अवार्ड किया जा चुके है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर कार्य प्रगति पर है जबकि लगभग आधा दर्शन कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

Related posts