नाहन : कॉलेज में भिड़े ABVP-SFI के कार्यकर्ता, जमकर चले लात घूसे

Local News
•
03 Aug 2022
•
20 views
नाहन : कॉलेज में भिड़े ABVP-SFI के कार्यकर्ता, जमकर चले लात घूसे

नाहन : डॉ वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन में छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई के बीच जमकर हाथापाई हुई है। हालांकि अभी तक मारपीट की वजह सामने नहीं आ पा रही है। मामूली सी कहासुनी दोनों छात्र सगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट में बदल गई और कॉलेज परिसर में जमकर लात घूंसे चले। कुछ छात्र यहां हाथों में डंडे लिए भी मारपीट करते नजर आए।

हालांकि अभी तक मारपीट की वजह सामने नहीं आ पाई है ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि इस कॉलेज से इस तरह की तस्वीरें सामने आई हो लगातार यह देखने को मिल रहा है कि हिमाचल के कॉलेज अब छात्र संगठनों के लिए अखाड़ा बन रहे है।

Related posts