परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 19 वाहनों को किया जब्त, वसूला 12 लाख का जुर्माना
सिरमौर जिला में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है आरटीओ सिरमौर सोना चौहान की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के दौरान मंगलवार को एक ही दिन में करीब 12 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
परिवहन विभाग द्वारा यह कार्रवाई प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र पावँटा में अमल में लाई गई है। परिवहन विभाग द्वारा पांवटा सहित के बांगरन,बहराल में की गई नाकाबंदी के दौरान अमल में लाई गई है। विभाग द्वारा खासकर ओवरलोडिंग और बिना कागजात के चल रही वाहनों पर कार्रवाई की गई है और यहां कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया है।
विभाग की टीम द्वारा रात करीब 3:00 बजे कार्रवाई की यह प्रक्रिया शुरू की गई थी जो मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे तक चली।
विभाग द्वारा साल 2024 25 के दौरान सिरमौर जिला में करीब 2 करोड़ 56 लाख के चालान किए गई है हिमाचल प्रदेश में सिरमौर ऐसा पहला जिला है जहां परिवहन विभाग द्वारा इतना शुल्क वसूला गया हो।