M/S S.I.S. India Ltd. भरेगी सुरक्षा जवानों व सुपरवाइजरों के 100 पद , नाहन, सराहां व राजगढ़ में होंगे साक्षात्कार शिविर

Local News
•
22 Dec 2023
•
23 views
M/S S.I.S. India Ltd. भरेगी सुरक्षा जवानों व सुपरवाइजरों के 100 पद , नाहन, सराहां व राजगढ़ में होंगे साक्षात्कार शिविर

नाहन, 22 दिसंबर : जिला रोजगार अधिकारी, नाहन जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि मैसर्ज सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस सेवाएं भारत लिमिटेड (एस.आई.एस.) शाहतलाई, जिला बिलासपुर सुरक्षा जवानों व सुपरवाइजरों के करीब 100 पद भरने जा रही है। इन पदों को भरने के लिए सिरमौर जिले के जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 27 दिसंबर बुधवार को, उप-रोजगार कार्यालय सराहां में 28 दिसंबर वीरवार को व उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 29 दिसंबर शुक्रवार को साक्षात्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 37 साल के मध्य होनी चाहिए। शारीरिक मापदंड वी. लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलोग्राम के मध्य होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल पास होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को रीजनल ट्रेनिंग सेंटर झभोला, बिलासपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हों) साथ लेकर आएं।  

उन्हांने बताया कि इच्छुक आवेदक इइएमआईएसडॉटएनआइसीडॉटइन पोर्टल पर ऑन लाइन सेवा के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदको की सुविधा के लिए पोर्टल पर टूटोरियल वीडियो डाला गया है। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय व तिथियों को जिला रोजगार कार्यालय नाहन, उप-रोजगार कार्यालय सराहां व राजगढ़ में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts